Connect with us

देश

वक्फ कानून पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार:केंद्र सरकार से पूछा- क्या हिंदू धार्मिक ट्रस्टों में मुस्लिमों को जगह देंगे

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को दो घंटे सुनवाई हुई। इस कानून के खिलाफ 100 से ज्यादा याचिकाएं लगाई गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन पर केंद्र से जवाब मांगा है, लेकिन कोर्ट ने कानून के लागू होने पर तत्काल रोक नहीं लगाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून के विरोध में देशभर में हो रही हिंसा पर चिंता जताई। इस पर SG ने कहा कि ऐसा नहीं लगना चाहिए कि हिंसा का इस्तेमाल दबाव डालने के लिए किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि हम इस पर फैसला करेंगे।

सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि वक्फ कानून के तहत बोर्ड में अब हिंदुओं को भी शामिल किया जाएगा। यह अधिकारों का हनन है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि क्या वह मुसलमानों को हिंदू धार्मिक ट्रस्टों का हिस्सा बनने की अनुमति देने को तैयार है। हिंदुओं के दान कानून के मुताबिक, कोई भी बाहरी बोर्ड का हिस्सा नहीं हो सकता है।

CJI संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार, जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच मामले पर सुनवाई कर रही है। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता पैरवी कर रहे हैं। वहीं कानून के खिलाफ कपिल सिब्बल, राजीव धवन, अभिषेक मनु सिंघवी, सीयू सिंह दलीलें रख रहे हैं।’

सुप्रीम कोर्ट अब गुरुवार 2 बजे सुनवाई करेगा। सुनवाई में अपीलकर्ताओं ने वक्फ बोर्ड बनाने, पुरानी वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन, बोर्ड मेंबर्स में गैर-मुस्लिम और विवादों के निपटारों को लेकर मुख्य दलीलें दीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

ट्रम्प भारत पर फिर टैरिफ बढ़ा सकते हैं:US कंपनियों को नुकसान का आरोप, 8 महीने पहले टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया था

Published

on

वॉशिंगटन, एजेंसी। ट्रम्प प्रशासन एक बार फिर से भारत पर टैरिफ बढ़ा सकता है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, इस लिस्ट में भारत और चीन समेत 16 देश शामिल हैं।

ट्रम्प प्रशासन का आरोप है कि ये देश सरकारी मदद से जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और इन्हें सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

हालांकि, टैरिफ की नई दरें अभी तय नहीं हुई हैं। अमेरिकी ने इसी साल फरवरी में टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी थी। साथ ही रूस से तेल इम्पोर्ट के कारण पेनल्टी के रूप में लगाए गए 25% टैरिफ को वापस करने का फैसला भी लिया था।

जबरन मजदूरी के मामले में भी टैरिफ लगा सकता है अमेरिका

अमेरिका दूसरे देशों में जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों को लेकर भी सख्ती कर रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने जुलाई में इस मामले की जांच पूरी की थी। इसमें यह देखा गया कि दूसरे देश अपने यहां कंपनियों में जबरन मजदूरी रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

कार्यालय के मुताबिक, जांच के दायरे में आए कई देशों पर 10 से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। यानी इन देशों से अमेरिका भेजे जाने वाले सामान पर पहले के मुकाबले ज्यादा शुल्क देना होगा। इससे इन देशों की कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में सामान बेचना महंगा हो सकता है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों देशों ने फरवरी में समझौते की रूपरेखा तय की थी। लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले साल लगाए गए टैरिफ रद्द किए जाने के कारण यह बातचीत दोबारा शुरू करनी पड़ी।

भारत चाहता है कि उसके सामान पर अमेरिकी बाजार में बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम टैरिफ लगाया जाए।

17 अक्टूबर: ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर रोक लगाई थी। इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता था।

इन देशों में चीन, भारत, स्लोवाकिया समेत हंगरी और अजरबैजान शामिल थे। प्रतिबंध से जुड़े कानून का मकसद रूस की कमाई के रास्ते बंद करना था, ताकि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के लिए उसे पैसा जुटाने में मुश्किल हो।

खास बात ये है कि ट्रम्प ने 9 अक्टूबर को ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डीजल खरीदने की डील की थी।

Continue Reading

देश

पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी के हाथ काटे:गोली मारी, 4 दिन पहले जेल से छूटा था, 6 हमलावर फरार

Published

on

पुणे, एजेंसी। पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे हत्या के आरोपी पर धारदार हथियारों से हमला हुआ। हमले में उसके दोनों हाथ कट गए। हमलावरों ने उसे गोली भी मारी।

पुलिस के मुताबिक, मंदार मारुति किवले पर 6 लोगों ने हमला किया। हमलावर दो स्कूटर से फरार हो गए।

घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दो लोग मंदार पर बार-बार कुल्हाड़ी से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

खून से लथपथ मंदार उठकर लड़खड़ाते हुए सड़क पार करने लगा। इसके बाद वह फुटपाथ पर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को मौके से दो पिस्टल और एक मैगजीन मिली हैं।

खून से लथपथ मंदार ने सड़क पार किया। हथेली का कुछ हिस्सा शरीर से जुड़ा था।

खून से लथपथ मंदार ने सड़क पार किया। हथेली का कुछ हिस्सा शरीर से जुड़ा था।

सड़क पार करने के बाद वह होकर गिर पड़ा। इस दौरान कई लोग आसपास थे।

सड़क पार करने के बाद वह होकर गिर पड़ा। इस दौरान कई लोग आसपास थे।

चार दिन पहले ही जेल से छूटा था मंदार

मंदार किवले अप्रैल 2025 में पुणे के संतोशनगर-कात्रज इलाके में शुभम सुभाष चव्हाण की हत्या के मामले में आरोपी था। पुलिस के मुताबिक, यह हत्या जमीन और पैसों के विवाद में हुई थी।

इस मामले में मंदार को जेल भेजा गया था। वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस को आशंका है कि मंदार पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।

पुलिस बोली- गोली लगने के निशान नहीं मिले

पुणे सिटी पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मी घायल को ससून अस्पताल ले गए। उसका इलाज जारी है।

डॉक्टरों ने बताया है कि मंदार के शरीर पर धारदार हथियार से चोटें हैं, लेकिन गोली लगने के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस ने मौके से दो हथियार भी बरामद किए हैं। पुणे DCP (क्राइम) गौहर हसन ने बताया कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हैं।

पुलिस को घटनास्थल से दो पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की है।

पुलिस को घटनास्थल से दो पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की है।

कांग्रेस और NCP ने सरकार पर उठाए सवाल

घटना के बाद कांग्रेस और NCP (SP) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निशाने पर लिया। फडणवीस के पास गृह विभाग की जिम्मेदारी भी है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोशल मीडिया पर कहा कि पुणे में अपराध की घटनाएं हद पार कर चुकी हैं। अब अदालत के बाहर भी अपराधी खुलेआम हमला कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि अपराधियों में कानून का डर नहीं बचा है।

NCP (SP) के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने भी कहा कि अपराधियों में कानून का डर नहीं दिख रहा है। उन्होंने फडणवीस से सक्रिय कदम उठाने की मांग की।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची है। घटनास्थल की घेराबंदी की गई है।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची है। घटनास्थल की घेराबंदी की गई है।

Continue Reading

देश

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स:भारतीय कारीगरों की कढ़ाई वाला गाउन पहना, खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला

Published

on

सैन जुआन/नई दिल्ली, एजेंसी। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बन गई हैं। 25 नवंबर को राजधानी सैन जुआन में हुए 75वें फिनाले में उन्हें विजेता चुना गया।

जेनिफर यह खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां हैं। उन्होंने फरवरी 2026 में पहली बार रैंप वॉक किया था। जून में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचीं। उन्होंने 30 किलो वजन भी घटाया है। जेनिफर ने भारतीय कारीगरों की बारीक कढ़ाई से सजा एक खास गाउन पहना था।

उनकी जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने छठी बार यह ताज जीता। डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट और वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकेंड रनर-अप रहीं।

जेनिफर मॉडल और सोशल वर्कर हैं। उन्होंने जून 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

मिस यूनिवर्स 2026 के रूप में अपना नाम सुनते ही जेनिफर बैरेटो भावुक हो गईं।

मिस यूनिवर्स 2026 के रूप में अपना नाम सुनते ही जेनिफर बैरेटो भावुक हो गईं।

जेनिफर से पहले प्यूर्टो रिको की पांच कंटेस्टेंट्स ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। 1970 में मैरिसोल मालारेट, 1985 में डेबोरा कार्थी-ड्यू, 1993 में दयानारा टोरेस, 2001 में डेनिस क्विनोनेस और 2006 में जुलेइका रिवेरा ने यह खिताब जीता था।

जेनिफर शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहले केवल अविवाहित महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं। हालांकि, अब शादीशुदा और तलाकशुदा महिलाएं भी इसमें भाग ले सकती हैं।

मिस यूनिवर्स संगठन ने 2023 के संस्करण से अपने नियमों में बदलाव किया था। इसके बाद शादीशुदा महिलाओं और मां बन चुकी महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता के दरवाजे खुल गए।

भारत की काजिया टॉप 30 तक पहुंचीं

इस साल भारत की तरफ से केरलम की 19 साल की काजिया लिज मेजो ने हिस्सा लिया। दुनिया के 116 देशों और क्षेत्रों की प्रतियोगियों ने ताज के लिए मुकाबला किया। हालांकि, काजिया टॉप 30 तक पहुंचने के बाद टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं।

विजेता के लिए इस बार 3,150 हीरे जड़ा खास डायमंड क्राउन तैयार किया गया है। प्रतियोगिता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर बनाया गया यह क्राउन 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना है।

फिनाले से पहले ही प्रतियोगिता कई विवादों में घिर गई थी। मिस यूनिवर्स वियतनाम की विजेता से ताज वापस ले लिया गया। 6 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की प्रतियोगियों को फ्रेंचाइजी विवाद के चलते अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह नहीं मिली। वहीं, कुछ अफ्रीकी देशों की प्रतियोगियों को अमेरिकी वीजा नहीं मिलने के कारण नाम वापस लेना पड़ा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677