Connect with us

कोरबा

बाल विवाह रोकना हम सभी की जिम्मेदारी – कलेक्टर कुणाल दुदावत

Published

on

27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिलेवासियों के नाम संदेश जारी कर बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध होने के साथ बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में गंभीर बाधा है। इससे उनके अधिकारों और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
कलेक्टर ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और छत्तीसगढ़ शासन का बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएँ आयोजित की जाएँगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
श्री दुदावत ने जिलेवासियों, समाजसेवियों और समाज के सभी वर्गों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने तथा बाल विवाह न करने और इसका दृढ़तापूर्वक विरोध करने की शपथ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय सहभागी बनें और अपने जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लें। बच्चों का सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

Continue Reading

कोरबा

जिले में छह तहसीलदारों की पदस्थापना के आदेश जारी

Published

on

पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना

कोरबा, 26 नवंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टि से जिले में पदस्थ छह तहसीलदारों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार दीपका के तहसीलदार अभिजीत राजभानू को हरदीबाजार तथा पसान तहसील कार्यालय में पदस्थ विरेंद्र कुमार श्याम को पाली का तहसीलदार बनाया गया है। अजगरबहार के तहसीलदार रविशंकर राठौर को दीपका और पोड़ी उपरोड़ा के तहसीलदार विनय देवांगन को पसान में पदस्थ किया गया है।
स्थानांतरण के बाद जिले में उपस्थित तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज को पोड़ी उपरोड़ा तथा श्रीमती सिद्धि गबेल को अजगरबहार का तहसीलदार पदस्थ किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में अनुविभागीय दण्डाधिकारियों की पदस्थापना

Published

on

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने चार अधिकारियों के कार्यविभाजन का आदेश जारी किया

कोरबा 26 नवंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार ओंकार यादव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा, तुलाराम भारद्वाज को पाली तथा सुश्री रेणुका रात्रे को पोड़ी उपरोड़ा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश में संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को पोड़ी उपरोड़ा से जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है। प्रवर श्रेणी अधिकारी ओंकार यादव और संयुक्त कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज वर्तमान में जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ थे। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेणुका रात्रे को जिला कार्यालय कोरबा से पोड़ी उपरोड़ा में नवीन पदस्थापना दी गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 42वां स्थापना दिवस

Published

on

राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व : सीएमडी हरीश दुहन

पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने साझा किए अपने अनुभव, भावी प्रगति पर हुआ विचार-विमर्श

सीएमडी अवॉर्ड्स नाइट में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशेष योगदान के लिए प्रदान किए गए 13 पुरस्कार

बिलासपुर/कोरबा। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) का 42वां स्थापना दिवस बुधवार, 25 नवंबर 2026 को बिलासपुर स्थित कंपनी मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में कंपनी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने शिरकत की तथा एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा से जुड़े अपने अनुभवों एवं स्मृतियों को साझा किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी–संचालन) रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) नृपेंद्र नाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा में हमारे पूर्व नेतृत्व एवं कोयला कर्मवीरों का अमूल्य योगदान रहा है। राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व है। हमें अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में योगदान देना है। उन्होंने टीम एसईसीएल की क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए सभी से सामूहिक प्रयासों के माध्यम से कंपनी के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने तथा एसईसीएल को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

समारोह में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एम.एन. झा, एम.के. थापर, एम.पी. दीक्षित, ए.के. सिंह, ओम प्रकाश, बी.आर. रेड्डी, प्रेम सागर मिश्रा, पूर्व निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) एवं एनसीएल के पूर्व सीएमडी पी.के. सिन्हा, पूर्व निदेशक (कार्मिक) के.के. श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, पूर्व निदेशक (वित्त) ए.के. कोमावार, पूर्व निदेशक (कार्मिक) अनिल कुमार सिंह, पूर्व निदेशक (तकनीकी–संचालन) आर.पी. ठाकुर, पूर्व निदेशक (वित्त) श्याम मुरारी चौधरी, पूर्व निदेशक (तकनीकी–संचालन) मनोज प्रसाद एवं पूर्व निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन उपस्थित रहे।

इसके पूर्व मुख्यालय परिसर में सीएमडी हरीश दुहन ने निदेशक मंडल एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ शहीद स्मारक, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा एवं श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात ऑडिटोरियम परिसर में ध्वजारोहण, कॉर्पोरेट गीत एवं आकाश में गुब्बारों के विमोचन के साथ स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति तथा सिस्टा, कौंसिल एवं ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह का प्रमुख आकर्षण ‘ज्ञान साझा सत्र’ रहा, जिसमें एसईसीएल के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने अपने दीर्घकालीन अनुभवों, संस्थान से जुड़ी स्मृतियों एवं नेतृत्व यात्रा को साझा किया। इस दौरान कंपनी की विकास यात्रा, चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। खुले संवाद सत्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व नेतृत्व के अनुभवों एवं मार्गदर्शन से लाभान्वित होने का अवसर मिला।

इसके पश्चात सायंकाल वसंत विहार खेल मैदान में ‘सीएमडी अवॉर्ड्स नाइट’* का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों, विभागों एवं अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशेष योगदान के लिए कुल 13 पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें स्वच्छता पखवाड़ा 2026, विशेष अभियान 6.0, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक, सर्वश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष, व्यक्तिगत उत्कृष्टता एवं विशेष योगदान पुरस्कार प्रमुख रहे। साथ ही सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रद्धा महिला मंडल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677