Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर के परीसिमन का मुद्दा पहुंचा हाईकोर्ट:कांग्रेस नेताओं ने लगाई याचिका; डिप्टी CM साव बोले- इन्हें जनहित से सरोकार नहीं

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर के वार्ड परिसीमन का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। रायपुर के मेयर इन काउंसिल मेंबर आकाश तिवारी ने याचिका लगाई है। उन्होंने मांग की है कि जो मौजूदा परिसीमन किया गया है उसे रद्द किया जाए, क्योंकि ये नियम विरुद्ध और आम जनता के लिए परेशानियों से भरा हुआ है।

अब जल्द इस मामले में सुनवाई हाईकोर्ट कर सकता है। इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राजनांदगांव नगर निगम, कुम्हारी, बेमेतरा और तखतपुर नगर पालिका में होने वाले परिसीमन पर रोक लगा दी है।

कांग्रेस नेताओं ने अपनी याचिका में कहा है कि, प्रदेश के अन्य जिलों के नगरीय निकायों के परिसीमन को रोका गया है, रायपुर में भी हो रही गड़बड़ियों को देखा जाना चाहिए। रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बताया जा रहा है। जबकि इससे पहले 2019 में इसी रिपोर्ट के आधार पर वार्ड परिसीमन हो चुका है। फिर ऐसा किया जाना ठीक नहीं।

डिप्टी CM बोले कांग्रेसियों को अपने से मतलब

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने परिसीमन को लेकर कांग्रेसियों की आपत्तियों पर कहा कि, जो हश्र कांग्रेस का विधानसभा और लोकसभा में हुआ था आने वाले चुनाव में भी कांग्रेस का वही हाल होगा। क्योंकि कांग्रेस का जनहित से कोई सरोकार नहीं है। यह अपने लिए राजनीति करते हैं अपने स्वार्थ के राजनीतिक करते हैं। जनता को धोखा देने का और ठगने का काम करते हैं।

अब क्या होगा आगे

कांग्रेस ने रायपुर के परिसीमन को रोकने की मांग हाईकोर्ट से की है। आने वाले सप्ताह में इसकी सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राजनांदगांव नगर निगम, कुम्हारी, बेमेतरा और तखतपुर नगर पालिका में होने वाले परिसीमन पर रोक लगा दी है, तो ऐसे में रायपुर के परिसीमन पर फिर से विचार किया जा सकता है।

जहां रोक लगाई गई वहां के लिए अदालत ने पूछा है कि कोर्ट ने पूछा है कि राज्य सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर अभी परिसीमन क्यों कर रही है। इन मामले की सुनवाई जारी है।

रायपुर के 2 लाख लोग होंगे परेशान

परिसीमन में जिस तरह से वार्ड की नई सीमाएं तय हुई हैं, शहर के 21 वार्डों का क्रमांक बदला गया है। जैसे पहले जो वार्ड 31 नंबर का था वो अब 32 नंबर कर दिया गया है। इस वजह से लोगों डॉक्यूमेंट में पते का बदलाव करना होगा। क्योंकि लोगों पतों पर वार्ड के पुराने नंबर लिखे हैं, जो बदल गए।

रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे का कहना है कि ऐसा 2 लाख से अधिक लोगों के साथ होगा।

रायपुर का परिसीमन गलत क्यों बता रही कांग्रेस

कांग्रेस दाे बड़ी वजहों से परिसीमन को गलत बता रही है। पहली वजह राजनीतिक है। कांग्रेस का दावा है कि जिन वार्ड में कांग्रेस हमेशा जीतती रही, उन वार्ड में सबसे अधिक बदलाव किए गए हैं। कांग्रेस के पार्षद आकाश तिवारी के वार्ड को खत्म ही कर दिया गया।

वार्ड का एक हिस्सा गुरू गोविंद सिंह वार्ड और दूसरे हिस्सा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में जोड़ दिया गया है। वार्ड नंबर-12 महात्मा गांधी वार्ड के साथ भी ऐसा ही हुआ है। हालांकि यहां के मौजूदा पार्षद भाजपा के प्रमोद साहू हैं।

दूसरी बड़ी वजह जनता को होने वाली परेशानी और परिसीमन का आधार 13 साल पुराने जनगणना 2011 को मानना है। कांग्रेस का दावा है कि परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर 2019 में हो चुका है। नई जनगणना 2026 में होगी।

अगर इस वक्त 2024 में परिसीमन किया जा रहा है तो क्या फिर 2026 की जनगणना के हिसाब से 2028 में जनगणना होगी। यदि ऐसा हुआ ताे हर बार लोग अपने दस्तावेजों में वार्ड नंबर बदलवाते रहेंगे ये उन्हें परेशान करने के सिवा और कुछ नहीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा राजस्व कॉलोनी में 5 फीट का नाग:फन फैलाकर रास्ते के बीच बैठा, स्नैक कैचर ने किया रेस्क्यू

Published

on

कोरबा। कोरबा के रामपुर क्षेत्र स्थित राजस्व कॉलोनी में एक 5 फीट लंबा भारतीय नाग फन फैलाकर रास्ते के बीच बैठा मिला। घर के बाहर खड़ी महिलाओं की नजर पड़ने पर उन्होंने स्थानीय युवक मनीष मैत्री को सूचना दी, जिन्होंने वन्य जीव प्रेमी जितेंद्र सारथी को बुलाया।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम कुछ ही मिनटों में राजस्व कॉलोनी पहुंच गई। टीम ने फन फैलाए बैठे नाग को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।

वन्य जीव प्रेमी ने अलर्ट रहने के लिए कहा

वन्य जीव प्रेमी जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है, इसलिए सावधान रहें। उन्होंने कहा कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि उससे दूरी बनाकर रखें।

सारथी ने रेस्क्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर सूचना देने की सलाह दी, ताकि समय पर रेस्क्यू टीम पहुंच सके और इंसान व सांप दोनों की जान बचाई जा सके।

जितेंद्र सारथी ने सांप के काटने की स्थिति में तत्काल पीड़ित को अस्पताल ले जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कई बार लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़कर कीमती समय गंवा देते हैं, जिससे पीड़ित की जान चली जाती है। समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है। इसे लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending