Connect with us

कोरबा

कल कुसमुंडा खदान बंद करेंगे भू-विस्थापित

Published

on

कोरबा । छत्तीसगढ़ किसान सभा और रोजगार एकता संघ ने एसईसीएल के खदानों से प्रभावित भू-विस्थापित के लंबित रोजगार प्रकरणों का निराकरण करने की मांग की है। सीएमडी को ज्ञापन सौंपकर निराकरण नहीं होने पर 21 अक्टूबर को कुसमुंडा खदान बंद करने की चेतावनी दी है।

किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा है कि विस्थापित रोजगार के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए मांग करते थक गए हैं । विकास के नाम पर अपनी गांव और जमीन से बेदखल कर दिए गए विस्थापित परिवार परेशान हैं। 40 से 50 साल पहले कोयला उत्खनन करने के लिए किसानों की हजारों एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई थी। लेकिन प्रभावित परिवारों को अभी भी चक्कर काटना पड़ रहा है। खानापूर्ति करने कुछ लोगों को रोजगार और बसाहट दिया गया है। जमीन किसानों का स्थाई रोजगार का जरिया थी। सरकार ने जमीन लेकर किसानों की जिंदगी के एक हिस्से को ही छीन लिया है। अब उनके पास संघर्ष के अलावा हुई रास्ता नहीं है। पुराने लंबित रोजगार प्रकरण को निपटने में एसईसीएल गंभीर नहीं है। बिलासपुर मुख्यालय के साथ क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में कई बार बैठक हो चुकी है । लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है। भू-स्थापित रोजगार एकता संघ के रेशम यादव और दामोदर श्याम ने बताया कि बिना किसी शर्त के जमीन के बदले रोजगार देना होगा। विस्थापित किसान लंबे समय से धरना भी दे रहे हैं। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कांग्रेसियों ने मनाया सविंधान दिवस

Published

on

कोरबा। भारत का सविंधान विश्‍व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सविंधान है । यह भारत के लोगों को स्‍वतंत्रता, सामान्‍य न्‍याय और भाईचारा के विश्‍व आदर्श मुहैय्या करता है । उक्‍त कथन जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने घंटाघर चौक के पास स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्‍थल पर सविंधान दिवस के उपलक्ष्‍य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्‍यक्‍त किया ।

श्री यादव ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने हमें समानता, न्‍याय और बंधुत्‍व के साथ जीने का मार्ग प्रशस्‍त किया और शिक्षित बनो, संगठित रहो का ज्ञान देते हुए जीवन में सदा संघर्ष करते रहना का पाठ पढ़ाया ।

सांसद प्रतिनिधि एवं आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने बताया कि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने भारत को भारत का सविंधान दिया जो कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्‍याय, विचार अभिव्‍यक्ति, विश्‍वास, धर्म और उपासना की स्‍वतंत्रता तथा धर्म, जाति, लिंग जन्‍म स्‍थान आदि के आधार पर भेदभाव का प्रतिषेध करता है ।

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया कि 26 नवम्‍बर को प्रतिवर्ष सविंधान दिवस मनाया जाता है । इसी दिन 1949 में भारत के सविंधान को पहली बार अपनाया गया जिसके याद में प्रतिवर्ष सविंधान मनाया जाता है। नारायण कुर्रे ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्‍य संवैधानिक जागरूकता को मजबूत करना नागरिकाें में जिम्‍मेदारी को बढ़ावा देना और देश के लोकतांत्रिक मूल्‍यों को बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्‍साहित करना है ।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण और पुष्‍पांजलि अर्पित कर उन्‍हें नमन किया गया, याद किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्‍यक्ष श्रीमती सपना चौहान, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, पार्षद गीता गभेल, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, ब्‍लॉक ए डी जोशी, पूर्व एल्‍डरमेन मनीराम साहू, पूर्व पार्षद प्रदीप जायसवाल, डॉ.रामगोपाल यादव, मंडल अध्‍यक्ष इकबाल कुरैशी, रवि खुंटे, ममता अग्रवाल, जिला पदाधिकारी मनहरण राठौर इंटक, संतोष यादव, अगहन बाई, डॉ.डी आर नेताम, निर्मल राज, सुनील निर्मलकर, सीमा कुर्रे, पुष्‍पा पात्रे, बली चौहान, त्रिवेणी मिरी, रामकुमार आदि ने भी संबोधन किया ।

Continue Reading

कोरबा

जिले में छह तहसीलदारों की पदस्थापना के आदेश जारी

Published

on

पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना

कोरबा, 26 नवंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टि से जिले में पदस्थ छह तहसीलदारों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार दीपका के तहसीलदार अभिजीत राजभानू को हरदीबाजार तथा पसान तहसील कार्यालय में पदस्थ विरेंद्र कुमार श्याम को पाली का तहसीलदार बनाया गया है। अजगरबहार के तहसीलदार रविशंकर राठौर को दीपका और पोड़ी उपरोड़ा के तहसीलदार विनय देवांगन को पसान में पदस्थ किया गया है।
स्थानांतरण के बाद जिले में उपस्थित तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज को पोड़ी उपरोड़ा तथा श्रीमती सिद्धि गबेल को अजगरबहार का तहसीलदार पदस्थ किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में अनुविभागीय दण्डाधिकारियों की पदस्थापना

Published

on

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने चार अधिकारियों के कार्यविभाजन का आदेश जारी किया

कोरबा 26 नवंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार ओंकार यादव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा, तुलाराम भारद्वाज को पाली तथा सुश्री रेणुका रात्रे को पोड़ी उपरोड़ा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश में संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को पोड़ी उपरोड़ा से जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है। प्रवर श्रेणी अधिकारी ओंकार यादव और संयुक्त कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज वर्तमान में जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ थे। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेणुका रात्रे को जिला कार्यालय कोरबा से पोड़ी उपरोड़ा में नवीन पदस्थापना दी गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677