रायपुर,एजेंसी। रायपुर में एक माइनिंग कंपनी के दफ्तर पर सेंट्रल जीएसटी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी के शक में छापेमारी की गई है। कंपनी के दफ्तर में जीएसटी अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। सेंट्रल जीएसटी की टीम के अधिकारी चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, GST अफसरों को रायपुर के शंकर नगर VIP स्टेट स्थित एएस माइनिंग एंड मिनरल्स कंपनी में टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते शुक्रवार सुबह GST की करीब 12 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की टीम माइनिंग कंपनी के दफ्तर में दबिश दी।
2 महीने पहले ही खुला था कार्यालय
साथ ही जीएसटी के अफसर कंपनी के कार्यालय में मौजूद कागजात खंगाल रहे हैं, जिससे कंपनी का आय व्यय की जानकारी मिल सके। बताया जा रहा है कि कंपनी मालिक के घर से ही संचालित होती थी। यहां पर ऑफिस के साथ निवास भी है।
2 महीने पहले ही इस मकान में ऑफिस खोला गया था। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि कंपनी किस व्यक्ति या समूह की है।
इस मकान में ऑफिस खोला गया था।
MCB जिले में IT का छापा
इधर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आयकर विभाग ने छापा मारा है। मनेंद्रगढ़ में शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने मनेंद्रगढ़ के मित्तल कॉम्प्लेक्स में रायपुर के कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा है।
10 माह पहले व्यवसायी के इन्हीं ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने भी छापेमार कार्रवाई की थी। कारोबारी की ओर से एक ही पते पर चार फर्मों का संचालन करना पाया गया। इसमें करोड़ों रुपए का कारोबार हुआ था। अधिकारियों ने फिलहाल कुछ बताने से इनकार किया है।
17 दिन पहले अंबिकापुर में भी दी थी दबिश
सेंट्रल GST की टीम ने 2 हफ्ते पहले अंबिकापुर में भी छापा मारा था। यहां महामाया रोड स्थित कोल ट्रांसपोर्टर, हर्ष रोड लाइंस इंटरप्राइजेस के ठिकाने पर दबिश दी गई थी। बताया गया कि, कोल ट्रांसपोर्टर ने करीब 8 कंपनियां बनाई। इनमें करोड़ों का कारोबार हुआ और फिर ये कंपनियां बंद कर दी गईं। करोड़ों रुपए की GST राशि की गड़बड़ी की आशंका इसमें जताई गई है।
कोरबा 31 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो अधिनियम) के संबंध में अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान “सुरक्षित बचपन अभियान” के प्रथम चरण का आयोजन दिनांक 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। उक्त के परिपालन में आयोजित शिविर में सुश्री सीमा प्रताप चन्द्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, हायर सेकेण्डरी स्कूल(सी.एस.ई.बी.) कोरबा में सम्मिलित होकर उनके द्वारा बच्चों को जागरूक करते हुए कहा गया कि बच्चों को न केवल अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहना चाहिए, बल्कि किसी परिचित व्यक्ति, पड़ोसी अथवा रिश्तेदार पर भी आँख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति उन्हें किसी प्रकार का लालच देकर, बहला-फुसलाकर अथवा किसी अन्य प्रलोभन के माध्यम से अपने साथ चलने के लिए कहता है, तो वे उसके साथ न जाएँ। बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए तथा किसी भी असहज या संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इसी कड़ी में उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता द्वारा बच्चों को डाँटना उनके प्रति चिंता, स्नेह एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आर्शिवाद स्वरूप है। बच्चों को माता-पिता की बातों को सकारात्मक रूप से समझना चाहिए तथा किसी भी परिस्थिति में निराश होकर गलत कदम के बारे में नहीं सोचना चाहिए। जीवन अनमोल है और जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना धैर्य एवं साहस के साथ करना चाहिए। उन्होने बताया कि 16-17 वर्ष की आयु जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस उम्र में प्रेम-प्रसंग जैसे रिश्तों के चलते घर से अन्यत्र किसी के साथ चले जाना कई बार अनजाने में कानूनी समस्याओं एवं आपराधिक प्रकरणों का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि यह उम्र प्रेम-प्रसंग में पड़कर अपने भविष्य को प्रभावित करने की नहीं, बल्कि शिक्षा प्राप्त करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने एवं अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण की है। बच्चों को भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने बच्चों को शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि कोरबा जिले में बच्चों से संबंधित या पॉक्सो अधिनियम संबंधित एक भी मामला सामने न आए तथा किसी भी परिवार को किसी प्रकार के हृदय विदारक घटना का सामना न करना पड़े।
धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, जसगीत, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र, विभिन्न मंडलियों के लिए रखे गए आकर्षक पुरस्कार
रायगढ़।श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं मेला समिति के मीडिया प्रभारी रविशंकर पटेल ने बताया कि जिले के खरसिया तहसील अंतर्गत रॉबर्टसन, चपले एवं बड़े डूमरपाली क्षेत्र में प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होकर पूजा-अर्चना करने तथा मेले का आनंद लेने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं मेला समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 8 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान माता महाकाली की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण, जसगीत, नाटक, सिनेमा, डांस, सर्कस, झूला, मौत का कुआं सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां मेले का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना और लोगों को सामूहिक रूप से उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करना है।
चार दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 नवंबर, रविवार को मध्यरात्रि पूजा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात 9 नवंबर, सोमवार और 10 नवंबर, मंगलवार को पूजा-पाठ, प्रसाद वितरण, जसगीत, नाटक, सिनेमा, डांस, सर्कस, झूला एवं मौत का कुआं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 11 नवंबर, बुधवार को सुबह शांतिजल, मूर्ति विसर्जन एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
चार दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं को माता महाकाली के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा। वहीं मेले में मनोरंजन के विविध साधनों के माध्यम से बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए आकर्षक गतिविधियां उपलब्ध रहेंगी।
जसगीत एवं नाटक मंडलियों के लिए आकर्षक पुरस्कार
इस वर्ष आयोजन समिति ने जसगीत एवं नाटक मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कारों की व्यवस्था की है। जसगीत मंडलियों के लिए प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11,001 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 9,001 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त जसगीत झांकी के साथ आने वाली पार्टियों को 1,100 रुपये की सांत्वना राशि दिए जाने की घोषणा की गई है।
इसी प्रकार नाटक मंडलियों के लिए प्रथम पुरस्कार 35,001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25,001 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 15,001 रुपये रखा गया है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य कलाकारों का उत्साहवर्धन करना और लोककला, धार्मिक प्रस्तुतियों तथा सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। समिति के अनुसार पुरस्कारों का वितरण निर्धारित नियमों एवं समिति के निर्णय के अनुसार किया जाएगा।
महाकाली पूजा के लिए सहयोग राशि की अपील
श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं मेला समिति ने आयोजन को सफल बनाने तथा अखंड ज्योत प्रज्वलित करने के लिए श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। समिति द्वारा अखंड ज्योत जलाने हेतु सहयोग राशि 501 रुपये निर्धारित की गई है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य के अनुसार धार्मिक आयोजन में सहयोग कर सकते हैं।
समिति का कहना है कि जनसहयोग से धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा। इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर विशेष अपील
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति ने सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। मेले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखे जाने की सूचना भी दी गई है। समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग दें।
साथ ही मेले में चूड़ा-कड़ा पहनकर आने की परंपरा संबंधी सूचना का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं को आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है। समिति ने स्पष्ट किया है कि मेला परिसर में शराब, मांस एवं अंडे का सेवन तथा बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।
क्षेत्रवासियों से शामिल होने की अपील
श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं मेला समिति, रॉबर्टसन, चपले एवं बड़े डूमरपाली तथा समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से श्रद्धालुओं को इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी के सहयोग, सहभागिता और आशीर्वाद से आयोजन भव्य एवं सफल होगा।
श्याम कुमार गुप्ता, हिमांशु चौहान एवं पिंगल बघेल को नई मीडिया यात्रा की शुरुआत पर मिली शुभकामनाएं, बोले मंत्री – जनहित में पत्रकारिता करते रहिए, हरसंभव सहयोग के लिए हम तैयार हैं
रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओम प्रकाश चौधरी के करकमलों से आज तीन समाचार पत्रों के प्रथम अंक का गरिमामय विमोचन किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई।
विमोचित होने वाले समाचार पत्रों में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ लोक सारथी के प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न्यूज़ चैनल APN न्यूज़ के रायगढ़ जिला चीफ ब्यूरो श्याम कुमार गुप्ता, प्रेस रिपोर्टर क्लब के रायगढ़ जिला अध्यक्ष एवं जन जन की मातृभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु चौहान तथा प्रेस रिपोर्टर क्लब के संभाग सचिव एवं रायगढ़ माटी महक के प्रधान संपादक पिंगल बघेल के समाचार पत्रों के प्रथम अंक शामिल रहे।
इस गरिमामय अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तीनों समाचार पत्रों का विमोचन करते हुए तीनों संपादकों को नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र का प्रकाशन एक बड़ी जिम्मेदारी है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को सामने लाना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना सराहनीय कार्य है।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मेरे लायक किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो जरूर बताइएगा। बड़ी खुशी की बात है कि आप लोग अखबार का संचालन कर रहे हैं। इसे आगे बढ़ाइए और जनहित में इसी तरह काम करते रहिए।
श्याम कुमार गुप्ता ने जताया आभार, कहा – जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का बनेगा माध्यम
इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़ लोक सारथी के प्रधान संपादक एवं APN न्यूज़ के रायगढ़ जिला चीफ ब्यूरो श्याम कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के लिए मैं हमारे प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी भैया, हमारे मार्गदर्शक एवं संरक्षक बलबीर शर्मा भैया तथा विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश के ऊर्जावान युवा आइकॉन एवं युवा मंत्री ओ.पी. चौधरी जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं।
उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने अपने व्यस्त समय में हमें समय दिया और जनहित के उद्देश्य से प्रकाशित होने वाले तीनों समाचार पत्रों के प्रथम अंक के विमोचन के लिए अपनी गरिमामय उपस्थिति एवं अनुमति प्रदान की, इसके लिए हम उनके आभारी हैं।
श्री गुप्ता ने आगे कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच एक माध्यम एवं मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें। बेहतर तालमेल और सकारात्मक सोच के साथ ऐसी खबरें प्रकाशित करने का प्रयास करेंगे, जो समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाएं। हमारे समाचार पत्रों के माध्यम से सच का आईना दिखाने वाले समाचारों को हमेशा प्रमुखता दी जाएगी। पत्रकारिता का हमारा उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि जनहित, सामाजिक सरोकार और आम नागरिकों की आवाज को उचित मंच प्रदान करना होगा। बलबीर शर्मा ने तीनों संपादकों को दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित संगठन के मार्गदर्शक एवं संरक्षक, रायगढ़ जिले के विख्यात व्यक्तित्व तथा भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बलबीर शर्मा ने तीनों संपादकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्याम कुमार गुप्ता मेरे छोटे भाई और बेटे के समान हैं। हिमांशु चौहान और पिंगल बघेल भी मेरे बच्चों जैसे हैं। ये सभी मीडिया के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, जो आर पार दैनिक न्यूज़ अखबार के रायगढ़ जिला चीफ ब्यूरो भी हैं, जिला उपाध्यक्ष साथ महंत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार पटेल, शत्रुघ्न साहू, सुमित पटेल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने तीनों समाचार पत्रों के प्रथम अंक के विमोचन पर संपादकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।