Connect with us

छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में सीमेंट प्लांट से जहरीली गैस का रिसाव:38 से ज्यादा स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, कई बेहोश होकर गिरे; कई करने लगे उल्टी

Published

on

बलौदाबाजार,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में श्री सीमेंट प्लांट से निकली जहरीली गैस से शासकीय हाई स्कूल खपराडीह के 38 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। स्कूल में कई छात्र-छात्राएं अचानक बेहोश होने लगे, जिन्हें चक्कर आने लगा और उल्टी जैसी शिकायतें हुईं।

मामले की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे। यहां से बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला लाया गया।

जहरीली गैस से शासकीय हाई स्कूल खपराडीह के 38 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए।

जहरीली गैस से शासकीय हाई स्कूल खपराडीह के 38 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए।

कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने और ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ बच्चों को भाटापारा और सिमगा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि श्री सीमेंट प्लांट की जांच की जा रही है। प्रदूषण विभाग सहित अन्य विभाग की अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो कंपनी को सील किया जाएगा।

जहरीली गैस से बच्चे बेहोश होने लगे। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहरीली गैस से बच्चे बेहोश होने लगे। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने कहा कि गैस की वजह से बच्चे बीमार पड़े थे, जिन्हें इलाज के लिए लाया गया है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने कहा कि बच्चों के बीमार पड़ने पर तत्काल अस्पताल लाया गया। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में स्थित अल्टरनेटिव फ्यूल रिसोर्स (AFR) प्लांट से निकल रही जहरीली गैस इसकी वजह है। यह प्लांट वेस्ट प्लास्टिक, सल्फर और अन्य कचरे को जलाकर ईंधन के रूप में प्रयोग करता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

रायपुर में अभिनय और फ़िल्ममेकिंग करियर का सुनहरा अवसर — गोल्डन फ्रेम एकेडमी में प्रवेश शुरू

Published

on

रायपुर। अब अभिनय और फ़िल्ममेकिंग में करियर बनाने के लिए युवाओं को मुंबई जाकर संघर्ष या महंगी एक्टिंग क्लासेस का सहारा लेने की आवश्यकता नहीं है। गोल्डन फ्रेम एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म आर्ट्स, रायपुर द्वारा स्थानीय स्तर पर प्रोफेशनल ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

एकेडमी की डायरेक्टर पल्लवी शिल्पी ने बताया कि एकेडमी में एनएसडी एवं एफटीआईआई के पूर्व छात्रों के साथ-साथ कार्यरत इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी तरह प्रैक्टिकल एवं कैमरा-फेसिंग होगा, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक फिल्म इंडस्ट्री का अनुभव मिलेगा।
संस्थान द्वारा 100 प्रतिशत वर्क असिस्टेंस एवं अवसर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। यह कोर्स 6 वर्ष और उससे अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए उपयुक्त है। मासिक शुल्क मात्र रू.10,000 रखा गया है। संस्थान का उद्देश्य बिना किसी झूठे वादों के वास्तविक ट्रेनिंग और सही इंडस्ट्री एक्सपोज़र उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण में एक्टिंग, कैमरा परफॉर्मेंस, ग्रूमिंग एवं इंडस्ट्री ओरिएंटेशन शामिल हैं। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 7999952172 पर संपर्क कर सकते हैं। गोल्डन फ्रेम एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म आर्ट्स, रायपुर पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बीएनआई राइजिंग स्टार प्रतियोगिता में बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत का शानदार प्रदर्शन

Published

on

आर्य चौरसिया बने ‘राइजिंग स्टार ऑफ बिलासपुर’, विद्यार्थियों ने संगीत व प्रतिभा मंच पर लहराया परचम

बिलासपुर। बीएनआई बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित ‘राइजिंग स्टार’ एवं ‘बिलासपुर गॉट टैलेंट’ प्रतियोगिता में बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
एकल गायन प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं के छात्र आर्य चौरसिया ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ‘राइजिंग स्टार ऑफ बिलासपुर’ के खिताब से सम्मानित हुए। वहीं कक्षा सातवीं के ही छात्र धैर्य तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान अर्जित किया।
‘बिलासपुर गॉट टैलेंट’ श्रेणी में कक्षा पाँचवीं के छात्र अरिहंत ने कीबोर्ड वादन में उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही विद्यालय की छात्राएँ वरेण्या सिंह, अनिष्का सिंह एवं मीहिका ने भी कीबोर्ड वादन में सराहनीय सहभागिता कर प्रशंसा अर्जित की।
विद्यालय की उपलब्धियों की श्रृंखला में कक्षा दूसरी के मेधावी छात्र आदित ढांडा ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 में आयोजित NSTSE ओलंपियाड परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर सातवाँ रैंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने संगीत शिक्षक साईं गणेश राव के योगदान की विशेष सराहना की। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल व्याप्त है।

Continue Reading

कोरबा

पार्षद अमिला राकेश पटेल के प्रयासों से नराईबोध में थमा बच्चों का इंतजार, स्कूल बस सेवा हुई बहाल

Published

on

​कोरबा/गेवरा। नगर पालिका बांकीमोगरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 के नराईबोध, भिलाई बाजार में स्कूली बच्चों के लिए खुशहाली की नई किरण जगी है। क्षेत्र की पार्षद अमिला राकेश पटेल के अथक प्रयासों और सतत जनहितकारी विजन के फलस्वरूप स्कूल बस सुविधा का संचालन सुचारु रूप से प्रारंभ हो गया है ।

प्रबंधन और जनप्रतिनिधि के समन्वय की जीत

लंबे समय से बस सुविधा के अभाव में बच्चों और अभिभावकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए पार्षद अमिला राकेश पटेल ने इसे अपनी प्राथमिकता बनाया। उन्होंने एसईसीएल (SECL) गेवरा प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा, उनके इस सकारात्मक दबाव और सार्थक चर्चा का परिणाम बस सेवा के पुनः शुरू होने के रूप में सामने आया है ।

​SECL प्रबंधन का आभार

बस सेवा की शुरुआत होने पर पार्षद अमिला राकेश पटेल ने एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है ।

उन्होंने कहा शिक्षा ही भविष्य की नींव है और बच्चों को स्कूल जाने में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए, मैं एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने हमारी मांग को संवेदनशीलता से सुना और इस सामाजिक जिम्मेदारी को बखूबी निभाया ।

​ग्रामीणों ने किया स्वागत

प्रबंधन के इस कदम और पार्षद की सक्रियता का क्षेत्र के ग्रामीणों ने जबरदस्त उत्साह के साथ स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अमिला राकेश पटेल के नेतृत्व में वार्ड 29 विकास और जन-सुविधाओं के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। बस सुविधा शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी ।

Continue Reading
Advertisement

Trending