Connect with us

खेल

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया की सगाई हुई:रिंग पहनकर रो पड़ीं प्रिया; अखिलेश-डिंपल, जया बच्चन भी मौजूद रहीं

Published

on

लखनऊ,एजेंसी। क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में हुई। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल में पहुंचे। स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, तो वह भावुक हो गईं और फफककर रो पड़ीं। रिंकू ने उन्हें संभाला।

इसके बाद दोनों ने हाथ उठाकर प्यार का इजहार किया और सेरेमनी में आए लोगों को थैंक्यू कहा। इस दौरान प्रिया ने पिंक लहंगा पहना था और रिंकू व्हाइट शेरवानी पहने थे। रिंग सेरेमनी के समय बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म डंकी का गाना ओ माही, ओ माही बज रहा था। रिंग सेरेमनी के बाद रिंकू और प्रिया ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया।

इससे पहले, रविवार सुबह रिंकू होटल में अपने परिवार के साथ ब्रेकफास्ट कर रहे थे, तभी प्रिया सरोज पहुंचीं। रिंकू ने उन्हें हैलो कहा और वेटर से अपने रूम का एक्सेस कार्ड दिलवाया। प्रिया रिंकू के कमरे में गईं। वहां रिंकू का कोट-पैंट रखकर लौट आईं।

रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई तो वह रो पड़ीं। रिंकू ने उन्हें संभाला।

प्रिया-रिंकू ने एक दूसरे को डिजाइनर रिंग पहनाई प्रिया ने रिंकू को कोलकाता से मंगवाई गई डिजाइनर रिंग पहनाई, जबकि रिंकू ने प्रिया को मुंबई से खरीदी गई डिजाइनर रिंग पहनाई। दोनों अंगूठियों की कीमत 2.5 लाख रुपए है। प्रिया का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने और रिंकू की शेरवानी मुंबई के एक डिजाइनर ने तैयार की।

रिंग सेरेमनी के बाद स्टेज पर अखिलेश, डिंपल, जया बच्चन, शिवपाल यादव समेत 20 सांसद पहुंचे और बधाई दी।

अखिलेश समेत 300 VIP गेस्ट शामिल हुए

रिंग सेरेमनी में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत 300 वीआईपी गेस्ट शामिल हुए। अखिलेश ने दोनों के साथ फोटो खिंचवाई और काफी देर तक बातचीत की। समारोह में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला और प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।

इसके अलावा, गेंदबाज यश दयाल भी समारोह में पहुंचे, जिनकी गेंदों पर रिंकू ने लगातार 5 छक्के लगाकर क्रिकेट में स्टारडम हासिल किया था। प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज ने सभी मेहमानों का वेलकम किया। उन्होंने सपा नेताओं को नसीहत दी कि यह कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, इसलिए फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की न करें।

अरसे बाद एक ही जगह नजर आया यादव परिवार का कुनबा रिंग सेरेमनी में यादव परिवार का पूरा कुनबा एक ही जगह पर नजर आया। सबसे पहले राम गोपाल यादव होटल पहुंचे, इसके बाद शिवपाल, फिर अखिलेश, डिंपल और धर्मेंद्र यादव एक साथ पहुंचे। सैफई के अलावा, यह परिवार लखनऊ में लंबे समय बाद इकट्ठा हुआ। इससे पहले, मुलायम सिंह यादव जब मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट थे, उस समय परिवार के सभी लोग एक साथ मौजूद थे।

रिंकू को क्रिकेटर साथियों ने बुके दिया।

6 महीने बाद काशी के ताज होटल में होगी शादी प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होगी। आयोजन पारंपरिक और शाही अंदाज में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें देशभर से राजनेता, क्रिकेट खिलाड़ी, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। शादी के लिए ताज होटल का पिकॉक लॉन और दरबार हॉल बुक कर लिया गया है। वीआईपी मेहमानों के ठहरने के लिए नदेसर पैलेस में कमरे आरक्षित किए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया:बारिश के कारण DLS से फैसला, गुरनूर बरार को 4 विकेट, सीरीज में 2-0 की बढ़त

Published

on

वेलिंगटन, एजेंसी। बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम से 4 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

वेलिंगटन में बारिश के कारण मुकाबला 47 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। भारत के लिए गुरनूर बरार ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

135 रन का पीछा करते हुए भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बनाए थे, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इस समय DLS के तहत भारत का पार स्कोर 109 रन था। टीम इससे 4 रन आगे थी और इसी आधार पर जीत मिली। श्रेयस अय्यर ने 30, केएल राहुल ने नाबाद 26 और रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए।

भारत ने 4 रन से जीता मुकाबला

वेलिंगटन में बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रद्द हो गया। भारत ने DLS मेथड से 4 रन से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन पर ऑलआउट हो गई थी। बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

बारिश की वजह से भारत ने 26 ओवर की बल्लेबाजी की और मैच जीत लिया।

बारिश की वजह से भारत ने 26 ओवर की बल्लेबाजी की और मैच जीत लिया।

Continue Reading

खेल

भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया:पहले वनडे में कोहली ने 74 रन बनाए, अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लिए

Published

on

ऑकलैंड, एजेंसी। भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अर्शदीप सिंह के 4 विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। गुरनूर बरार ने भी 3 विकेट लिए।

बारिश के कारण भारत को 32 ओवर में 143 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। टीम ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 51 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया। कप्तान शुभमन गिल ने 56 गेंदों पर 37 रन बनाए।

कोहली ने चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया

विराट कोहली वनडे रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली के अब चेज में 8,741 रन हो गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 8,720 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

अंशुल कंबोज प्लेयर ऑफ द मैच

प्लेयर ऑफ द मैच अंशुल कंबोज ने कहा कि उनकी रणनीति पिच के बारे में ज्यादा सोचने के बजाय सही लाइन और लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करने की थी। अंशुल ने 10 ओवर में महज 22 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने 2 मेडन ओवर भी डाले।

नमन धीर ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई

  • 23वें ओवर की चौथी गेंद पर नमन धीर ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की।
  • कोहली ने बल्लेबाजी के साथ फील्डिंग में भी योगदान दिया और दो कैच पकड़े।
विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच 113 रन की साझेदारी हुई।

विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच 113 रन की साझेदारी हुई।

Continue Reading

खेल

रणजी ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ ने आंध्र प्रदेश को 5 विकेट से हराया:अनुज तिवारी के दूसरी पारी में बनाए 60 रन, 35.1 ओवर में हासिल किया 179 रन का लक्ष्य

Published

on

मुलापाडु/रायपुर। रणजी ट्रॉफी 2026-27 में छत्तीसगढ़ ने अपने तीसरे मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 5 विकेट से हरा दिया। आंध्र प्रदेश के मुलापाडु स्थित डीवीआर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ को जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य मिला था।

टीम ने चौथे दिन दूसरी पारी में 35.1 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की। अनुज तिवारी ने 60 रन की पारी खेली, जबकि देव आदित्य सिंह 34 रन बनाकर नाबाद रहे। अमनदीप खरे ने 30 रन का योगदान दिया।

अनुज तिवारी ने संभाली पारी, देव आदित्य ने दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम को अनुज तिवारी ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने 60 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। देव आदित्य सिंह ने नाबाद 34 रन बनाकर पारी को अंत तक संभाले रखा। अमनदीप खरे ने 30 रन बनाए। आंध्र प्रदेश की ओर से सौरभ कुमार ने 3 विकेट लिए, लेकिन छत्तीसगढ़ को लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सके।

पहली पारी में अमनदीप खरे ने बनाए थे नाबाद 89 रन

इससे पहले आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में 231 रन बनाए थे। एसवी राहुल ने 89 रन की पारी खेली। छत्तीसगढ़ की ओर से जयंत यादव ने 4 और अजय मंडल ने 3 विकेट लिए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने 237 रन बनाकर पहली पारी में 6 रन की बढ़त हासिल की। अमनदीप खरे 89 रन बनाकर नाबाद रहे। अनुज तिवारी ने 34 और अजय मंडल ने 29 रन बनाए।

दूसरी पारी में आंध्र ने 184 रन बनाकर घोषित की पारी

आंध्र प्रदेश ने दूसरी पारी में तेजी से रन बनाते हुए 32 ओवर में 3 विकेट पर 184 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। रिकी भुई ने नाबाद 72 और करण शिंदे ने नाबाद 53 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 2 और जयंत यादव ने 1 विकेट लिया। पहली पारी की बढ़त को मिलाकर छत्तीसगढ़ के सामने 179 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677