Connect with us

छत्तीसगढ़

​​​​​​​छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन का रिजल्ट जारी:सेल्फ स्टडी कर छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड की परीक्षा में निक्की ने हासिल किया पहला रैंक

Published

on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड-2023 का परीक्षा परिणाम घोषित कर​ दिया गया है। इसमें शहर की निक्की चौबे ने प्रदेश में सर्वाधिक अंक 91.8 के साथ पहली रैंक हासिल की हैं। यह परीक्षा निक्की ने सेल्फ स्टडी कर पास की। उन्होंने बताया ​कि वे पढ़ाई के साथ इस परीक्षा की तैयारी भी कर रहीं थीं। परीक्षा के साथ उन्होंने साक्षात्कार की तैयारी की। प्रश्नों को लेकर दोस्तों के बीच चर्चाएं करती थीं।

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने व्यापमं के माध्यम से सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ और जूनियर सेक्रेटरी के 30 पदों की भर्ती की परीक्षा ली थी। लिखित परीखा पास करने वाले 95 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को इसका रिजल्ट जारी किया गया। इसमें शुभम विहार निवासी स्वास्थ्य विभाग में सहायक ग्रेड-2 एनके चौबे और पुष्पा चौबे की पुत्री निक्की चौबे ने सचिव वरिष्ठ प्रदेश में सर्वाधिक अंक 91.8 हासिल कर पहला स्थान बनाया। इसके अलावा शहर के अन्य प्रतिभागियों ने भी सफलता हासिल की है। इसमें बंधवापारा निवासी गणेश प्रसाद साहू के पुत्र आर्यन साहू ने 84.145 अंक हासिल किया है।

इसके अलावा महावीर कॉलोनी बेलतरा निवासी राजेश जायसवाल के पुत्र राहुल जायसवाल ने 83.839 अंक, अशोक नगर के प्रकाश शांडिल्य ने 72.317 अंक, जरहाभाठा की मोनिका उरांव ने 74.647 अंक, गया विहार निवासी रोहिनी साहू ने 84.839 अंक हासिल की हैं। इसके अलावा सचिव कनिष्ठ में यादव नगर तिफरा के कमलकांत, शिखा वाटिका मधुबन रोड के विनोद कोडोपी, अशोक विहार फेस-2 के नारायण पटेल, महावीर चौक बेलतरा के विवेक कुमार, राजीव गांधी चकरभाठा कैंप की सृष्टि शर्मा ने सफलता हासिल की है।

प्रशासनिक पद हासिल करना लक्ष्य था निक्की ने बताया कि उनका शुरू से ही प्रशासनिक पद पर जाने की इच्छा थी। इसलिए वे पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी भी कर रहीं थीं। उन्होंने ने बताया कि वे 5 साल से इसकी तैयारी कर रही थीं। पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाया था। हर दिन कम से कम 6 घंटे पढ़ती थी। निक्की ने बताया वे 10वीं और 12वीं की पढ़ाई तिलक नगर सरस्वती शिशु मंदिर से की है। 10वीं में 88 प्रतिशत और 12वीं में 85 प्रतिशत अंक था। इसके अलावा साइंस कॉलेज से फिजिक्स में एमएससी किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

सक्ती में छह लोग अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार:तीन गांवों में कार्रवाई, 57 लीटर शराब और 250 किलो महुआ लाहन जब्त

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले में अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने दो दिनों तक कार्रवाई की। इस दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने कुल 57 लीटर महुआ शराब और 250 किलो महुआ लाहन जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग के मुताबिक, 23 नवंबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम मुक्ताराजा और जुड़गा में छापेमारी की।

मुक्ताराजा में कूलर के अंदर छिपाकर रखी थी 14 लीटर शराब

ग्राम मुक्ताराजा के अविनाश खांडे (35) के घर से 14 लीटर महुआ शराब मिली। उसके खिलाफ घर से शराब बेचने की शिकायत मिली थी। इसकी पुष्टि के लिए विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर उससे शराब खरीदी। इसके बाद घर की तलाशी ली गई। इस दौरान बेडरूम में रखे कूलर से तीन हरी बोतलों में 6 लीटर और दो पारदर्शी बोतलों में 8 लीटर शराब बरामद हुई।

जुड़गा में घर से 6 लीटर महुआ शराब जब्त

इसी दिन ग्राम जुड़गा में सूरज कंवर के घर भी तलाशी ली गई। उसके घर से दो बोतलों में 4 लीटर और एक हरी बोतल में 2 लीटर महुआ शराब मिली। टीम ने कुल 6 लीटर शराब जब्त की।

मल्दा में गड्ढा खोदकर छिपाया था महुआ लाहन

इसके अगले दिन 24 नवंबर को आबकारी विभाग ने ग्राम मल्दा में कार्रवाई की। यहां सूरज मित्तल के घर से 7 लीटर महुआ शराब और 120 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ। विभाग के अनुसार, उसने महुआ लाहन को घर के आंगन में पत्थरों के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाया था।

वहीं, नर्मदा बाई के घर से 30 लीटर महुआ शराब और 130 किलो महुआ लाहन मिला। दोनों के पास से कुल 37 लीटर शराब और 250 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया।

विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी:TV-होम थिएटर और बर्तन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान और बाइक जब्त

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर के विद्या नगर में सूने मकान का ताला और दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 26 साल के संतोष कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से टीवी, होम थिएटर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान के साथ चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

20 नवंबर को मकान में लगाकर गए थे ताला

पुलिस के अनुसार, मकान मालकिन मोंगरा बाई अपने परिवार के साथ कोरबा में भी रहती हैं। वह बीच-बीच में जांजगीर स्थित अपने मकान आती थीं। 20 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने बेटे के साथ मकान में ताला लगाकर कोरबा चली गई थीं।

तीन दिन बाद लौटीं तो टूटी मिली कुंडी

23 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे मोंगरा बाई मकान लौटीं तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो टीवी, होम थिएटर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने जांजगीर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी

मोंगरा बाई की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत केस दर्ज किया। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संतोष कुमार विश्वकर्मा (26), निवासी सिवनी करवार पारा, थाना चांपा को हिरासत में लिया।

चोरी का सामान और बाइक जब्त

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

पैसों के विवाद में युवक की पत्थर से हत्या:मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, दूसरा आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिले के ग्राम खोखरा में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कौशल सूर्यवंशी (40) को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में एक अन्य आरोपी इतवारी सूर्यवंशी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम खोखरा के सूर्या चौक पर कौशल सूर्यवंशी, इतवारी सूर्यवंशी और देवनारायण सूर्यवंशी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उधारी के पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोपियों ने देवनारायण के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

19 नवंबर को कमल सूर्यवंशी ने सिटी कोतवाली जांजगीर में घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस की सीन ऑफ क्राइम यूनिट (SOCU) और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। ट्रैकर डॉग ‘गब्बर’ घटनास्थल से कौशल सूर्यवंशी के घर तक पहुंचा। पुलिस जब घर पहुंची, तब कौशल वहां नहीं मिला।

पुलिस ने 19 नवंबर को सूर्या चौक खोखरा के इतवारी सूर्यवंशी (42) को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कौशल सूर्यवंशी (40) की तलाश जारी थी। पुलिस टीम उसे रायपुर से हिरासत में लेकर जांजगीर लाई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में कौशल ने पैसों के विवाद में देवनारायण के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677