Connect with us

छत्तीसगढ़

शंकराचार्य बोले-‘बटोगे तो कटोगे’ का नारा लोकतंत्र के लिए खतरनाक:अविमुक्तेश्वरानंद ​​​​​​ने पूछा-हमको अबतक किसने काटा; राष्ट्रपति, चुनाव-आयोग, सुप्रीम-कोर्ट कोई कुछ नहीं कह रहा

Published

on

रायपुर,एजेंसी। उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के ‘बटोगे तो कटोगे’ के नारे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, इतने साल से चुनाव हो रहे हैं। क्या इससे पहले हम सेफ नहीं थे? अब तक हमको किसने काटा है। धमकी देकर वोट नहीं लिया जा सकता है। आप धमका क्यों रहे हो।

उन्होंने कहा कि इस पर कोई कुछ नई बोल रहा है। ना तो राष्ट्रपति, ना तो चुनाव आयोग और ना ही सुप्रीम कोर्ट बोल रहा है। यह जो नारा है, वो गलत है। ऐसा नारा लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। शंकराचार्य ने यह बयान छत्तीसगढ़ के रायपुर में दिया है।

जात पात की करो विदाई ये ठीक नहीं है- शंकराचार्य

हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, कोई भी पदयात्रा करे उसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन अपनी यात्रा पर यह कहते हैं कि जात पात की करो विदाई यह ठीक नहीं है। वर्ण और आश्रम से हमारी पहचान है, तो कैसे हिन्दू राष्ट्र बन सकता है।

उन्होंने कहा कि ऐसा हिन्दू राष्ट्र जिसमें वर्ण आश्रम नहीं होगा, वो खतरनाक होगा। वहीं, धर्मांतरण को लेकर बस्तर में धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, इस यात्रा से धर्मांतरण को बढ़ावा मिलेगा। हम कह रहे है कि वे यात्रा ना करें।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम हिंदुओं को इसकी चिंता है। यदि वहां से लोग आ रहे हैं, तो उन्हें भारत में शरण दी जाए। भारत हिंदुओं की मात्र भूमि है, लेकिन पिछले दिन यह घटना हुई की BSF के जवानों ने उन्हें भगा दिया था।

उन्होंने कहा कि, हमने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखा था कि, उन्हें आने दिया जाए। आज वो विषय बढ़ता चला जा रहा है। हम इतनी बड़ी संख्या में होने के बावजूद कुछ नहीं कर पा रहे हैं। जब आप सत्ता में ही हैं, तो प्रदर्शन की क्या जरूरत है। प्रदर्शन करके आप राजनीतिक लाभ लेना चाह रहे हैं।

यहां भी बहुत बांग्लादेशी हैं, एक-एक कर बाहर निकालेंगे

शंकराचार्य ने कहा कि इनको कहना था एक भी हिन्दू को आपने छुआ तो कई उदाहरण हमने अभी आपको बताए बांग्लादेश हमारे वजह से बना है। इस मसले पर कुछ नहीं हुआ तो यहां भी बहुत बांग्लादेशी हैं, हम उनको भी एक-एक कर बाहर निकालेंगे।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि,गौ-माता को राज्य माता घोषित करने के लिए हिचक रहे हैं CM साय।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि,गौ-माता को राज्य माता घोषित करने के लिए हिचक रहे हैं CM साय।

गौ-माता को दिया राज्यमाता का दर्जा इसलिए बड़ी जीत हुई

महाराष्ट्र में महायुति की जीत को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार थी, तो उन्होंने हमारी मांग पूरी की। गौ-माता को राज्यमाता का दर्जा और उन्हें इतनी बड़ी जीत मिली है। उनकी पर गौ माता का ही आशीर्वाद है।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री गौ-माता को राज्य माता घोषित करने के लिए हिचक रहे हैं। आगे चुनाव इनका भी है, कुछ भी हो सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

Published

on

कोरबा। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप की अवधारणा, नवीन व्यावसायिक विचारों के विकास, इन्क्यूबेशन, फंडिंग तथा मार्केटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल एवं व्यवहारिक तरीके से प्रस्तुत की गईं। प्रतिभागियों को यह बताया गया कि किस प्रकार वे अपने नवाचार को व्यवसाय में परिवर्तित कर सकते हैं और शासन द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपने विचार एवं जिज्ञासाएँ साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान सुश्री चंचल श्रीवास्तव, प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, ने स्टार्टअप छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, मार्गदर्शन, सुविधाएँ एवं स्टार्टअप पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

Continue Reading

कोरबा

युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया

Published

on

 उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

कोरबा। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विशेष रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के बारे में व्यापक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उपस्थित युवाओं को बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से वे किस प्रकार अपना स्वयं का उद्योग या व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं तथा सरकार द्वारा उपलब्ध सब्सिडी एवं वित्तीय सहायता का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत बैंक ऋण, सब्सिडी प्रक्रिया, पात्रता मानदंड एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की गई। वहीं पीएमएफएमई योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए उपलब्ध सहायता, ब्रांडिंग, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहयोग की रूपरेखा सरल एवं सहज भाषा में समझाई गई। शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम ने युवाओं में स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाई तथा उन्हें अपने व्यवसाय की संभावनाओं को मूर्त रूप देने हेतु प्रोत्साहित किया।

Continue Reading

कोरबा

भूमिहीन कृषि मजदूरों और उनके परिवारों की आर्थिक समृद्धि हेतु अत्यंत लाभकारी है भूमिहीन  कृषि मजदूर कल्याण योजना

Published

on

खाते में राशि अंतरण के साथ हितग्राहियों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

कोरबा जिले के हितग्राहियों के खाते में अंतरित हुई राशि

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय राशि वितरण कार्यक्रम बलौदाबाजार में हितग्राहियों के बैंक खातों में सहायता राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर के हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से योजना के लाभ तथा उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी प्राप्त की।

शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिले के तहसील पोड़ी उपरोड़ा में योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु तहसील स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पूजा एवं राजगीत के साथ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। स्वागत उद्बोधन अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनोज कुमार बंजारे द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने उद्बोधन दिया तथा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

मुख्य अतिथि तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक पाली-तानाखार, ने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ के भूमिहीन कृषि मजदूरों एवं उनके परिवारों की आर्थिक समृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, ने कहा कि राज्य शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की तरह यह योजना भी भूमिहीन कृषक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

योजना के तहत पात्र परिवार के मुखिया को प्रतिवर्ष रूपये 10 हजार की एकमुश्त राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
कोरबा जिले में कुल 10 हजार 081 हितग्राही पंजीकृत हैं, जिनमें 9,923 ग्रामीण एवं 158 नगरीय क्षेत्र के हितग्राही शामिल हैं। विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के 1,853 हितग्राहियों को आज के कार्यक्रम में राशि का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती माधुरी देवी ठाकुर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, विनय देवांगन तहसीलदार, जयप्रकाश डड़सेना मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, सुमन मानिकपुरी नायब तहसीलदार, जनप्रतिनिधि, हितग्राही तथा किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677