Connect with us

देश

अखनूर में 27 घंटे बाद एनकाउंटर खत्म:आर्मी एंबुलेंस पर हमला करने वाले 3 आतंकी ढेर, K-9 स्क्वॉड का डॉग फैंटम शहीद

Published

on

श्रीनगर ,एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सोमवार को शुरू हुआ एनकाउंटर 27 घंटे बाद मंगलवार को करीब 10 बजे खत्म हो गया। (LoC) के पास भट्टल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। कल एक आतंकवादी की बॉडी मिली थी आज 2 और टेररिस्ट की बॉडी रिकवर की गई है।

सोमवार सुबह करीब 7:26 बजे इन आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर हमला किया था। इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। हमले के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग गए थे, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद 3 आतंकियों को ढेर किया था।

मुठभेड़ में K9 फैंटम डॉग शहीद

एनकाउंटर में सेना के K-9 स्क्वॉड के डॉग फैंटम को भी गोली लगी। फैंटम डॉग भी शहीद हो गया। जम्मू के डिफेंस PRO ने कहा कि हम अपने डॉग फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। हमारे सैनिक जब फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंच रहे थे, तब फैंटम ने दुश्मन की गोलीबारी को झेला, जिससे वह घायल हो गया था। बाद में फैंटम ने दम तोड़ दिया। उसका साहस, वफादारी और समर्पण को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

रुपए ने दी डॉलर को पटखनी, 8 महीने के हाई पर पहुंची भारतीय करेंसी

Published

on

मुंबई, एजेंसी। रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 69 पैसे मजबूत होकर आठ महीने के उच्चस्तर 92.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार तेजी और विदेशी पूंजी के लगातार निवेश के बीच रुपए को समर्थन मिला और यह इस साल के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी रुपए को मजबूती मिली। इससे भारतीय मुद्रा चालू वित्त वर्ष में अब तक हुए अपने सभी नुकसान की भरपाई करने में सफल रही। दुनिया भर के निवेशकों ने अन्य परिसंपत्तियों के मुकाबले भारतीय शेयरों को तरजीह दी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.65 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान मजबूत होकर 92.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद से 69 पैसे की बढ़त है। इससे पहले रुपए का उच्चतम बंद स्तर 16 मार्च को 92.28 प्रति डॉलर दर्ज किया गया था। 

रुपया सोमवार को सात महीने के उच्चतम स्तर से नीचे आया था और 23 पैसे की गिरावट के साथ 92.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। गुरु नानक जयंती के अवसर पर मंगलवार को भारतीय मुद्रा बाजार बंद था। रुपये ने 13 नवंबर को दर्ज 94.19 प्रति डॉलर के बंद भाव के बाद लगातार पांच कारोबारी सत्रों में 1.6 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की है। पिछले सात सप्ताह में भारतीय मुद्रा आठ अक्टूबर को डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 96.88 से करीब पांच प्रतिशत उबर चुकी है।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये में उछाल आया। हालांकि, डॉलर की मजबूती ने रुपए की बढ़त को सीमित किया। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजारों में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश से रुपए में सकारात्मक रुख बने रहने की उम्मीद है। चौधरी ने कहा, ”डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 91.95 से 92.55 के दायरे में रहने का अनुमान है।” 

चॉइस ब्रोकिंग की जिंस तकनीकी विश्लेषक कावेरी मोरे के अनुसार, रुपए में आई तेजी आगे भी जारी रह सकती है। मोरे ने कहा, “नवंबर में 14 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, विदेशी बॉन्ड में नए सिरे से खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर की उपलब्धता बढ़ाने तथा रुपये को स्थिर करने के लिए आरबीआई द्वारा उठाए गए कदमों से रुपए में तेजी को समर्थन मिला है।” उन्होंने कहा, ”निकट भविष्य में विदेशी निवेश का लगातार जारी रहना और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रुपये की सुधार यात्रा को समर्थन देने वाले प्रमुख कारक बने रह सकते हैं।” 

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 103.90 पर रहा। सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर निवेशकों के रुख के बीच अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.16 प्रतिशत गिरकर 91.55 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 1,215.02 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,651.01 और निफ्टी 368.15 अंक यानी 1.45 प्रतिशत चढ़कर 25,717.60 अंक पर बंद हुआ।

Continue Reading

देश

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स ने लगाई 1,502 अंकों की छलांग, निफ्टी 25,819 पर बंद

Published

on

मुंबई, एजेंसी। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को जोरदार तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 1,502 अंक उछल गया, जबकि एनएसई निफ्टी 470 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की लिवाली, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और प्रमुख बैंक शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी रही। बीएसई कै 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,502.29 अंक यानी 1.82 प्रतिशत चढ़कर 83,938.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 2,062.22 अंक यानी 2.50 प्रतिशत उछलकर 84,498.21 अंक पर पहुंच गया था। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.49 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। 

एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 469.60 अंक यानी 1.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,819.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 602 अंक यानी 2.37 प्रतिशत चढ़कर 25,951.65 अंक तक पहुंच गया था। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर सबसे अधिक 5.94 प्रतिशत चढ़ा। ट्रेंट में 3.59 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 3.44 प्रतिशत, इंटरग्लोब एविएशन में 3.24 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 3.18 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस में 3.04 प्रतिशत की तेजी रही। हालांकि, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.19 प्रतिशत गिरकर 91.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 5,672.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। मंगलवार को गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद रहे थे। 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि एक दिन के अवकाश के बाद बाजार में तेजी के साथ खरीदारी लौटी और घरेलू शेयर बाजारों ने एशियाई बाजारों की कमजोरी को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़े निवेश में वैश्विक स्तर पर बदलाव का फायदा भारतीय बाजार को मिला। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 6.16 प्रतिशत, जापान का निक्की 225 2.78 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 2.03 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 1.14 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। 

यूरोपीय बाजारों में कारोबार के दौरान मामूली तेजी रही। अमेरिकी शेयर बाजार के अधिकांश सूचकांक मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। नैस्डैक कंपोजिट 1.48 प्रतिशत और एसएंडपी 500 सूचकांक 0.50 प्रतिशत गिरा, जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.85 प्रतिशत चढ़ा। सोमवार को सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77 प्रतिशत गिरकर 82,435.99 अंक और निफ्टी 450.95 अंक यानी 1.75 प्रतिशत टूटकर 25,349.65 अंक पर बंद हुआ था। 

Continue Reading

देश

गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह

Published

on

चण्डीगढ़, एजेंसी। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीतिक में बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा और अकली दल 6 साल बाद फिर एक साथ आ गए हैं। 

  • इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब रैली की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 8 दिसंबर को स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल की जयंती के मौके पर शिरोमणि अकाली दल की तरफ से मोगा में एक बड़ी रैली की जा रही है। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे।
  • अमित शाह ने कहा कि, जब PM Modi से बात हुई कि NDA का एक्सटेंशन हो रहा है तो उन्होंने ने भी सुखबीर बादल को फोन किया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि NDA अब पूरा हो गया है। अटल बिहारी, अडवाणी और सुखबीर बादल का पुराना रिश्ता रहा है।   पंजाब में और पूरे देश में ये गठबंधन हिन्दू-सिख भाईचारे की मिसाल बनेगा। 
  • अमित शाह ने कहा कि, बंदी सिखों के मसले पर दोनों दलों की राय अलग-अलग है, इस पर  बैठ कर चर्चा करेंगे और हल निकालेंगे। 
  • अमित शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि,  गठबंधन  में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका रहेगा और मुख्यमंत्री भी अकाली दल का ही होगा।
  • आज अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की बधाइयां देते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि, आज फिर पंजाब को बचाने की जरूरत है। किसानों को बचाने की जरूरत है। ये सिर्फ अकाली दल और भाजपा की सरकार मिलकर ही कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि इमोशनल  गठबंधन है। सुखबीर बादल ने कहा कि, ये गठबंधन पंजाब के हित के लिए हुआ है। अकाली दल 106 साल पुरानी पार्टी है। सुखबीर बादल ने कहा कि अमित शाह ने भरोसा दिलाय है कि पंजाब में फिर से उसी गौरवशाली दौर से लेकर जाएंगे। 
  • सुखबीर बादल ने कहा कि,  मेरे पिता (स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल) कहा करते थे कि, यह नाखून-मांस का गठबंधन है। जितनी देर यह गठबंधन रहा पंजाब तरक्की पर रहा।
  • प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन हो गया है। जल्द ही  दोनों सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे। अकली दल के आने से NDA की ताकत को बढ़ाएंगा। 
  • अमित शाह ने कहा कि, पंजाब में भ्रष्टाचार हो हटाना और नशे को खत्म करना NDA को मुख्य लक्षय होगा। 31 दिसंबर 2029  तक पंजाब को पूरी तरह से नशे से मुक्त कर देंगे। इसके साथ ही अगले 3 महीनों तक किसानों की समस्या और आर्थिक चिंता और रोजगार की चिंता पर रोडमैप  बनाएंगे।
  • गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, बीजेपी को भरोसा है कि पंजाब की जनता NDA को वोट देगी। आने वाले समय में पंजाब को फिर से खुशहाल होगा। विधानसभा चुनाव में हम NDA की सरकार बनाएंगे। 
  • दोनों पार्टियों का विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के अध्यक्ष  सुखबीर बादल ने आज दिल्ली पहुंच कर प्रेस कॉन्फ्रैंस करके इसकी घोषणा कर दी है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि, पंजाब में विधानसभा चुनाव अकाली दल और भाजपा मिलकर लड़ेंगे।
  • पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अश्विनी कुमार समेत पंजाब के सभी सीनियर नेताओं को दिल्ली पहुंच गए हैं। इस दौरान नितिन नबीन और सुखबीर बादल बीजेपी के मुख्यालय के कार्यालय में पहुंच गए हैं। जल्द गठबंधन का ऐलान होने जा रहा है।
  • बस कुछ ही समय में दोनों पार्टियों एक साथ प्रेस कॉफ्रैंस करके इसकी घोषणा करने जा रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के अध्यक्ष  सुखबीर बादल ने आज दिल्ली पहुंच कर प्रेस कॉन्फ्रैंस करके इसकी घोषणा करेंगे। 
PunjabKesari
PunjabKesari

आपको बता दें कि भाजपा और अकली दल ने मिलकर 1997, 2002 और 2007 यानी 3 बार पंजाब में सरकार बना चुके हैं। कृषि सुधार कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में 24 साल बाद दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब की 117 सीटों में से अकाली दल 3 और भाजपा महज 2 सीटें ही जीत सकी थी।

PunjabKesari

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677