Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में डिप्टी सीएम साव के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन:जश्न में शामिल होने ट्रेन से पहुंचे सीएम साय, आधी रात तक चला सेलिब्रेशन

Published

on

बिलासपुर , एजेंसी। डिप्टी सीएम अरूण साव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन करने कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान मशहूर कवि हरिओम पवार की कविताओं ने श्रोताओं में देशभक्ति का जोश भर दिया। हास्य कवि शंभू शिखर के शब्दों में खूब ठहाके लगे।

इस आयोजन में शिरकत करने के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने ट्रेन में सफर किया और रायपुर से बिलासपुर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में समर्थकों ने आधी रात जमकर आतिशबाजी के साथ डिप्टी सीएम साव के हाथों केक कटवाया। इस आयोजन को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही।

दरअसल, डिप्टी सीएम बनने के बाद अरूण साव का यह पहला जन्मदिन है। यही वजह है कि समर्थकों ने उत्साहपूर्वक उनका जन्मदिन मनाने का फैसला लिया। इसके लिए बिलासपुर को इसलिए चुना गया क्योंकि, यहां वो सांसद रहे और बिलासपुर उनका मुख्यालय है।

राजनीतिक दृष्टि से कवि सम्मेलन के बहाने संभाग के साथ ही प्रदेश में उनके कद बढ़ने का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक अनुज शर्मा सहित 15 से 20 विधायक समेत दिग्गज नेताओं को बुलाया गया।

डिप्टी सीएम साव के जन्मदिन पर सीएम ने ट्रेन में किया सफर।

डिप्टी सीएम साव के जन्मदिन पर सीएम ने ट्रेन में किया सफर।

सीएम साय ने ट्रेन में किया सफर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार की रात रायपुर से बिलासपुर तक ट्रेन में सफर किया। इस दौरान ट्रेन की यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री साय उत्सुक नजर आए। उन्होंने रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक कार छोड़ दिया और पैदल चले। उन्होंने कहा कि रेल के सफर की आम भारतीय के जीवन में है खास जगह है।

बिलासपुर के उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर नेताओं व अधिकारियों ने सीएम साय का जोरदार स्वागत किया। विधायक अमर अग्रवाल, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया, जिसके बाद उनका काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। फिर सीएम साय पुलिस ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे।

देर रात तक चला कवि सम्मेलन।

देर रात तक चला कवि सम्मेलन।

मोदी की नीयत “पाक साफ” है….योगी आए तो हम त्रेता युग में होंगे इस दौरान प्रख्यात कवि हरिओम पवार की कविताओं ने श्रोताओं में देशभक्ति का जोश भर दिया। हास्य कवि शंभू शिखर के शब्दों में खूब ठहाके लगे। जब उन्होंने कहा कि मोदी की नीयत “पाक साफ” है…इसके बाद जमकर तालियां बजी।

यह भी कहा कि कुछ लोग कहते हैं उनके आने से देश 500 साल पीछे चला गया। मैं कहता हूं योगी को आने दो हम श्रेता युग में पहुंच जाएंगे। इसे सुनते ही श्रोता गदगद हो गए।

प्रदेश भर से आए भाजपा नेता और विधायक।

प्रदेश भर से आए भाजपा नेता और विधायक।

रात 12 बजे जमकर आतिशबाजी, डिप्टी सीएम ने काटा केक कवि सम्मेलन के बीच घड़ी की दोनों सुईयां जैसे ही 12 पर पहुंची। मंच पर जमकर आतिशबाजी हुई। जिसके बाद पुलिस मैदान में जमकर आतिशबाजी हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे सभी कवियों का स्वागत और अभिनंदन किया। जिसके बाद डिप्टी सीएम अरूण साव ने केक काटकर बर्थ डे सेलिब्रेट किया।

सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं साव मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सरकार चलाने में उनका हमेशा सहयोग मिलता है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में वे सदैव सक्रिय रहते है। मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम साव के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनकी राजनीतिक संघर्ष यात्रा पर अपनी बात रखी। उन्होंने साव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कड़ाके की ठंड में रात दो बजे तक मौजूद रहे सीएम साय।

कड़ाके की ठंड में रात दो बजे तक मौजूद रहे सीएम साय।

देर रात तक गूंजता रहा साहित्यिक रस वीर रस के कवि शशिकांत यादव और श्रृंगार रस के कवि स्वयं वास्तव जैसे कवियों ने अपनी अनोखी कविताओं से साहित्यिक महफिल को सजाया। देर रात तक पुलिस मैदान में श्रोता डटे रहे। हरिओम पवार की गूंजती पंक्तियां “जब तलक हिमालय जिंदा है, तब तक सैनिक जिंदा है, यह देश रहेगा तब तक, जब तक ये वीर जिंदा है!” ने माहौल में देशभक्ति का जज्बा भर दिया।

यह आयोजन न केवल मनोरंजन, बल्कि साहित्य और राष्ट्रभक्ति का जश्न बन गया। हर कवि ने अपने अंदाज में हास्य, व्यंग्य, ओज, वीर और श्रृंगार रस से श्रोताओं को बांधे रखा। इसके साथ ही शंभू शिखर, अनामिका जैन अंबर, चेतन चर्चिल जैसे ख्यात कवियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने सैकड़ों श्रोताओं को आनंदित किया।

पुलिस मैदान में डिप्टी सीएम साव के समर्थकों ने किया आयोजन।

पुलिस मैदान में डिप्टी सीएम साव के समर्थकों ने किया आयोजन।

हास्य-व्यंग्य से गूंजा पुलिस मैदान कवि शंभू शिखर ने हास्य-व्यंग्य की ऐसी झड़ी लगाई कि श्रोताओं की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही थी। उनकी प्रसिद्ध कविता “सच बोलूं तो शादी ऐसी होती है जैसे भैंस का नहाना” ने शादी और सामाजिक रिश्तों पर एक हल्का-फुल्का कटाक्ष किया। श्रोताओं ने ठहाकों से मैदान गूंजा दिया। चेतन चर्चिल ने राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर व्यंग्य कसा। उनकी कविता पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। अनामिका जैन अंबर ने अपने ओजस्वी अंदाज से मंच पर राष्ट्रवाद की गूंज पैदा कर दी।

सीएमडी कालेज से चढ़ा प्यार का खुमार हास्य कवि दिनेश बावरा ने श्रृंगार रस में हास्य का पुट जोड़ते हुए प्यार के अंदाज पर अपने शब्दों से समां बांधा। उनकी कविता “प्यार का इजहार हमने किया, पर जवाब में रसीद मिली” पर युवा दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। सीएमडी कालेज से पढ़ाई और प्यार का जिक्र करते हुए सामने बैठी चाची पर बात की।

महामाया मंदिर में पूजा अर्चना फिर सफाई मित्रों के साथ मनाएंगे जन्मदिन 25 नवंबर को अपने जन्मदिन पर डिप्टी सीएम साव सुबह 8.15 बजे वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच जाएंगे। जिसके बाद रतनपुर में सुबह 9 बजे महामाया देवी की पूजा-आराधना के बाद सफाई मित्रों के पद प्रक्षालन और सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जिसके बाद कोटा नगर पंचायत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मुंगेली जिले के लिए रवाना होंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम साय मुंगेली जिले के झझपुरी, डोंगरिया, उरईकछार, घानाघाट, केसरी, दरवाजा, कारीडोंगरी, खुड़िया, जाकड़बांधा, अखरार, सारिसताल, धनियाडोली, अमलडीही और गोड़खाम्ही में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

शाम को लोरमी के मंगल भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम साव शाम चार बजे लोरमी में नगर भ्रमण और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम पांच बजे नगर पालिका के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

जिसके बाद शाम 5.30 बजे लोरमी से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे। डिप्टी सीएम साव शाम छह बजे मुंगेली में नगर भ्रमण (दाऊ पारा चौक, पुराना बस स्टैंड, पड़ाव चौक व सिंधी कॉलोनी चौक) के बाद रात आठ बजे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात 9.30 बजे मुंगेली से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 11.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

सक्ती में छह लोग अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार:तीन गांवों में कार्रवाई, 57 लीटर शराब और 250 किलो महुआ लाहन जब्त

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले में अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने दो दिनों तक कार्रवाई की। इस दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने कुल 57 लीटर महुआ शराब और 250 किलो महुआ लाहन जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग के मुताबिक, 23 नवंबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम मुक्ताराजा और जुड़गा में छापेमारी की।

मुक्ताराजा में कूलर के अंदर छिपाकर रखी थी 14 लीटर शराब

ग्राम मुक्ताराजा के अविनाश खांडे (35) के घर से 14 लीटर महुआ शराब मिली। उसके खिलाफ घर से शराब बेचने की शिकायत मिली थी। इसकी पुष्टि के लिए विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर उससे शराब खरीदी। इसके बाद घर की तलाशी ली गई। इस दौरान बेडरूम में रखे कूलर से तीन हरी बोतलों में 6 लीटर और दो पारदर्शी बोतलों में 8 लीटर शराब बरामद हुई।

जुड़गा में घर से 6 लीटर महुआ शराब जब्त

इसी दिन ग्राम जुड़गा में सूरज कंवर के घर भी तलाशी ली गई। उसके घर से दो बोतलों में 4 लीटर और एक हरी बोतल में 2 लीटर महुआ शराब मिली। टीम ने कुल 6 लीटर शराब जब्त की।

मल्दा में गड्ढा खोदकर छिपाया था महुआ लाहन

इसके अगले दिन 24 नवंबर को आबकारी विभाग ने ग्राम मल्दा में कार्रवाई की। यहां सूरज मित्तल के घर से 7 लीटर महुआ शराब और 120 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ। विभाग के अनुसार, उसने महुआ लाहन को घर के आंगन में पत्थरों के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाया था।

वहीं, नर्मदा बाई के घर से 30 लीटर महुआ शराब और 130 किलो महुआ लाहन मिला। दोनों के पास से कुल 37 लीटर शराब और 250 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया।

विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी:TV-होम थिएटर और बर्तन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान और बाइक जब्त

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर के विद्या नगर में सूने मकान का ताला और दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 26 साल के संतोष कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से टीवी, होम थिएटर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान के साथ चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

20 नवंबर को मकान में लगाकर गए थे ताला

पुलिस के अनुसार, मकान मालकिन मोंगरा बाई अपने परिवार के साथ कोरबा में भी रहती हैं। वह बीच-बीच में जांजगीर स्थित अपने मकान आती थीं। 20 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने बेटे के साथ मकान में ताला लगाकर कोरबा चली गई थीं।

तीन दिन बाद लौटीं तो टूटी मिली कुंडी

23 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे मोंगरा बाई मकान लौटीं तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो टीवी, होम थिएटर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने जांजगीर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी

मोंगरा बाई की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत केस दर्ज किया। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संतोष कुमार विश्वकर्मा (26), निवासी सिवनी करवार पारा, थाना चांपा को हिरासत में लिया।

चोरी का सामान और बाइक जब्त

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

पैसों के विवाद में युवक की पत्थर से हत्या:मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, दूसरा आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिले के ग्राम खोखरा में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कौशल सूर्यवंशी (40) को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में एक अन्य आरोपी इतवारी सूर्यवंशी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम खोखरा के सूर्या चौक पर कौशल सूर्यवंशी, इतवारी सूर्यवंशी और देवनारायण सूर्यवंशी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उधारी के पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोपियों ने देवनारायण के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

19 नवंबर को कमल सूर्यवंशी ने सिटी कोतवाली जांजगीर में घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस की सीन ऑफ क्राइम यूनिट (SOCU) और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। ट्रैकर डॉग ‘गब्बर’ घटनास्थल से कौशल सूर्यवंशी के घर तक पहुंचा। पुलिस जब घर पहुंची, तब कौशल वहां नहीं मिला।

पुलिस ने 19 नवंबर को सूर्या चौक खोखरा के इतवारी सूर्यवंशी (42) को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कौशल सूर्यवंशी (40) की तलाश जारी थी। पुलिस टीम उसे रायपुर से हिरासत में लेकर जांजगीर लाई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में कौशल ने पैसों के विवाद में देवनारायण के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677