Connect with us

देश

₹23,211 महंगा हो चुका है सोना, जानें साल के अंत तक कहां जाएगी कीमत

Published

on

मुंबई, एजेंसी। वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और महंगाई के डर के बीच निवेशकों का रुझान एक बार फिर से सोने की ओर बढ़ा है। इसी के चलते आज यानी 16 जून को सोने की कीमत ने नया कीर्तिमान बना दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना रू.315 की तेजी के साथ रू.99,373 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है। इससे पहले 13 जून को यह रू.99,170 के रिकॉर्ड स्तर पर था।

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,211 रुपए बढ़कर 99,373 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,683 रुपए बढ़कर 1,06,700 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इन 4 महीनगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत रू.1,01,660 और 22 कैरेट सोने की कीमत रू.93,200
  • मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत रू.1,01,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत रू.93,050
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत रू.1,01,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत रू.93,050
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत रू.1,01,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत रू.93,050

क्या ₹1.25 लाख तक जाएगा सोना?

बैंक ऑफ अमेरिका (BoFA) का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत $4,000 प्रति औंस तक जा सकती है।
गोल्डमैन सैक्स ने भी कहा है कि केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और वैश्विक अस्थिरता के चलते सोना 2025 के अंत तक $3,700 और 2026 के मध्य तक $4,000 प्रति औंस पर पहुंच सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बनी रही तो भारत में सोने की कीमत अगले 12 महीनों में ₹1.20 लाख से ₹1.25 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। हालांकि, यह निर्भर करेगा कि डॉलर की दिशा, ब्याज दरों की नीति और कच्चे तेल की आपूर्ति पर क्या असर पड़ता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

PM मोदी क्रोएशिया पहुंचे:राजधानी जगरेब में मंत्रोच्चार से स्वागत, भारतीय समुदाय से मिले; किसी इंडियन प्रधानमंत्री का पहला दौरा

Published

on

जगरेब,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कनाडा से क्रोएशिया पहुंच हैं। तीन देशों की यात्रा में ये पीएम का अंतिम पड़ाव है। राजधानी जगरेब में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी के स्वागत में मंत्र पढ़े और भारतीय नृत्य किया।

PM मोदी यहां क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रपति जोरोन मिलानोविच से भी मुलाकात करेंगे।

ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यहां 17 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

क्रोएशिया आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेस्ट नेशन के तौर पर G7 समिट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की थी।

क्रोएशिया दौरे की तस्वीरें

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में प्रधानमंत्री का स्वागत करते प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच।

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में प्रधानमंत्री का स्वागत करते प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच।

क्रोएशिया में प्रधानमंत्री मोदी का मंत्रोच्चार से स्वागत किया गया।

क्रोएशिया में प्रधानमंत्री मोदी का मंत्रोच्चार से स्वागत किया गया।

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय नृत्य भी किया।

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय नृत्य भी किया।

Continue Reading

देश

ईरान से रेस्क्यू 110 भारतीय छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे:सभी मेडिकल स्टूडेंट, इनमें 90 कश्मीर के; आर्मेनिया के रास्ते लाए जा रहे

Published

on

येरेवन,एजेंसी। ईरान और इजराइल में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ईरान की उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लगभग 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें से 90 छात्र कश्मीर के हैं।

ईरान से निकाले गए ये छात्र मंगलवार को आर्मेनिया पहुंचे थे, जहां उन्हें राजधानी येरेवन के होटलों में ठहराया गया।

इसके बाद आज इन्हें कतर के रास्ते भारत लाया जा रहा है। इंडिगो की एक फ्लाइट आर्मेनिया के येरेवन एयरपोर्ट से इन छात्रों को लेकर कतर की राजधानी दोहा के लिए रवाना हो गई है।

इसके बाद एक दूसरी फ्लाइट से इन्हें दोहा से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट लाया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने छात्रों को ईरान से बाहर निकालने की पुष्टि की थी।

छात्रों ने ईरान से रेस्कयू की जानकारी दी

ईरान से बसों में लाए गए छात्र

इन छात्रों को आर्मेनिया बॉर्डर पर नॉरदुज चौकी से बसों में निकाला गया। ईरान में 1,500 स्टूडेंट्स सहित लगभग 10 हजार भारतीय फंसे हैं।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि मौजूदा हालात में देश के एयरपोर्ट भले ही बंद हैं, लेकिन लैंड बॉर्डर्स खुले हुए हैं।

मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों से ईरान छोड़ने से पहले अपना नाम, पासपोर्ट नंबर, गाड़ी डिटेल्स, देश से निकलने का समय और जिस बॉर्डर से जाना चाहते हैं, उसकी जानकारी मांगी थी।

भारतीयों छात्रों की वापसी से जुड़ी पूरी प्रोसेस नीचे समझिए…

सवाल: ईरान से कैसे लौटें भारतीय छात्र?

जवाब: ईरान के अलग-अलग शहरों से भारतीय छात्र आर्मेनिया से लगे नॉरदुज बॉर्डर पहुंचें। यहां से इन्हें बस से आर्मेनिया के येरेवन एयरपोर्ट ले जाया गया। इसके बाद इन छात्रों को हवाई रूट से भारत लाया जा रहा है।

Continue Reading

देश

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 81,444 और निफ्टी 24,812 पर बंद

Published

on

मुंबई, एजेंसी। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (18 जून) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 138 अंक गिरकर 81,444 के स्तर पर जबकि निफ्टी 41 अंक टूटा ये 24,812 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 में तेजी जबकि 24 में गिरावट रही। अडानी पोर्ट्स, NTPC और कोटक महिंद्रा बैंक में 1% की गिरावट रही। जबकि इंडसइंड बैंक का शेयर 4.5% चढ़ा।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 255 अंक (0.66%) की बढ़त के साथ 38,791 पर और कोरिया का कोस्पी 17 अंक (0.57%) चढ़कर 2,967 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 300 अंक (1.20%) गिरकर 23,690 के स्तर पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 7 अंक नीचे 3,380 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • 17 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.70% गिरकर 42,216 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.91% नीचे 19,521 पर और S&P 500 0.84% गिरकर 5,983 पर बंद हुए।

Continue Reading
Advertisement

Trending