Connect with us

कोरबा

कलेक्टर ने लखनपुर व नगोई बछोरा में शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन स्थिति का किया सघन निरीक्षण

Published

on

जल जीवन मिशन के माध्यम से जलापूर्ति, निमार्णरत पीएम आवास, आंगनबाड़ी केंद्र का किया अवलोकन

हितग्राहियों से चर्चा कर योजना से मिल रहे लाभ के सम्बंध में ली जानकारी

बसाहटों में टेपनल के माध्यम से हर घर पेयजल पहुँचाने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित

निर्माणरत पीएम आवास को शीघ्रता से पूर्ण कराने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

आवास मित्र, रोजगार सहायकों को आवास की नियमित मॉनिटरिंग सहित जियो टैगिंग कार्य समय पर पूर्ण करने हेतु किया निर्देशित

आवास निर्माण में धांधली या लापरवाही की शिकायत पर होगी कड़ी कार्यवाही :- कलेक्टर वसंत

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के अनेक ग्रामों का सघन निरीक्षण कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने विकासखण्ड के लखनपुर व नगोईबछोर में जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्रधानमंत्री आवास जैसे योजनाओं की जानकारी लेते हुए योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा टी आर भारद्वाज, सहित पीएचई, महिला बाल विकास व पीएम आवास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने लखनपुर में हितग्राही महेत्तरीन बाई के घर पहुँचकर जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पेयजल आपूर्ति के सम्बंध में हितग्राही से योजना से मिल रहे लाभ के सम्बंध में चर्चा की। वृद्धा हितग्राही ने बताया कि घर मे लगे टेपनल के माध्यम से सुबह शाम शुद्ध पेयजल की प्राप्ति हो रही है। इससे उन्हें दूर हैंडपंप के पास पानी लेने नही जाना पड़ता। कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को योजना से बसाहटों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए।


इसी प्रकार कलेक्टर ने लखनपुर के पुरानी बस्ती पारा एवं नगोईबछोरा गाँव में हितग्राहियों के घर पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने लखनपुर के हितग्राही सुकवारो बाई, कपिल, अशोक कुमार एवं नगोई बछोरा के कचरा बाई , इतवार सिंह पोर्ते के निर्माणरत आवास के कार्य प्रगति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने हितग्राहियों से अब तक प्राप्त किश्तों के सम्बंध में चर्चा करते हुए आवास निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही आवास मित्र व रोजगार सहायकों को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं जियो टैगिंग कार्य भी समय पर पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। जिससे हितग्राहियों को समय पर योजना की तृतीय किश्त प्राप्त हो सके। उन्होंने आवास निर्माण में किसी प्रकार की धांधली या लापरवाही की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी बसाहट में अधिक संख्या में आवास निर्माण कार्य संचालित होने पर मटेरियल सप्लायर या वेंडर से चर्चा कर हितग्राहियों को प्राथमिकता से लाभांवित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जियो टैगिंग कार्य में किसी प्रकार की शिकायत नही होनी चाहिए सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें। साथ ही निर्माण कार्य मे रुचि नही लेने वाले हितग्राहियों को सरपंच पंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने एवं तेजी से पूर्ण कराने हेतु प्रोत्साहित कराने के लिए कहा।

आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर दर्ज व उपस्थित बच्चों की ली जानकारी

बच्चों को गर्म भोजन व पौष्टिक आहार प्रदान करने के दिए निर्देश

गम्भीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण के दुष्प्रभाव से बाहर निकालने हेतु करें विशेष प्रयास:- कलेक्टर

लखनपुर के बसाहट ललमटिया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में दर्ज व उपस्थित बच्चों की संख्या के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को बच्चों का पृथक पृथक ग्रोथ चार्ट तैयार करने एवं केंद्र में दर्ज गम्भीर कुपोषित बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिससे वे कुपोषण के दुष्चक्र से जल्द से जल्द बाहर आ सके। इस हेतु गर्म भोजन एवं अन्य पौष्टिक आहार प्रदान करने के लिए कहा एवं बच्चों के परिजनों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में कुंए की सफाई हेतु कुंए में नही उतरने हेतु जनजागरूकता लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने लखनपुर में हितग्राही शुकवारो बाई के मकान परिसर स्थित कुंए का अवलोकन करते हुए हितग्राही को कुंए की साफ सफाई हेतु कुंए में नही उतरने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कार्य किसी अनुभवी व प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा ही किया जाना चाहिए। इसका ग्रामीण विशेष ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने एसडीएम, जनपद सीईओ सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्रो में इस सम्बंध जनजागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। जिससे किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित ना हो एवं जनहानि से बचा जा सकें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न:बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

Published

on

कोरबा। कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों के लिए किया गया था। अमित जोगी ने दावा किया कि यह सफल रहा, क्योंकि प्रबंधन ने उनकी तीन प्रमुख मांगें मान ली हैं।

बालको परसाभाटा स्थित गेट के सामने अमित जोगी ने एक टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने वहां मौजूद मजदूरों की समस्याओं को उठाया और उनके साथ गेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस बल ने उन्हें रोका, जिससे कुछ देर तक हल्की धक्का-मुक्की चलती रही।

अमित जोगी ने कहा, ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन सफल

मीडिया से बात करते हुए अमित जोगी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता अजीत जोगी द्वारा 2004 में बालको में किए गए आंदोलन की तर्ज पर ही मजदूरों के हक में यह संघर्ष किया है।

जोगी ने पुष्टि की कि उनका ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन सफल रहा है। उन्होंने बताया कि बालको प्रबंधन ने उनकी तीन मांगों को स्वीकार कर लिया है।

आंदोलन में शामिल होने से मजदूरों को रोका गया

अमित जोगी ने आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल होने से मजदूरों को रोका गया था। उन्होंने दावा किया कि प्रबंधन ने आदेश जारी किए थे कि जो भी इस आंदोलन में शामिल होगा, उसे काम और सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। जोगी ने कहा कि ऐसी स्थिति में वह खुद बालको की यूनिफॉर्म पहनकर आंदोलन करेंगे।

Continue Reading

कोरबा

नम: सामूहिक विवाह:पं.धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याएं बंधेंगी परिणय सूत्र में

Published

on

01 अप्रैल को ढपढप (बांकीमोंगरा) में होगा आयोजन
108 कन्याओं के नए जीवन में प्रवेश कराने हमें मिल रहा अवसर, यह सौभाग्य की बात-सर्वमंगला मंदिर प्रबंधक एव व्यवथापक
कोरबा। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा में 2024 में नम: सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के बाद इस वर्ष नम: सामूहिक विवाह को बड़ा विस्तार दिया जा रहा है। 01 अप्रैल 2026 को ढपढप (बांकीमोंगरा) में विश्व विख्यात कथा वाचक एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में एवं अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में यह पुण्य कर्म सम्पन्न होगा। इस पुण्यधरा पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा और वे नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगी।
नम: सामूहिक विवाह के प्रभारी, माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक/ व्यवस्थापक ने बताया कि अब तक 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का पंजीयन हो चुका है। यह हमारा सौभाग्य है कि ईश्वरीय कृपा से यह पुण्यकर्म इस बार ग्राम ढपढप (बांकीमोंगरा) में सम्पन्न होगा और नवदम्पत्तियों को शुभ आशीर्वाद देने के लिए विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक एवं सनातन धर्म के प्रचारक पंडित धीरेंद्र शास्त्री (पीठाधीश्वर-बागेश्वर धाम) सहित कई लब्ध प्रतिष्ठित एवं विद्वान आचार्यों के साथ प्रदेश के कई राजनीतिक प्रतिभाएं, समाजसेवक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
ज्ञातव्य हो कि अपना आश्रम सेवा समिति द्वारा ग्राम ढपढप में 27 मार्च से 01 अप्रैल तक श्री हनुमंत कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अपना सानिध्य प्रदान करने बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र शास्त्री पधार रहे हैं। 06 दिवसीय इस दिव्य आयोजन के अंतिम दिन 01 अप्रैल को नम: सामूहिक विवाह का आयोजन होगा, जिसमें 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं अपने मन पसंद जीवन साथियों के साथ नव दाम्पत्य जीवन प्रारंभ करेंगी। यह हमारा सौभाग्य है कि इस बार नम: सामूहिक विवाह का विस्तार हो रहा है और 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह हो रहा है। पंजीयन अभी जारी है और कन्याओं की संख्या बढ़ सकती है।

Continue Reading

कोरबा

ढपढप (बांकीमोंगरा) में 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, पं. धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में 01 अप्रैल को भव्य आयोजन

Published

on

27 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 28 मार्च से शुरू होगी श्री हनुमंत कथा, अंतिम दिन 108 कन्याएं बंधेंगी परिणय सूत्र में
कोरबा। कोरबा जिले में धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलने वाला है। इस वर्ष “नम: सामूहिक विवाह” का आयोजन बड़े और भव्य स्वरूप में किया जा रहा है। 01 अप्रैल 2026 को बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह विश्व विख्यात कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में संपन्न होगा। इस पुण्य आयोजन का आयोजकत्व अपना आश्रम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।
मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा में वर्ष 2024 में आयोजित नम: सामूहिक विवाह की सफलता के बाद इस बार आयोजन को और व्यापक रूप दिया गया है। इस आयोजन के माध्यम से समाज के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह के बंधन में बांधकर उन्हें नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
27 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
धार्मिक आयोजन की शुरुआत 27 मार्च 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और धर्मप्रेमी शामिल होंगे। कलश यात्रा के माध्यम से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का संचार होगा और आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा।
28 मार्च से शुरू होगी श्री हनुमंत कथा
कलश यात्रा के अगले दिन 28 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक छह दिवसीय श्री हनुमंत कथा का दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस कथा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपना सानिध्य प्रदान करेंगे। कथा के दौरान देशभर से श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।
01 अप्रैल को होगा 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह
कथा के अंतिम दिन 01 अप्रैल को नम: सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं अपने मनपसंद जीवन साथियों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर नव दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करेंगी। इस भव्य समारोह में संत-महात्माओं, विद्वान आचार्यों के साथ प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देंगी।
108 कन्याओं का पंजीयन, संख्या और बढ़ने की संभावना
नम: सामूहिक विवाह के प्रभारी एवं मां सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक/व्यवस्थापक ने बताया कि अब तक 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का पंजीयन हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि ईश्वरीय कृपा से इतने बड़े पुण्य कार्य का आयोजन ग्राम ढपढप (बांकीमोंगरा) में हो रहा है।
उन्होंने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया अभी भी जारी है, इसलिए कन्याओं की संख्या बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है। समाज के सहयोग और श्रद्धालुओं के समर्थन से यह आयोजन सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति के प्रचार का एक बड़ा माध्यम बनेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677