छत्तीसगढ़
रन फॉर यूनिटी में CM समेत मंत्रियों ने लगाई दौड़:मुख्यमंत्री बोले- वल्लभ भाई पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया
रायपुर,एजेंसी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रायपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कैबिनेट मंत्रियों ने भी दौड़ लगाई। तेलीबांधा तालाब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर होने वाला यह आयोजन भारत की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण सीख देता है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है, लेकिन दीपावली को चलते यह आयोजन मंगलवार को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान तिरंगा झंडा पकड़े मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री।
राष्ट्रीय एकता दिवस एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। ब्रिटिश शासन के दौरान सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता के बाद उन्हीं के प्रयासों से रियासतों को एक करके उन्हें स्वतंत्र भारत में शामिल किया गया।
सीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
छत्तीसगढ़
जांजगीर चांपा में नीट-यूजी परीक्षा से पहले मॉक ड्रिल:कलेक्टर-एसपी ने परखी केंद्रों की तैयारियां, सुरक्षा, सत्यापन और सीसीटीवी व्यवस्था की समीक्षा
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के निर्देश पर जिले में नीट (यूजी) परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में जिले के सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा दिवस जैसी परिस्थितियां तैयार कर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।
शाम 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य परीक्षा के दौरान संभावित तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियों की पहचान कर उनका पूर्व समाधान सुनिश्चित करना था। मॉक ड्रिल के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश, दस्तावेज सत्यापन, सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया।

कलेक्टर और एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर महोबे ने केंद्र प्रभारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने भी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए तथा परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
परीक्षा दिवस की चुनौतियों का होगा समाधान
जिला प्रशासन का मानना है कि मॉक ड्रिल से परीक्षा संचालन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं की पहचान कर समय रहते उनका समाधान किया जा सकेगा। इससे परीक्षा का संचालन अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगा।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी, केंद्राध्यक्ष, ऑब्जर्वर, सिटी को-ऑर्डिनेटर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।
कोरबा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा महिला पत्रकार समूह द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष “योग अभ्यास” शिविर का आयोजन कल
कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब की महिला पत्रकार समूह द्वारा कल रविवार 21 जून को महिलाओं और बच्चों के लिए एक विशेष “योग अभ्यास” शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामंजस्य, स्वास्थ्य और खुशी मनाएं के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
यह योग शिविर निहारिका स्थित पुष्पलता गार्डन में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत प्रातः 6:00 बजे से होगी। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस सत्र में अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा।

आयोजकों ने जानकारी दी कि इस शिविर में प्रवेश और भागीदारी पूर्णतः निःशुल्क (फ्री) रखी गई है। कोई भी महिला या बच्चा बिना किसी शुल्क के इसमें अपना पंजीकरण करा सकता है। आधुनिक जीवन की व्यस्त दिनचर्या में मानसिक शांति और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग एक अचूक माध्यम है, इसी उद्देश्य के साथ महिला पत्रकार समूह ने यह सराहनीय पहल की है।
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी:
कार्यक्रम: योग अभ्यास (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस)
दिनांक व दिन: 21 जून, रविवार
समय: प्रातः 6:00 बजे से
स्थान: पुष्पलता गार्डन, निहारिका, कोरबा
लक्षित वर्ग: केवल महिलाएं एवं बच्चे
पंजीकरण: पूर्णतः निःशुल्क (Free Registration)
कोरबा महिला पत्रकार समूह ने शहर की सभी माताओं, बहनों और बच्चों से अपील की है कि वे रविवार सुबह अधिक से अधिक संख्या में पुष्पलता गार्डन पहुँचकर इस योग शिविर का लाभ उठाएं और अपने जीवन में स्वास्थ्य व सकारात्मकता का संचार करें।
कोरबा
गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पूजा अर्चना कर कार्य प्रारंभ कराया, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित पार्षदगणों, जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रातंर्गत पुराने कोरबा शहर स्थित मोतीसागरपारा के गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक सड़क डामरीकरण का कार्य आज प्रारंभ हुआ। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया, इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित निगम के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

यहॉं उल्लेखनीय है कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के सतत प्रयासों से निगम क्षेत्र में हो रहे व्यापक विकास कार्यो के साथ-साथ लगभग 15 करोड़ रूपये के सड़क डामरीकरण के कार्य स्वीकृत हुये थे, इन सड़क डामरीकरण के कार्यो को डामर की उपलब्धता के आधार पर क्रमशः प्रारंभ कराया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 08 मोतीसागरपारा गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक 20 लाख रूपये की लागत से बहुप्रतीक्षित सड़क डामरीकरण का कार्य किया जाना हैं, जिसका शुभारंभ आज किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इस मौके पर पूजा अर्चना की तथा कार्य को प्रारंभ कराया, उन्होने पूरी गुणवत्ता के साथ डामरीकरण का कार्य करते हुये कार्य को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि आज यहॉं बहुप्रतीक्षित सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है, सड़क के निर्माण से यहॉं का आवागमन सुगम होगा तथा आवागमन में होने वाली परेशानियॉं दूर होंगी। उन्होने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं यहां पर जनसुविधाओं के विस्तार के लिये लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं, जिनके कारण समस्याएं दूर हो रही हैं तथा लोगों की परेशानियॉं खत्म हो रही हैं। उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र के समस्त 67 वार्डो में समान रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं तथा जनताजनार्दन की मांग व आवश्यकता को सम्मान देते हुये इस दिशा में सर्वप्राथमिकता के साथ कार्य हो रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन में नगर निगम कोरबा क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है, व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं तथा बरसों की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हम जनप्रतिनिधियों का यह प्रथम दायित्व बनता है कि हम बिना किसी भेदभाव के केवल जनताजनार्दन की इच्छा का सम्मान करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन करें, तथा आमनागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायें, मुझे खुशी है कि इस दिशा में बडे़ पैमाने पर निगम द्वारा कार्य लगातार कराये जा रहे हैं।
इस अवसर पर पार्षद रूबीदेवी सागर, उर्वशी राठौर, राधा महंत, धनश्री साहू, उपेन्द्र पटेल, ईश्वर पटेल, रामशंकर साहू, प्रमिला सागर, भाजपा कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व पार्षद सुफलदास महंत, रंजू यादव, रितु जायसवाल, विजय गुप्ता, नवीन जायसवाल, राजेन्द्र राजपूत, बीरू पाहुजा, सुखदेव सिंह संधू, भोलू यादव, उत्तम पाठक, नागेन्द्र सिंह आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
