Connect with us

कोरबा

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस दिग्गज नेताओं के रिश्तेदारों को जनता ने दिखाया बाहर का रास्ता, निर्दलीय बाजी मारे

Published

on


ननकीराम कंवर एवं फूल सिंह राठिया की बहुएं, श्यामलाल की पत्नी हारीं
क्षेत्र क्र.-1 से रेणुका राठिया जीतीं

क्षेत्र क्र.-2 से श्रीमती सुषमा अनंत जीतीं

क्षेत्र क्र.-3 से सावित्री अजय कंवर जीतीं

क्षेत्र क्र.-4 से रज्जाक अली जीते

कोरबा । निकाय चुनाव में दबदबा बनाने वाली भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे प्रदर्शन नहीं कर पाई। पहले चरण के मतदान में पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की बहु हार गई। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की बहु हार गई। श्यामलाल कंवर की पत्नी हार गई। विधायक $फूलसिंह राठिया अपने ही निर्वाचन और निवास क्षेत्र में कुछ खास नहीं कर पाए और अपनी बहु कमला राठिया को जिताने में पूरा बल लगाने के बाद भी कमला राठिया हार गई। कॉंग्रेस- भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को ग्रामीण मतदाताओं ने नकारते हुए निर्दलियों को पसंद किया। हालांकि कई निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस-भाजपा से बागी होकर लड़े लेकिन पार्टी ने जिनको समर्थन दिया, उनकी नैया निर्दलियों ने डुबो दी। परिवारवाद के खिलाफ हल्ला बोलने वाली भाजपा कोरबा में परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है और यहां कथनी और करनी में अंतर दिख रहा है। पहले चरण के इस पंचायत चुनाव में राज्य की सत्ता से लेकर दिल्ली के चुनाव में हुई जीत की लहर निकाय चुनाव की तरह नहीं चल पाई, जिससे फिलहाल जिला पंचायत के 4 क्षेत्रों में भाजपा से नकारे गए रेणुका राठिया क्षेत्र क्रमांक 1, सावित्री अजय कंवर क्षेत्र क्रमांक 3 व रज्जाक अली क्षेत्र क्रमांक 4 से अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया। क्षेत्र क्रमांक 2 से श्रीमती सुषमा अनंत विजयी हुईं। हालाकि निर्दलीय जीतीं रेणुका और सावित्री भाजपा से ही हैं।
आम जनता की फिक्र छोड़ रिश्तेदारों को आगे बढ़ाने में लगे विधायक राठिया, ननकीराम कंवर, श्यामलाल कंवर की साख गिरी, सभी रिश्तेदार हारे, निर्दलियों को जनता ने सरआंखों पर बिठाया
रामपुर विधानसभा के साथ-साथ कोरबा के राजनीतिक गलियारे में निकाय चुनाव के अप्रत्याशित परिणाम की जहां चर्चा है वहीं पंचायत चुनाव के प्रारम्भिक परिणाम भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की बहू निर्मला कंवर और पूर्व कांग्रेस विधायक श्यामलाल कंवर की पत्नी श्रीमती सरोज देवी जहां चुनाव हार गईं वहीं मौजूदा विधायक $फूलसिंह राठिया की पुत्रवधू कमला राठिया और रिश्तेदार कुसुमलता राठिया भी हार गईं। निर्दलीय कुसमलता के प्रचार पोस्टर में तो $फूलसिंह राठिया समेत कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों को लेकर सवाल उठे और पीसीसी चीफ दीपक बैज तक शिकायत भी हुई कि वे कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सरोज देवी के विरुद्ध प्रचार कर रहे हैं लेकिन अब तक शिकायत अनिराकृत है। इसी तरह क्षेत्र क्रमांक 3 में कांग्रेस प्रत्याशी अपनी बहू कमला राठिया को भी नहीं जीता पाए। यह क्षेत्र विधायक $फूलसिंह का निवास व निर्वाचन क्षेत्र है फिर भी ग्राम केरवाद्वारी के 3 मतदान केन्द्र में अपेक्षित वोट नहीं दिला पाए। विधानसभा क्षेत्र में चर्चा है कि क्या $फूलसिंह राठिया अब अपने सामाजिक सहित अन्य समाज के वोटों को साध नही पा रहे हैं? क्या उनकी लोकप्रियता का पैमाना घटा है?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

Published

on

कोरबा। न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया गया है। जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। जिसमें सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जायेगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जा रहा है इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरू किया गया है। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का उद्देश्य सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में संबंधित पक्षकारों/अधिवक्तागणों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित कर समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। इन सुलह-बैठकों का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में गठित न्यायाधीशों की कमेटी (प्रशिक्षित मध्यस्थ) द्वारा पक्षकारों  को सुलह-प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल कर आपसी सुलह/वार्ता से प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, ममता भोजवानी, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं सुनिल कुमार नन्दे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा प्रकरणों में आज प्री-सिटिंग हेतु उपस्थित पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-वार्ता का प्रयास किया गया है तथा सुलह हेतु पक्षकारों को सुझाव दिया गया है जिससे आपसी सहमति के आधार पर प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर सुनिश्चित किया जा सकें।

Continue Reading

कोरबा

22 से 26 जून तक आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा में कोरबा जिले की होगी सहभागिता

Published

on

कोरबा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 जून से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रायपुर से सोमनाथ गुजरात तक आयोजित की जा रही हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन 22 जून को सुबह 7 बजे रायपुर से विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे।
इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरबा जिले से 20 विशिष्टजनों का दल जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातत्विक शिवालय के पावन भूमि के माटी कलश एवं पावन नदी के जल कलश के साथ पांच दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा के लिए 21 जून को रायपुर रवाना होंगे।
जहां से 22 जून की सुबह विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। कोरबा जिले के दल में शामिल सभी सहभागी 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा पूर्ण कर 27 जून को कोरबा वापस आएंगे।

Continue Reading

कोरबा

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सूचना

Published

on

कोरबा। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं उन्हे सूचित किया गया है कि  शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarsip.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026-27 छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन/प्रस्ताव/स्वीकृति की तिथि निर्धारित की गई है। नवीनीकरण हेतु विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन प्राप्ति तिथि क्रमशः 30 जून तक, 30 सितंबर तक, 30 नवंबर तक एवं 30 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। नवीन हेतु विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन प्राप्ति तिथि 30 अगस्त, 30 सितंबर तक, 30 अक्टूबर तक एवं 30 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन नवीनीकरण के लिए 20 जून 2026 एवं नवीन आवेदन के लिए 01 अगस्त 2026 से छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ किये जायेंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। इस हेतु सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय एक्टिव बचत खाता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (वन टाईम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। वर्ष 2025-26 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमैट्रिक-एथेंटिकेशन किया जाना आवश्यक है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677