छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का किया अनावरण



रायपुर। बस्तर ओलंपिक के लोगो में दिख रही बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक। पहाड़ी मैना और वन भैंसा बने बस्तर ओलंपिक के मस्कट। वन्य जीव संरक्षण को समर्पित है बस्तर ओलंपिक का मस्कट। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएं। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा बैठक में रहे मौजूद।
कोरबा
पाली में ट्रक-बस भिड़ंत, 6 यात्री घायल:ड्राइवर केबिन में फंसा, पुलिस-ग्रामीणों ने निकाला, तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा
कोरबा/पाली। कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेंदूपत्ता गोदाम के पास कोरबा से बिलासपुर जा रही शिव बस और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका ड्राइवर केबिन में फंस गया। बस में सवार करीब 6 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस का केबिन बुरी तरह पिचक गया था, जिससे ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग के बीच फंस गया। पाली पुलिस, 108 एम्बुलेंस कर्मी और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद गैस कटर और अन्य उपकरणों की सहायता से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के तुरंत बाद, सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि घायलों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया जा सकता है। बस में सवार अन्य यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा गया।
पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक और बस दोनों को जब्त कर लिया है और ड्राइवरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का मुआयना करेगी।
स्थानीय लोगों ने NH-49 पर तेंदूपत्ता गोदाम के पास लगातार हो रहे हादसों पर चिंता व्यक्त की है।
कोरबा
भू-विस्थापितों की समस्याओं को करेंगे हल : सांसद
कोल एंड स्टील माइंस कमेटी के चेयरमैन अनुराग ठाकुर से की मुलाकात
कोरबा। एसईसीएल के प्रभावित ग्रामीणों के लंबित मुआवजा-पुनर्वास-रोजगार पर कार्यवाही मांग कोल एंड स्टील माइंस कमेटी के चेयरमैन अनुराग ठाकुर से मिलकर सांसद ज्योत्सना महंत की है। इस दौरान उन्होंने एसईसीएल की कुसमुंडा, गेवरा एवं दीपका क्षेत्र की खदान परियोजनाओं से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों की डेढ़ दशक पुरानी लंबित समस्याओं से जुड़ा विस्तृत पत्र मंत्री को सौंपा और हस्तक्षेप की मांग की।

सांसद महंत ने बताया कि वर्ष 2009-10 से एसईसीएल द्वारा खदान के लिए 60 से अधिक गांव की जमीन अधिग्रहित की है। वही कई गांव कम जमीन विस्तार परियोजना के लिए अपनी जमीन बेच पा रहे हैं, न उस पर स्थायी निर्माण कर पा रहे हैं और न ही कोई आर्थिक निवेश कर पा रहे हैं। भूमि की खरीद-बिक्री लगभग ठप हो चुकी है। कई परिवारों की पूरी पूंजी जमीन में फंसी है, लेकिन प्रतिबंधों के कारण वे उसका लाभ नहीं उठा पा रहे। परियोजना के नाम पर भूमि, पर्यावरण, आजीविका और सामाजिक संरचना को गंभीर क्षति पहुंची है, लेकिन इसके बदले न उचित मुआवजा मिला है, न रोजगार मिला है और न ही सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था हो सकी है। उन्होंने पत्र में छह मुख्य बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है। इसमें राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों में मौजूद सभी त्रुटियों का विशेष शिविर लगाकर निराकरण करने, लंबित मुआवजा राशि वितरित करने, ग्रामीणों की मांग के अनुरूप पुनर्वास स्थल को स्वीकृत करने, रोजगार श्रेणी से नीचे आने वाले एवं रोजगार से वंचित प्रभावित परिवारों के लिए रोजगार अथवा वैकल्पिक आजीविका की व्यवस्था करने स्थानीय युवाओं को एसईसीएल में प्राथमिकता देने, खदानों से फैल रहे वायु-जल-ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी तकनीकी उपाय सुनिश्चित करने कहा है। साथ ही डीएमएफ एवं सीएसआर की राशि का उपयोग प्रभावित गांवों में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, सडक़, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर प्राथमिकता से हो और राशि का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने कहा। साथ ही सभी लंबित मामलों की उच्च स्तरीय जांच कर समयबंद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने सर्वेक्षण पर मनमानी करने पर रोक लगाने की मांग भी की है। चेयरमैन अनुराग ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मंत्रालय से समन्वय कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कोरबा
प्रेस क्लब कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की सौजन्य भेंट, मंत्री ने किया आत्मीय स्वागत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी दी शुभकामनाएं
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास कार्यालय में कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंत्री श्री देवांगन से सौजन्य भेंट की।

इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को साल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इसी तरह पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से भी सौजन्य भेंट की गई, उन्होंने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। सौजन्य भेंट के दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) एवं आकाश शर्मा मौजूद रहे।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
