Connect with us

छत्तीसगढ़

एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी जल्द होगी दूर : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

Published

on

स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल का किया निरीक्षण

अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर जताई संतुष्टि

स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल का किया निरीक्षण

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम  बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार जिला प्रवास अंतर्गत कसडोल पहुंचकर शहीद संतराम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने अस्पताल में एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी को जल्द दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डीएमएफ मद से भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, ओपीडी, आईपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, डेंटल, फिजियोथिरेपी, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे कक्ष, ट्रामा सेन्टर, ऑफिस, एनआरसी का निरीक्षण किया एवं वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ को सेवा भावना से मरीजों की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 200 ओपीडी, 35 आईपीडी, हर माह 55 डिलीवरी, प्रतिदिन 350 जाँच, प्रतिदिन 35 दंत रोग उपचार तथा प्रतिदिन 25 फिजियोथिरेपी की जा रही है। अस्पताल में 3 विशेषज्ञ चिकित्सक, 5 चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 54 अधिकारी -कर्मचारी पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मौत के 3 दिन बाद खोदी गई नवविवाहिता की कब्र:मायके वाले बोले-पति ने अफेयर के शक में मार-डाला, हसबैंड ने कहा-बीमारी से गई जान

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मौत के 3 दिन बाद ही नवविवाहिता की कब्र खोदकर लाश निकाली गई है। मायके पक्ष ने बेटी की हत्या करने और पति पर अफेयर के शक को लेकर अक्सर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की गई।

जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। हालांकि, पति का कहना है कि, पत्नी की बीमारी से मौत हुई है। अब पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी। घटना श्यांग थाना क्षेत्र के छिरहुट गांव की है।

3 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के ग्राम कुमा निवासी घूरई बाई (23) की शादी 3 साल पहले कोरबा जिले के छिरहुट गांव के दिलीप बैगा से हुई थी। दंपती का डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। परिजनों के अनुसार, 16 जून को घूरई की मौत हो गई थी, जिसके बाद 17 जून को बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को दफना दिया गया था।

मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि, पति दिलीप बैगा कैरेक्टर पर शक को लेकर अक्सर पत्नी से विवाद करता था। परिजनों को मौत की सूचना मिलने के बाद शक हुआ और उन्होंने पति पर हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने श्यांग थाने में शिकायत की और शव निकालकर जांच करने की मांग की।

पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। 19 जून को एसडीओपी, थाना प्रभारी, सीन ऑफ क्राइम टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई गई। शव को बाहर निकालकर पंचनामा किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।

पति ने कहा- बीमारी से हुई मौत

पति दिलीप बैगा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि पत्नी की तबीयत अचानक खराब हुई थी और बीमारी के कारण उसकी मौत हुई। उसने हत्या के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।

डेढ़ साल के बच्चे को लेकर भी चिंता

घटना के बाद गांव में दंपती के डेढ़ साल के बच्चे की परवरिश को लेकर भी चर्चा है। मायके पक्ष का कहना है कि, यदि जांच में हत्या की पुष्टि होती है, तो बच्चे को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है कि, श्यांग पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

तेज रफ्तार बाइक ठेले से टकराई:निगमकर्मी की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा के बुधवारी बाईपास मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर जा रहे एक ठेले से टकरा गई। हादसे का लाइव वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान सुनील गुप्ता (35) के रूप में हुई है। वह बालको क्षेत्र के निवासी थे और नगर निगम में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, नो एंट्री खुलने के बाद बुधवारी बाईपास मार्ग पर भारी वाहनों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है।

ठेले के पीछे जा भिड़ी बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील गुप्ता टीपी नगर की ओर से बाइक पर आ रहे थे। इसी दौरान बुधवारी की ओर जा रहे ठेला चालक कृष्णा कुमार के ठेले से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई।

ठेला चालक ने पुलिस को बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। उसके अनुसार, चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास भी नहीं किया और सीधे ठेले के पिछले हिस्से से जा भिड़ा।

सिर में गंभीर चोट, मौके पर मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुनील गुप्ता के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा भेज दिया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा भेज दिया गया।

हादसे का वीडियो वायरल

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक और ठेले की टक्कर के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस ने लोगों से दुर्घटना से जुड़े वीडियो और अफवाहों को बिना पुष्टि के साझा नहीं करने की अपील की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को हटाकर यातायात बहाल कराया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

मानिकपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

मानिकपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवारी बाईपास मार्ग पर नो एंट्री खुलने के बाद भारी वाहनों और तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सर्पदंश से महिला की मौत:सिविल लाइन थाने में भी निकला सांप, थाना प्रभारी के चेंबर से हुआ रेस्क्यू

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में मौसम बदलने और बारिश की शुरुआत के साथ ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शनिवार को पसान गांव में एक 38 वर्षीय महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। वहीं सिविल लाइन थाना परिसर में थाना प्रभारी के चेंबर में सांप निकलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पसान गांव निवासी भीमकुंवर (38) शनिवार सुबह अपने घर में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान जमीन में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और सांप को मार दिया।

इसी सांप के काटने से महिला की मौत हो गई

इसी सांप के काटने से महिला की मौत हो गई

घर की सफाई के दौरान सांप ने डसा

महिला के पति चैन सिंह गोड ने बताया कि सर्पदंश के तुरंत बाद भीमकुंवर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, मृतका अपने पीछे पति और दो बेटियों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

थाना प्रभारी के चेंबर में मिला सांप

इसी बीच दूसरी घटना सिविल लाइन थाना में सामने आई। थाना प्रभारी आस्था वर्मा के चेंबर में एक सांप कुंडली मारकर बैठा मिला। सांप को देखते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

मौसम बदलने से बढ़ा खतरा

स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि बारिश और मौसम में बदलाव के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं। खेतों, घरों और सरकारी कार्यालयों में भी सांपों के निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में घर की साफ-सफाई करते समय विशेष सावधानी बरतें। झाड़ियों, अंधेरे स्थानों और गड्ढों में हाथ डालने से पहले जांच कर लें। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

सावधानी ही बचाव

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677