छत्तीसगढ़
दिवाली-छठ पूजा पर रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर:28 अक्टूबर से करगीरोड में उत्कल-टेंगनमाड़ा में रुकेगी चिरमिरी एक्सप्रेस, दुर्ग-पटना तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कटनी रेलखंड के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कोरोना काल से बंद ट्रेनों के ठहराव के साथ ही रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। 28 अक्टूबर से बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस टेंगनमाड़ा, उत्कल एक्सप्रेस करगीरोड और दुर्ग-अंबिकापुर बेलगहना रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। वहीं, दुर्ग और पटना के बीच भी स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है।
कोरोना के बाद जब कुछ स्थिति सामान्य हुई, तो रेलवे ने कुछ स्टेशनों पर स्टापेज बंद कर ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया। जिन ट्रेनों के दोबारा स्टॉपेज की सुविधा दी जा रही है, वो भी इस निर्णय का हिस्सा है। स्टॉपेज की सुविधा नहीं मिलने से इन तीनों स्टेशनों के यात्रियों को परेशानी हो रही थी। उन्हें अन्य स्टेशनों तक पहुंचकर इन ट्रेनों से सफर करना पड़ रहा था।
केंद्रीय राज्यमंत्री सहित कई नेताओं ने की थी मांग
रेल यात्रियों के लिए प्रमुख समस्या राजनीतिक मुद्दा बन गया था। कांग्रेस ने चुनाव में इस मुद्दे को उठाया था। वहीं, कोटा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जूदेव प्रबल प्रताप जूदेव ने केंद्र सरकार से पहल कर कुछ ट्रेनों का स्टॉपेज दिलाया था।
जिसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने रेलमंत्री से मुलाकात कर बंद ट्रेनों के स्टॉपेज शुरू करने की मांग की थी। वहीं, विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। ट्रेनें बंद होने से लोगों की समस्याएं बताई गई थी।
जानिए ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी
- 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस ट्रेन टेंगनमाड़ा स्टेशन 1:00 बजे पहुंचकर 1:02 बजे रवाना होगी। वापसी में 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस इस स्टेशन में 2:25 बजे पहुंचेगी और 2:27 बजे गंतव्य के लिए छूट जाएगी।
- 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस करगीरोड स्टेशन में 14:55 बजे पहुंचकर 14:57 बजे छूटेगी। इसी तरह 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 8:05 बजे पहुंचकर 8:07 बजे रवाना होगी।
- 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस बेलगहना स्टेशन रात 12:29 बजे पहुंचकर 12:31 बजे छूटेगी। वहीं, 18242 अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस 4:19 बजे पहुंचकर 4:21 बजे रवाना होगी।
28 को दुर्ग और 29 को पटना से छूटेगी दिवाली स्पेशल ट्रेन
इधर, दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने दुर्ग से पटना के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश जारी किया है। यह ट्रेन 28 को दुर्ग से और पटना से 29 अक्टूबर को छूटेगी। यात्री इस ट्रेन में कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा कर सकते हैं।
गाड़ी संख्या 08793 के साथ 28 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 13:20 बजे छूटकर, 14:00 बजे रायपुर, 14:55 बजे भाटापारा और 13:55 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से छूटकर ट्रेन चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, कोडरमा, जहानाबाद स्टेशन में रूकते हुए 11:00 बजे पटना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में पटना से 12:30 बजे छूटकर 3:58 बजे झारसुगुड़ा, 4:52 बजे रायगढ़, 6:00 बजे चांपा और 7:10 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दुर्ग स्टेशन पहुंचने का समय 12:20 बजे निर्धारित किया गया है।
ट्रेन में पर्याप्त कोच उपलब्ध कराने का दावा
रेलवे ने स्पेशल ट्रेन में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया है। इस ट्रेन में दो एसएलआर/एसएलआरडी, चार सामान्य, 10 शयनयान, दो एसी-3, दो एसी-2 कोच की सुविधा दी गई है। पर्याप्त कोच उपलब्ध होने के कारण यात्रियों को कंफर्म बर्थ को लेकर परेशानी नहीं होगी।
कोरबा
रामनवमी की शुभकामनाएं दी पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने
कोरबा। कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संचालक, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के डायरेक्टर, द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स एमडि 3233 के पूर्व वाईस चेयरमेन एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कोरबा सहित पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

लायन अग्रवाल ने रामनवमी पर शुभता का संदेश देते हुए कहा है कि रामनवमी वह एतिहासिक दिन है, जब समाज में आदर्श स्थापना एवं जनता के प्रति राजा के कर्त्तव्यों का संदेश देने के लिए भगवान बिष्णु ने सातवें अवतार के रूप में भगवान राम के रूप में इस धरा पर अवतरित हुए और किस तरह भगवान राम ने अपने माता-पिता के वचनों को पूरा करने के लिए सत्ता त्याग कर 14 वर्ष वनवास काटा। राम त्याग, परोपकार और मानव कल्याण के प्रतीक थे। भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए था और वे भारत की संस्कृति थे। भगवान राम का जन्म ही समस्त चर-अचर और विश्व कल्याण के लिए था। रामनवमी उस महापर्व का नाम है, जब हम भगवान राम के आदर्शों का कुछ अंश अपने जीवन में उतारें और क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुसार समाज निर्माण में अपना योगदान दें। इसी में ही रामनवमी की सार्थकता है।
छत्तीसगढ़
LIC को आयकर विभाग का बड़ा झटका, ₹7,000 करोड़ से ज्यादा की डिमांड
मुंबई, एजेंसी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को आयकर विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बड़ा डिमांड ऑर्डर मिला है। इसमें टैक्स और ब्याज शामिल है। इस आदेश के तहत कंपनी से रू.6,146.71 करोड़ आयकर और रू.953.25 करोड़ ब्याज सहित कुल रू.7,099 करोड़ से अधिक की मांग की गई है।

किन कारणों से बनी इतनी बड़ी डिमांड?
कंपनी के अनुसार, आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने आकलन के दौरान कुछ मदों को आय में शामिल किया और कई दावों को अस्वीकार कर दिया, जिससे टैक्स देनदारी बढ़ गई। इसमें अंतरिम बोनस को आय में जोड़ना, ‘जीवन सुरक्षा फंड’ से हुए नुकसान को शामिल करना, निगेटिव रिजर्व को आय मानना, धारा 80M के तहत क्लेम किए गए डिडक्शन को खारिज करना और TDS देरी से जमा करने पर ब्याज को अस्वीकार करना जैसे कारण शामिल हैं।

आदेश को चुनौती दे सकती है LIC
LIC ने संकेत दिया है कि वह इस डिमांड ऑर्डर को आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष चुनौती दे सकती है। कंपनी का कहना है कि इस आदेश का असर केवल बताई गई टैक्स और ब्याज राशि तक सीमित है और इसके नियमित कारोबार पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
शेयर पर रहेगी नजर
बाजार की नजर अब कंपनी के शेयर पर बनी हुई है, जो 25 मार्च को बीएसई पर रू.780.60 पर बंद हुआ था, जबकि 26 मार्च को रामनवमी के कारण बाजार बंद रहा।

कोरबा
दिव्यांग महोत्सव: प्रतिभा, सम्मान और समावेशन का उत्सव 9 एवं 10 मई को बिलासपुर में
कोरबा/बिलासपुर। बिलासपुर में आगामी 9 और 10 मई को दिव्यांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव समाज में समावेशन और संवेदनशीलता का एक सशक्त उदाहरण बनने जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमता और उनके बहुमूल्य योगदान को पहचानना तथा उन्हें सम्मानित करना है।

दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ. गजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसमें संगीत, नृत्य, खेल, कला सहित कई विधाओं में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी क्षमताओं का परिचय देंगे। यह महोत्सव न केवल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिव्यांगजनों को समाज में एक गरिमामय स्थान मिले और उनकी क्षमताओं को सही पहचान मिल सके। समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव में भाग लेने और दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में समावेशी सोच को बढ़ावा मिलता है और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि परिषद् का लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। दिव्यांग महोत्सव के माध्यम से हम उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता को पूरे देश के सामने लाएंगे। यह आयोजन एक नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेवा कार्यों को अब और व्यापक स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। परिषद् हर उस दिव्यांग तक पहुंचेगी, जिसे सहयोग और मंच की आवश्यकता है।
दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ गजेंद्र तिवारी ने बताया कि दिव्यांग महोत्सव एक ऐसा आयोजन है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की प्रतिभा, क्षमता और योगदान को पहचानता है और उनका सम्मान करता है। इस महोत्सव में दिव्यांगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जैसे कि संगीत- नृत्य, खेल, कला और अलग-अलग विधाओं में भाग ले सकते हैं।
यह महोत्सव दिव्यांगों को अपने आप को व्यक्त करने और अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। यह आयोजन न केवल दिव्यांगों के लिए है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाने और दिव्यांगों की प्रतिभा को पहचानने का एक अवसर भी है। यह महोत्सव निश्चित रूप से प्रतिभा, सम्मान और समानता का एक प्रेरणादायक संगम साबित होगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
