Connect with us

कोरबा

लायंस क्लब खरसिया सिटी की बड़ी उपलब्धि: तिराहे का नाम हुआ लायंस तिराहा

Published

on


नववर्ष में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ नामकरण
प्रदेश में पहली बार सरकारी रिकार्ड में तिराहे का नाम लायंस तिराहा

खरसिया। लोक सेवा- जन सेवा- समाज सेवा की अग्रणी संस्था लायंस क्लब खरसिया सिटी भवन के सामने स्थित तिराहे का नामकरण लायंस क्लब तिराहे के नाम पर किए जाने के लिए लायंस क्लब द्वारा नगर पालिका परिषद खरसिया से मांग की गई थी, जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राधा सुनील शर्मा द्वारा पी आई सी में प्रस्ताव पास करते हुए तिराहे का नाम लायंस क्लब तिराहा किया गया, जिसका लोकार्पण बीते बुधवार को मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष राम नारायण सोनी की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती राधा सुनील शर्मा, रीजन चेयरमैन लता अग्रवाल, जोन चेयरमैन ऋषि अग्रवाल तथा सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र गवेल, पूर्व अध्यक्ष डॉ हितेश गवेल ,नगर पालिका के पार्षदों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
ज्ञातव्य हो कि लायंस क्लब खरसिया सिटी अपने सामाजिक और जन सेवा के कार्यों में हमेशा तत्पर रहते हुए कार्य करता है। लायंस क्लब द्वारा समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर, बालिकाओं के लिए निशुल्क सिलाई एवं ब्यूटीशियन तथा कंप्यूटर ट्रेनिंग के लिए कैंप आयोजित किए जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी क्लब द्वारा जरूरतमंदों को भोजन आदि की व्यवस्था एवं अन्य सहयोग करते हुए समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया था।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों पार्षदों एवं पत्रकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायन राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि खरसिया सिटी लायंस क्लब अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है और छत्तीसगढ़ में शायद पहला ऐसा चौक या तिराहा होगा जिसका नामकरण सरकारी रिकॉर्ड में लायंस क्लब के नाम से किया गया है , हम नगर पालिका परिषद खरसिया के बहुत-बहुत आभारी हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं। यह भी एक संयोग है कि लायन रामनारायण सोनी के अध्यक्ष काल में ही भवन का निर्माण हुआ एवं आज तिराहे का भी नामकरण हुआ है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती राधा सुनील शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लायंस क्लब जन सेवा के कार्यों को लेकर जाना जाता है। मुझे अपेक्षा और पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी इसी प्रकार जन सेवा करते हुए दीन दुखियों की सेवा करते रहेंगे। अध्यक्ष राम नारायण सोनी ने कहा कि तिराहे का नामकरण लायंस क्लब के नाम पर होना लायंस क्लब के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अंत में सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए सचिव अनिल अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में पधारे आप सभी उपस्थित अतिथियों का लायंस क्लब आभारी है। जनसेवा और दानदाताओं के लिए कहा जाता है कि एक हाथ से दो तो दूसरे हाथ को पता नहीं चलना चाहिए यह बात सही भी है परंतु आज की नई युवा पीढ़ी को आगे लाने के लिए और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए भी किए गए सेवा कार्य का सभी लोगों तक पहुंचना आवश्यक होता है ताकि जन सेवा और समाज सेवा के कार्यों में युवा तथा अन्य लोग भी आगे आएं। पत्रकार समाज की महत्वपूर्ण कड़ी है, समाज के हर अच्छे और गलत कार्यों को सामने लाना इनका कार्य है। इनके द्वारा किए गए प्रचार से अन्य लोगों को भी सेवा कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष लायन डॉक्टर हितेश गवेल ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677