Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में कार से फिर मिले 2.85 करोड़: मोबाइल में ‘4.52 किलोग्राम’ मैसेज पढ़कर दूसरे चैंबर का राज खुला; पूरा थाना नोट गिनते दिखा

Published

on

रायपुर। रायपुर में बुधवार को चेकिंग के दौरान पकड़ाई इनोवा कार में दूसरा चेंबर भी मिला है। पुलिस ने इस चेंबर से 2.85 करोड रुपए बरामद किया है। पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल की जांच की तो मोबाइल के मैसेज में 4.52 किलोग्राम लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस का शक गहराया आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई। तो दूसरे चैंबर का राज भी उगल दिया।

CSP अमन झा के निर्देश में आमानाका थाना का पूरा स्टाफ पैसों को गिनने में लगा दिखा। एक दिन पहले इसी कार के एक चेंबर से एक करोड़ 67 लाख मिले थे वहीं अब दूसरे चेंबर से करीब 2.85 करोड़ मिलने के बाद कुल रकम 4.52 करोड़ हो गई है।

कार के अंदर इस तरह का चेंबर बना हुआ था।आरोपियों ने दूसरे चेंबर का राज भी उगला और पुलिस को रुपए बरामद हुए।

कार के अंदर इस तरह का चेंबर बना हुआ था।आरोपियों ने दूसरे चेंबर का राज भी उगला और पुलिस को रुपए बरामद हुए।

चेकिंग के दौरान रोकी गई थी कार

आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि मंगलवार देर रात रूटीन चेकिंग के दौरान एक कार को रुकवाकर जांच की थी। इसे कौन लेकर आ रहा था, कहां लेकर जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही थी। ड्राइवर ने पुलिस से कहा कि पूरी गाड़ी खाली है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की तो गाड़ी से पहले कुछ नहीं मिला, लेकिन पुलिस का शक बढ़ा। दोबारा गाड़ी की बारीकी से जांच की गई।

आरोपियों ने दूसरे चेंबर का राज भी उगला और पुलिस को रुपए बरामद हुए।

आरोपियों ने दूसरे चेंबर का राज भी उगला और पुलिस को रुपए बरामद हुए।

कार के पीछे तरफ मिला चेंबर

जब गाड़ी को अंदर से चेक किया गया तो उसमें पीछे की तरफ एक चेंबर मिला। इसमें सुरक्षा के लिहाज से लॉक भी लगा हुआ था। जब लॉक तोड़कर देखा गया तो उसमें 500-500 और 200-100 नोटों के बंडल रखे हुए थे। गाड़ी के अंदर दो और लोग भी थे।

इन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीकांत सिंह (24 साल) है, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जरेलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं दूसरे आरोपी का नाम विनोद कुशवाहा है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सेवला सरांय थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

CSP अमन झा के निर्देश में आमानाका थाना का पूरा स्टाफ अब पैसों को गिनने में लगा है। पुलिस को शक है कि रुपए हवाला या सट्टे से जुड़े कारोबारी की है।

CSP अमन झा के निर्देश में आमानाका थाना का पूरा स्टाफ अब पैसों को गिनने में लगा है। पुलिस को शक है कि रुपए हवाला या सट्टे से जुड़े कारोबारी की है।

कोडवर्ड की तरह था मोबाइल का मैसेज

पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को इनकम टैक्स को सौंपा था। वहां से उन्हें फिर थाने लाया गया। जहां एक बार फिर पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस को मोबाइल के मैसेज में ‘4.52 किलोग्राम’ लिखा हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि यह किलोग्राम नहीं बल्कि करोड़ है। इसे पासवर्ड के तौर पर लिखा गया है। इसका मतलब 4.52 करोड़ रुपए, कोडवर्ड डिकोड कर दूसरे चेंबर का राज भी खुल गया। पुलिस इन रुपयों को इनकम टैक्स को सौंपेगी।

गिरफ्तार आरोपियों में श्रीकांत सिंह (24) है, वहीं दूसरे आरोपी का नाम विनोद कुशवाहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में श्रीकांत सिंह (24) है, वहीं दूसरे आरोपी का नाम विनोद कुशवाहा है।

रुपए किसके है अब तक पता नहीं

पुलिस और इनकम टैक्स लगातार आरोपियों से पूछताछ की है। हालांकि, यह रुपए किसके थे और कहां लेकर जा रहे थे इसकी जानकारी अभी भी नहीं मिल पाई है। पुलिस आरोपियों के पास मिले मोबाइल के माध्यम से जानकारी जुटा रही है। जिससे यह साफ हो सके रकम किसकी है। फिलहाल पुलिस को शक है कि रुपए हवाला या सट्टे से जुड़े कारोबारी की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा (16 जून से 30 जून 2026) का शुभारंभ एसईसीएल मुख्यालय में दिनांक 16.06.2026 को शपथ कार्यक्रम के साथ हुआ।

इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के आगंतुक कक्ष में निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमसंघ प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री दुहन ने स्वच्छता को संस्थागत संस्कृति एवं सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी कर्मियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

विदित हो कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एसईसीएल की सभी इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा ने अपने दो स्कूलों, लायंस स्कूल सीतामढ़ी और लायंस स्कूल टी.पी. नगर में ‘शाला प्रवेशोत्सव’ मनाया

Published

on

कोरबा। लायंस क्लब आॅफ कोरबा द्वारा दिनांक 16 जून 2026 मंगलवार को लायंस स्कूल सीतामढ़ी एवं लायंस स्कूल टी.पी. नगर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बच्चों को गिफ्ट, चॉकलेट देकर व तिलक लगाकर मनाया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।

इस दौरान लायंस स्कूल टीपी नगर के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल व लायंस स्कूल सीतामढ़ी के चेयरमेन एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन संतोष खरे, प्राचार्य द्वय रमेश शर्मा व जी.आर. हंस एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Continue Reading

कोरबा

युवा कांग्रेस ने टोल प्लाजा की मनमानी पर मोर्चा खोला:CG-12 वाहनों को टोल फ्री करने,कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग,NHAI को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजाओं की कार्यप्रणाली को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने NHAI अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों और स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से मुक्त करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, दीपक वर्मा समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने टोल प्लाजाओं की मनमानी, कर्मचारियों के दुर्व्यवहार और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी कड़ा विरोध जताया।

स्थानीय वाहनों को टोल से छूट देने की मांग

युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा कि कोरबा आदिवासी और किसान बहुल जिला है। किसानों और ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दिन में कई बार आवागमन करना पड़ता है, लेकिन चोटिया, मदनपुर, बगदेवा और कोथारी टोल प्लाजा में हर बार शुल्क देना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि वाहन खरीदते समय नागरिक पहले ही रोड टैक्स का भुगतान करते हैं, ऐसे में घरेलू और स्थानीय वाहनों से बार-बार टोल वसूली उचित नहीं है।

टोल कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टोल संचालक केवल शुल्क वसूली पर ध्यान दे रहे हैं, जबकि यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रात के समय आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं टोल प्लाजा के आसपास अवैध पार्किंग और अतिरिक्त वसूली से भी सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है।

युवा कांग्रेस ने NHAI अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस ने NHAI अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ओवरलोड वाहनों में मिलीभगत की जांच की मांग

ज्ञापन में ओवरलोड राखड़ वाहनों के अवैध परिवहन में टोल कर्मचारियों की कथित मिलीभगत की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।

युवा कांग्रेस ने कहा कि यदि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

दुर्घटनाओं के लिए FIR की मांग

संगठन ने राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर टोल कंपनी और संबंधित प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग की है। ज्ञापन में सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर टोल मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी शामिल है।

मांगें नहीं मानी गईं तो होगा आंदोलन

NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर और युवा नेता दीपक वर्मा ने कहा कि यदि CG-12 पासिंग वाहनों और स्थानीय निवासियों को टोल से छूट नहीं दी गई, कर्मचारियों के दुर्व्यवहार और ओवरलोड वाहनों के मामले में कार्रवाई नहीं हुई तथा दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर FIR दर्ज नहीं की गई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677