Connect with us

छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के हाथों तीन समाचार पत्रों के प्रथम अंक का भव्य विमोचन

Published

on

श्याम कुमार गुप्ता, हिमांशु चौहान एवं पिंगल बघेल को नई मीडिया यात्रा की शुरुआत पर मिली शुभकामनाएं, बोले मंत्री – जनहित में पत्रकारिता करते रहिए, हरसंभव सहयोग के लिए हम तैयार हैं

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओम प्रकाश चौधरी के करकमलों से आज तीन समाचार पत्रों के प्रथम अंक का गरिमामय विमोचन किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई।

विमोचित होने वाले समाचार पत्रों में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ लोक सारथी के प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न्यूज़ चैनल APN न्यूज़ के रायगढ़ जिला चीफ ब्यूरो श्याम कुमार गुप्ता, प्रेस रिपोर्टर क्लब के रायगढ़ जिला अध्यक्ष एवं जन जन की मातृभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु चौहान तथा प्रेस रिपोर्टर क्लब के संभाग सचिव एवं रायगढ़ माटी महक के प्रधान संपादक पिंगल बघेल के समाचार पत्रों के प्रथम अंक शामिल रहे।

इस गरिमामय अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तीनों समाचार पत्रों का विमोचन करते हुए तीनों संपादकों को नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र का प्रकाशन एक बड़ी जिम्मेदारी है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को सामने लाना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना सराहनीय कार्य है।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मेरे लायक किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो जरूर बताइएगा। बड़ी खुशी की बात है कि आप लोग अखबार का संचालन कर रहे हैं। इसे आगे बढ़ाइए और जनहित में इसी तरह काम करते रहिए।

श्याम कुमार गुप्ता ने जताया आभार, कहा – जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का बनेगा माध्यम

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़ लोक सारथी के प्रधान संपादक एवं APN न्यूज़ के रायगढ़ जिला चीफ ब्यूरो श्याम कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के लिए मैं हमारे प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी भैया, हमारे मार्गदर्शक एवं संरक्षक बलबीर शर्मा भैया तथा विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश के ऊर्जावान युवा आइकॉन एवं युवा मंत्री ओ.पी. चौधरी जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने अपने व्यस्त समय में हमें समय दिया और जनहित के उद्देश्य से प्रकाशित होने वाले तीनों समाचार पत्रों के प्रथम अंक के विमोचन के लिए अपनी गरिमामय उपस्थिति एवं अनुमति प्रदान की, इसके लिए हम उनके आभारी हैं।

श्री गुप्ता ने आगे कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच एक माध्यम एवं मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें। बेहतर तालमेल और सकारात्मक सोच के साथ ऐसी खबरें प्रकाशित करने का प्रयास करेंगे, जो समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाएं। हमारे समाचार पत्रों के माध्यम से सच का आईना दिखाने वाले समाचारों को हमेशा प्रमुखता दी जाएगी। पत्रकारिता का हमारा उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि जनहित, सामाजिक सरोकार और आम नागरिकों की आवाज को उचित मंच प्रदान करना होगा।
बलबीर शर्मा ने तीनों संपादकों को दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित संगठन के मार्गदर्शक एवं संरक्षक, रायगढ़ जिले के विख्यात व्यक्तित्व तथा भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बलबीर शर्मा ने तीनों संपादकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्याम कुमार गुप्ता मेरे छोटे भाई और बेटे के समान हैं। हिमांशु चौहान और पिंगल बघेल भी मेरे बच्चों जैसे हैं। ये सभी मीडिया के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, जो आर पार दैनिक न्यूज़ अखबार के रायगढ़ जिला चीफ ब्यूरो भी हैं, जिला उपाध्यक्ष साथ महंत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार पटेल, शत्रुघ्न साहू, सुमित पटेल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने तीनों समाचार पत्रों के प्रथम अंक के विमोचन पर संपादकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

कोरबा

जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को

Published

on

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

कोरबा, 31 अक्टूबर 2026। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत, कोरबा द्वारा 3 नवंबर 2026 को श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों को देश की चुनावी व्यवस्था, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। वे इस विषय के संभावित लाभ, चुनौतियों, संवैधानिक पहलुओं और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर इसके प्रभावों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवा मेरा युवा भारत (माय भारत) के आधिकारिक पोर्टल पर जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। युवाओं से निर्धारित विषय पर तैयारी कर अपने विचार, तर्क और दृष्टिकोण प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली समझने, समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद करने और तार्किक ढंग से अपनी बात रखने का मंच प्रदान करेगी। इसके माध्यम से नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी

Published

on

दावा- आपत्ति 05 नवम्बर  तक आमंत्रित

कोरबा 31 अक्टूबर 2026। पीपर रानी मत्स्योद्योग  सहकारी समिति मर्यादित केराकछार विकासखण्ड  करतला पंजीयन क्रमांक 72 के सदस्यों का मतदाता सूची 29 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा आपत्ति 05 नवम्बर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक सिंह कंवर ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य उन्मेद सिंह के समक्ष  05 नवम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 06 नवम्बर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

कम कैरेट के सोने को 22 कैरेट बताकर लोगों एवं गोल्ड लोन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

18 कैरेट के सोने के आभूषणों को 22 कैरेट का बताकर बेचने एवं गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रखकर ऋण प्राप्त करने का करते थे काम

प्रार्थी को 22 कैरेट का बताकर 18 कैरेट का सोने का लॉकेट बेचकर रू.45,000 की धोखाधड़ी करने का मामला आया सामने

सोने के आभूषण, नकदी, डिजिटल तौल मशीन, बैंक जमा पर्ची एवं घटना में प्रयुक्त आई-10 कार जब्त। चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

कोरबा। थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 908/26, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

घटना का विवरण

प्रार्थी संजय श्रीवास, पिता दाउराम श्रीवास, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम कोरबी धतुरा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके गांव के इंद्रेश साहू द्वारा अपने पास 3.75 ग्राम वजन का 22 कैरेट सोने का लॉकेट होना बताया गया तथा उसकी कीमत लगभग रू.49,000 से रू.50,000 बताकर रू.45,000 में देने की बात कही गई।दिनांक 28.10.2026 को घंटाघर कोरबा के पास इंद्रेश साहू अपने साथियों के साथ सफेद रंग की कार से पहुंचा तथा प्रार्थी से रू.45,000 लेकर उसे उक्त लॉकेट दे दिया। प्रार्थी द्वारा उक्त लॉकेट की जांच दिव्य ज्वेलर्स में कराई गई, जहां जांच के दौरान जानकारी मिली कि लॉकेट 22 कैरेट का न होकर 18 कैरेट सोने का है। इस प्रकार सोने की वास्तविक शुद्धता छिपाकर उसे 22 कैरेट का बताने एवं अधिक मूल्य प्राप्त करने से प्रार्थी को आर्थिक क्षति हुई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की कार्यवाही एवं गिरोह का खुलासा

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत 3.75 ग्राम वजन के सोने के लॉकेट को गवाह विकास साहू एवं गजेन्द्र साहू के समक्ष विधिवत जब्त किया गया। प्रार्थी की निशानदेही एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मुख्य आरोपी इंद्रेश कुमार साहू को उसके तीन अन्य साथियों के साथ घटना में प्रयुक्त आई-10 कार सहित पकड़ा गया।आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मेमोरेंडम कथनों में सामने आया कि वे आपस में संपर्क एवं समन्वय बनाकर सोने के आभूषणों की आपूर्ति, खरीद-बिक्री तथा विभिन्न गोल्ड लोन संस्थाओं में उन्हें गिरवी रखने का काम करते थे। कथनों के अनुसार 18 अथवा 20 कैरेट शुद्धता वाले सोने के आभूषणों को 22 कैरेट का बताकर प्रस्तुत किया जाता था। इसके माध्यम से लोगों को आभूषण बेचने के साथ-साथ विभिन्न गोल्ड लोन कंपनियों से ऋण प्राप्त कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था तथा प्राप्त लाभ का आपस में बंटवारा किया जाता था।विवेचना में मणप्पुरम फाइनेंस, जना बैंक, आईएफएल एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं में सोने के आभूषण गिरवी रखने तथा उनसे ऋण प्राप्त करने संबंधी तथ्य भी सामने आए हैं। पुलिस द्वारा आभूषणों की वास्तविक शुद्धता, हॉलमार्क की सत्यता, उनके स्रोत एवं संबंधित वित्तीय लेन-देन के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

जब्ती एवं बरामदगी

दिनांक 29.10.2026 को आरोपियों के मेमोरेंडम कथनों के आधार पर गवाह रोशन कुमार यादव एवं सुजीत कुमार के समक्ष निम्नलिखित सामग्री विधिवत जब्त की गई—

इंद्रेश कुमार साहू से: रू.2,100 नगद एवं रू.40,000 की एसबीआई एटीएम डिपॉजिट पर्ची, दिनांक 28.10.2026।

लिलेश्वर सिन्हा से: रू.1,000 नगद।

मनीष देवांगन से: घटना में प्रयुक्त हुंडई आई-10 कार क्रमांक CG05AE-8013।

आशीष गर्ग उर्फ आशु से: 02 नग सोने के लॉकेट वजन 7.89 ग्राम, 02 जोड़ी सोने की झुमकी वजन 13.40 ग्राम (20 कैरेट), 02 नग लेडिस अंगूठी वजन 6.54 ग्राम (20 कैरेट), 01 नग सोने की जेंट्स अंगूठी वजन 3.80 ग्राम तथा 01 नग बैटरी चलित ग्रे रंग की मिनी डिजिटल तौल मशीन।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर चारों आरोपियों को दिनांक 29.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते निम्नानुसार हैं—

  1. इंद्रेश कुमार साहू उर्फ हरिओम, पिता चक्र कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम कोरबी धतुरा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)।
  2. लिलेश्वर सिन्हा, पिता घसियाराम सिन्हा, उम्र 52 वर्ष, निवासी विद्या ज्योति स्कूल के पास, पार्वती नगर, वार्ड क्रमांक 13, गुढ़ियारी, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।
  3. मनीष देवांगन उर्फ राहुल, पिता उत्तम कुमार देवांगन, उम्र 47 वर्ष, निवासी मैत्री विहार, वार्ड क्रमांक 69, सुंदरनगर, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।
  4. आशीष गर्ग उर्फ आशु, पिता स्व. दीपक कुमार गर्ग, उम्र 29 वर्ष, वर्तमान निवासी गौतम कॉलोनी, सेकंड फ्लोर, नरेला, थाना नरेला, नार्थ वेस्ट दिल्ली।

चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण में सोने के आभूषणों के वास्तविक स्रोत, हॉलमार्क की सत्यता, गोल्ड लोन कंपनियों में किए गए लेन-देन तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में विवेचना जारी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677