Connect with us

छत्तीसगढ़

चंद्राकर बोले- कांग्रेस दफन होगी तो 4 नेता कांधा देंगे:बैज बोले- गिद्ध के इंतजार से शेरों की मौत नहीं होती, हमारे कार्यकर्ता बब्बर शेर

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में आज बुधवार को भाजपा संविधान हत्या दिवस मना रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं पर हमला बोला है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी पलटवार करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया है।

अजय चन्द्राकार ने कहा कि आपातकाल और 1984 का सिख दंगा कांग्रेस के ताज में नगीने हैं। कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र की हत्या, असुरक्षा और विरोधियों की हत्या का इतिहास है। वहीं दीपक बैज ने कहा कि संविधान पर सबसे बड़ा खतरा आज मंडरा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी सीनियर विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर पलटवार किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी सीनियर विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर पलटवार किया है।

बैज ने कहा कि चुनी हुई सरकार को गिराना, विधायकों की खरीद फरोख्त करना, विपक्षीय नेताओं को डराना धमकाना, केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग करने का काम कर रही है। यह आपातकाल नहीं तो और क्या है? भाजपा की सरकार में अघोषित आपातकाल लगा हुआ। बीजेपी नाकामियों को छुपाने के लिए नौटंकी करती है।

लंगड़े घोड़े को गोली मारकर दफन कर दिया जाता है- चंद्राकर

सचिन पायलट के बयान कांग्रेस में सभी अश्वमेध के घोड़े हैं पर अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं अस्तबल है। इनकी घोड़े से मुक्ति नहीं हो रही है। अश्वमेध का घोड़ा है कि किसका घोड़ा है, लेकिन है सभी घोड़े ही। अजय ने कहा कि घोड़ा जब लंगड़ा हो जाता है तो उसे गोली मारकर दफन कर दिया जाता है। इसलिए लंगड़े घोड़े को गोली मार देनी चाहिए उनकी भूमिका वैसी ही है।

अजय चन्द्राकार ने कहा- आपातकाल और 1984 का सिख दंगा कांग्रेस के ताज में नगीने हैं।

अजय चन्द्राकार ने कहा- आपातकाल और 1984 का सिख दंगा कांग्रेस के ताज में नगीने हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अजय चंद्राकर पर निशान साधते हुए कहा कि पार्टी में अपना नंबर बढ़ाने के लिए अजय चन्द्राकर बयानबाजी कर रहे हैं। बीजेपी में लंगड़े घोड़े की फौज ज्यादा है।भाजपा में लंगड़े घोड़े से ज्यादा खराब स्थिति अजय चंद्राकर की है।

गिद्ध का इंतजार करने से शेरों की मौत नहीं होती- दीपक

अजय चंद्राकर के कांग्रेस को कंधा देने वाले बयान पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा- किसी गिद्द का इंतजार करने से शेरों की मौत नहीं होती है। कांग्रेस में सभी बब्बर शेर है। भाजपा गिद्ध की तरह इंतजार कर रही है, लेकिन उन्हें अभी बहुत इंतजार करना पड़ेगा।

दरअसल, बुधवार को मीडिया से चर्चा करते हुए अजय चन्द्राकर ने कांग्रेस के नेताओं भूपेश बघेल, चरण दास महंत, दीपक बैज और टीएस सिंहदेव पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस दफन होगी तो चारों अपने कंधे पर उसे ले जाएंगे। सद्गति के लिए इसकी जरूरत है।

अंतरकलह की बातों को किया खारिज

बैज ने कांग्रेस के भीतर अंतरकलह के सवालों को खारिज करते हुए कहा हमने विधायकों, प्रकोष्ठ प्रमुखों और संगठन से जुड़े हर व्यक्ति से फीडबैक लिया है। कांग्रेस पूरी मजबूती से मैदान में है। कौवा कान ले गया ये कहने से हकीकत नहीं बदल जाती।

अमित शाह के दौरे को लेकर साधा निशाना

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार खाद बीज उपलब्ध नहीं करवा पा रही है, डीएपी की कमी है। डबल इंजन की सरकार फेल नजर आ रही है। केंद्रीय गृहमंत्री का किसानों के लिए एक शब्द ना बोलना इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। किसानों के लिए बड़ी लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending