अंबिकापुर, एजेंसी। अंबिकापुर के दर्रीपारा में स्थित SLRM सेंटर में सोमवार शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे SLRM सेंटर में फैल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो टीमों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी में SLRM सेंटर में रखे रिक्शे सहित संग्रहित कचरा और शेड जल गए हैं। आगजनी में बड़ा नुकसान होने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के दर्रीपारा SLRM सेंटर में आगजनी की सूचना सेंटर का संचालन करने वाली दीदियों को लोगों ने दी। कुछ ही देर में आग पूरे SLRM सेंटर में फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंची।
बिजली चालू होने के कारण तत्काल आग बुझाने का काम शुरू नहीं हो सका। बिजली कट करने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद SLRM सेंटर में आग पर काबू पा लिया गया।
फायर ब्रिगेड की दो टीमों में किया आग पर काबू
सेंटर में रखे सभी सामान जले, शेड को भी नुकसान
आगजनी में SLRM सेंटर में रखे सभी सामान, कचरा कलेक्शन में उपयोग किए जाने वाले रिक्शे जल गए। SLRM सेंटर में कचरा संग्रहित कर उन्हें छांटकर अलग किया जाता है। बाद में उन्हें बेचा जाता है। आगजनी में प्लास्टिक के सामान आग की चपेट में आ गए, जिससे आग तेजी से फैल गई।
आगजनी में नगर पालिक निगम द्वारा तैयार किए गए शेड को भी नुकसान पहुंचा है। आगजनी से बड़ा नुकसान हुआ है।
आगजनी में पूरा सामान जलकर खाक
रात होने के कारण नुकसान का पता नहीं
नगर निगम क्षेत्र में SLRM व्यवस्था का संचालन महिला समूह के द्वारा किया जाता है। महिला समूह की अध्यक्ष शशिकला सिन्हा ने कहा कि अंधेरा हो जाने के कारण नुकसान का पता नहीं चल सका है। सुबह नुकसान का आकलन किया जाएगा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। सेंटर में भारी मात्रा में सामान भरे होने के कारण आग तेजी से फैली। अंबिकापुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका है कि शरारती तत्वों ने आग लगाई है।
पहले भी हो चुकी है घटना
नगर के रामानुजगंज नाका के पास संचालित SLRM सेंटर में इसके पूर्व आगजनी की घटना हो चुकी है, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था। वहीं नगर निगम द्वारा मणिपुर थाने के पास संचालित कलेक्शन सेंटर में आगजनी से लाखों का नुकसान हो चुका है।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।