Connect with us

कोरबा

जिला पंचायत क्षेत्र क्र.-3 : भाजपा-कांग्रेस के सामने निर्दलीय सावित्री कंवर भारी, रिकार्ड मतों से जीतीं

Published

on


कोरबा/करतला।गत 17 फरवरी को हुए चुनाव में कोरबा जिले के करतला ब्लाक अंतर्गत एवं जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 3 में निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री अजय कंवर ने बड़े अंतर से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने मौजूदा कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया की बहू कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती कमला राठिया, वर्तमान जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कंवर, भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती हेमलता राठिया पति राजेंद्र राठिया, आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया की पत्नी श्रीमती मोहलता राठिया और जनपद सदस्य त्रिवेणी राठिया जैसे दिग्गजों को उन्होंने करारी मात दी है। 17 फरवरी को हुए मतदान में करीब 8 हजार वोटों के बड़े अंतर से सावित्री कंवर ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को बहुत बड़ी हार का सामना कराया है।
ज्ञातव्य हो कि इस चुनाव में क्षेत्र क्रमांक-3 के अंतर्गत आने वाले गांवों के मतदाताओं ने सरल-सहज और मिलनसार छवि वाले युवा भाजपा नेता अजय कंवर की सेवा भावना को प्राथमिकता दी है। सावित्री कंवर के लिए भाजपा के प्रति समर्पित अजय ने भाजपा पार्टी से समर्थन और टिकट की मांग की थी लेकिन उन्हें नकारते हुए इस बार भी टिकट से वंचित कर दिया गया, तब अजय कंवर ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का मन बनाया और अपने साथी मित्रों के साथ चुनाव प्रचार अभियान में जुटे रहे। अजय कंवर के राजनीतिक गुरु के रूप में लखन गोस्वामी के द्वारा पूरे चुनाव का संचालन किया गया। लखन गोस्वामी के अलावा उनकी पूरी टीम द्वारा सावित्री अजय कंवर का सहयोग किया गया, जिसमें मुख्य रूप से महेंद्र महतो, संजीव शर्मा, फिरतन विश्वकर्मा, विरेंद्र शुक्ला, सरोज रात्रे का इस चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जनता का आभार जताया
छात्र राजनीति के समय से ही सक्रिय और लोगों के सुख-दु:ख में काम आने वाले अजय कंवर ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं और चुनाव में प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष सहयोग देने वालों के प्रति आभार प्रकट किया है। सावित्री कंवर ने कहा है कि जनता ने उन्हें जो स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया है, तो उनकी सेवा में किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी और संपूर्ण क्षेत्र क्रमांक 3 के विकास के लिए वे सदैव तत्पर होकर क्षेत्र के बड़ों से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए कार्य करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

Published

on

कोरबा। न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया गया है। जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। जिसमें सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जायेगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जा रहा है इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरू किया गया है। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का उद्देश्य सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में संबंधित पक्षकारों/अधिवक्तागणों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित कर समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। इन सुलह-बैठकों का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में गठित न्यायाधीशों की कमेटी (प्रशिक्षित मध्यस्थ) द्वारा पक्षकारों  को सुलह-प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल कर आपसी सुलह/वार्ता से प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, ममता भोजवानी, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं सुनिल कुमार नन्दे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा प्रकरणों में आज प्री-सिटिंग हेतु उपस्थित पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-वार्ता का प्रयास किया गया है तथा सुलह हेतु पक्षकारों को सुझाव दिया गया है जिससे आपसी सहमति के आधार पर प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर सुनिश्चित किया जा सकें।

Continue Reading

कोरबा

22 से 26 जून तक आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा में कोरबा जिले की होगी सहभागिता

Published

on

कोरबा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 जून से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रायपुर से सोमनाथ गुजरात तक आयोजित की जा रही हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन 22 जून को सुबह 7 बजे रायपुर से विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे।
इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरबा जिले से 20 विशिष्टजनों का दल जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातत्विक शिवालय के पावन भूमि के माटी कलश एवं पावन नदी के जल कलश के साथ पांच दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा के लिए 21 जून को रायपुर रवाना होंगे।
जहां से 22 जून की सुबह विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। कोरबा जिले के दल में शामिल सभी सहभागी 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा पूर्ण कर 27 जून को कोरबा वापस आएंगे।

Continue Reading

कोरबा

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सूचना

Published

on

कोरबा। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं उन्हे सूचित किया गया है कि  शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarsip.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026-27 छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन/प्रस्ताव/स्वीकृति की तिथि निर्धारित की गई है। नवीनीकरण हेतु विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन प्राप्ति तिथि क्रमशः 30 जून तक, 30 सितंबर तक, 30 नवंबर तक एवं 30 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। नवीन हेतु विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन प्राप्ति तिथि 30 अगस्त, 30 सितंबर तक, 30 अक्टूबर तक एवं 30 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन नवीनीकरण के लिए 20 जून 2026 एवं नवीन आवेदन के लिए 01 अगस्त 2026 से छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ किये जायेंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। इस हेतु सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय एक्टिव बचत खाता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (वन टाईम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। वर्ष 2025-26 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमैट्रिक-एथेंटिकेशन किया जाना आवश्यक है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677