छत्तीसगढ़
किचन में बर्तन के पीछे छिपकर बैठा था तेंदुआ:8 घंटे बाद पिंजरे में फंसा, भतीजे को बचाने गए चाचा पर हमला, जंगल में छोड़ेंगे
Published
9 hours agoon
By
Divya Akash
कांकेर, एजेंसी। कांकेर जिले में एक तेंदुए का शावक घर के किचन में घुस गया था जिसे 8 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाल लिया गया है। 21 जून की सुबह 6 बजे दुधावा गांव में तेंदुआ वेद प्रकाश नेताम के घर में घुस गया था। वहां चाचा भतीजे मौजूद थे। तेंदुए ने वेद प्रकाश पर हमला भी किया।
मामला वन परिक्षेत्र सरोना का है। तेंदुआ घर के अंदर रह गया और घर वाले बाहर निकल आए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। टीम ने पूरे घर में जाली लगाई। बाहर पिंजरा सेट किया और बाहर बैठकर शावक के निकलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान गांव वालों की भीड़ इकट्ठे हो गई।
दोपहर देढ़ बजे माहौल शांत होने पर तेंदुआ खुद पिंजरे की तरफ आ गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शावक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा जिसके बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

घर के किचन में बर्तनों के पीछे छिपा था तेंदुआ।
युवक बाहर निकला, तेंदुआ अंदर चला गया
बताया जा रहा है गांव की गलियों में घूमते हुए तेंदुआ वेद प्रकाश के निर्माणाधीन घर में घुसा था। तभी घर से निकल रहे वेद प्रकाश नेताम की तेंदुए से आमना-सामना हुआ। दोनों एक-दूसरे को देखकर अलग दिशाओं में भागे।
तेंदुआ घर के अंदर चला गया और वेद प्रकाश बाहर आ गए। तभी उन्हें याद आया कि उनका भतीजा डिकेश्वर नेताम अंदर सो रहा है। भतीजे को बचाने के लिए वापस जाने पर तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। घायल वेद को प्राथमिक उपचार के बाद रेबीज इंजेक्शन के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।
जंगल में सुरक्षित छोड़ेंगे
वन विभाग के उप मण्डलाधिकारी चंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि कांकेर के रेस्ट हाउस में तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित वन्य क्षेत्र में छोड़ा जाएगा ताकि तेंदुआ जंगल में सुरक्षित रह सके।
एकमात्र रास्ता होने से पकड़ाया तेंदुआ
किचन में छुपा तेंदुआ पिछले 8 घंटे से घर के अंदर कैद था, वन विभाग ने घर के दरवाजे में पिंजरा लगाकर पूरे घर को जालियों से घेर रखा था। तेंदुआ को बाहर निकलने के लिए एकमात्र रास्ता पिंजरे की ओर नजर आने पर बाहर निकालने के लिए भागने लगा, जो पिंजरे के अंदर जाते ही पिंजरे का दरवाजा बंद हो गया और वह कैद हो गया।

पूरे घर में जाली गला दी गई थी।

मौके पर पुलिस अधिकारी और वन विभाग की टीम मौजूद है।
ग्रामीणों को मिली राहत
दुधावा समेत आसपास के इलाकों में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है, पिछले 1 साल के अंदर अब तक लगभग 6 बच्चों के ऊपर हमला कर चुका है, जिसमें एक बच्चे का केवल कंकाल मात्र मिला था।
दुधावा क्षेत्र में ग्रामीणों ने चार तेंदुए होने की संभावना जताई थी, जिसमें से वन विभाग ने अब तक दो तेंदुए को पकड़ने में सफलता हासिल की है, इससे अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
दुधावा में बचे तेंदुए पर रहेगी पैनी नजर
वन विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि दुधावा के जंगल में बचे हुए तेंदुए पर विभाग की पैनी नजर रहेगी, ताकि आगे गांव में किसी तरीके का कोई अनहोनी घटना ना हो सके। हालांकि अब तक दो तेंदुए को विभाग ने पकड़ा लिया है, आगे बचे हुए दो तेंदुए को भी पकड़ने के लिए निगरानी करते हुए पूरा प्रयास किया जाएगा।

गांव में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लोग तेंदुए के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे।
You may like
कोरबा
अलंकार डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों की मिठाईयां एवं खाद्य सामग्री अमानक स्तर के
Published
5 hours agoon
June 21, 2025By
Divya Akash
कई प्रतिष्ठानों पर लगा लाखों का जुर्माना
आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर खिलवाड़
कोरबा। त्यौहारों के अवसर पर कोरबा की मिठाई दुकान संचालक बड़े पैमाने पर मिष्ठान बनाकर लोगों को परोसते हैं और मानक स्तर एवं गुणवत्ता पर ध्यान न देकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। अलंकार डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारियों ने होली के दौरान छापा मारा था और नमूना लिया था। तीन महीने बाद रिपोर्ट आने पर कई दुकानों की मिठाईयां एवं खाद्य सामग्री अमानक स्तर के निकले, जिन पर लाखों रूपए का जुर्माना लगाया गया।
इन दुकानों के खाद्य सामग्री अमानक स्तर के
राम अग्रवाल – रतेरिया ट्रेडिंग कम्पनी सीतामणी कोरबा
श्रीमती रेणु अग्रवाल – रतेरिया ट्रेडिंग कम्पनी सीतामणी कोरबा
जुर्माना – रूपए 10-10 हजार
विश्वजीत सेनगुप्ता – माँ दुर्गा मिष्ठान भंडार, कोसाबाड़ी कोरबा
जुर्माना – 25 हजार रूपए
जयवीर राणा – मोक्ष रेस्टोरेंट, बाईपास रोड राताखार कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
करणदीप सिंह – मोक्ष रेस्टोरेंट, बाईपास रोड राताखार कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
स्नेहदीप – मोक्ष रेस्टोरेंट, बाईपास रोड राताखार कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
आजाद सिंह – ओम सांई अनाज भंडार, कोरबा
जुर्माना – 30 हजार रूपए
राकेश कुमार अग्रवाल – राकेश एजेंसी, दर्री रोड कोरबा
जुर्माना – 30 हजार रूपए
सतविंद्र सिंह – अलंकार डेयरी कोरबा
जुर्माना – 5 हजार रूपए
दीपक गुप्ता – अलंकार डेयरी कोरबा
जुर्माना – 80 हजार रूपए
महेन्द्र कुमार देवांगन – जय माँ शारदा डेयरी, बुधवारी कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
सहित अन्य दुकानें शामिल हैं।


कोरबा
योग से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं आत्मा भी पुष्ट होती है
Published
5 hours agoon
June 21, 2025By
Divya Akash
सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक चंद्रमा सिंह राजपूत ने परिवार सहित किया योग
कोरबा। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां विश्वभर में करोड़ों लोगों ने योग किया। पूरे विश्वभर में अधिकांश कार्यक्रम सामुहिक हुए, वहीं घर-घर लोगों ने परिवार सहित और व्यक्तिगत रूप से घंटों योग साधना में लगे रहे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वभर में पहुंचाया और अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक संगठन यूएस ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। 21 जून को ब्रम्हमुर्हुत से लेकर 8 बजे तक घर-घर लोगों ने योग साधना से आज के दिन को सार्थक बना दिया। सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक एवं भाजपा नेता चंद्रमा सिंह राजपूत ने अपने निवास स्थान पर परिवार सहित योग किया, वहीं उनकी धर्मपत्नी महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने जिला स्तरी योग कार्यक्रम में योगा कीं। चंद्रमासिंह राजपूत ने बताया कि योग स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका है और यह हमारी प्राचीन विधा है, इसके माध्यम से हमारे ऋषि-महऋषि, सिद्धपुरूष से लेकर देवी-देवता भी योग कर शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। योग से सिर्फ शरीर ही स्वस्थ नहीं रहता, बल्कि आत्मा भी पुष्ट होती है।
कोरबा
योग करने वाले रहते है निरोग : फूल सिंह राठिया
Published
6 hours agoon
June 21, 2025By
Divya Akash
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हायर सेकेंड्री स्कूल केरवाद्वारी किया गया सामूहिक योग
कोरबा । योग करने वाले होते हैं निरोग यह कहना रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया का, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरवाद्रारी के स्कूल प्रांगण में योग करते हुए विधायक ने सभी को योग करने का निवेदन किया ।



विधायक श्री राठिया ने कहा कि बच्चों को हमेशा अपने गुरुजनों और माता पिता का सम्मान करना चाहिए । इससे आत्मशक्ति बढ़ती है, और कोई भी कार्य आसानी से पूरी हो जाती हैं। आजकल के बच्चे गुरुजनों का सम्मान नहीं करते । हमारे जमाने में गुरु को भगवान की तरह मानते थे।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य सतीश गुप्ता ने कहा कि गांव के किसान मेहनती होते है, उनका शरीर तंदुरुस्त रहता है वैसे ही योग करने वालो का शरीर तंदुरुस्त रहता है, इसीलिए रोजाना योग करना चाहिए।


विधायक, सरपंच , शिक्षको ने एवं विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसान एवं प्राणायाम किए। विद्यालय की व्याख्यता श्रीमती ज्योति शर्मा ने अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भ्रामरिक प्राणायाम, मकरासन, सर्वांगासन, वृक्षासन, नौकासन, धनुरासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन सहित प्राणायाम करवाया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से सरपंच परमेश्वर राठिया, उत्तम कुमार तिवारी, श्रीमती हीरा कंवर, कृष्णा लाल , ओम प्रकाश साहू, श्रीमती सुधा रानी राठौर, सतीश कुमार धुरी, जोहर सिंह, संजय खैरवार सहित विघालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।


अलंकार डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों की मिठाईयां एवं खाद्य सामग्री अमानक स्तर के

योग से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं आत्मा भी पुष्ट होती है

योग करने वाले रहते है निरोग : फूल सिंह राठिया

कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश

कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर

कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
Trending
- कोरबा2 years ago
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
- कोरबा1 year ago
कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
- कोरबा2 years ago
कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
- कोरबा10 months ago
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
- कोरबा1 year ago
श्रीमती स्वाति दुबे का निधन
- कोरबा2 years ago
दर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
- कोरबा1 year ago
वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा कोरबा लोकसभा उम्मीदवार के लिए प्रबल दावेदार
- छत्तीसगढ़1 year ago
बिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट