कोरबा
कलेक्टर अजीत वसंत ने मीसा बंदियों का किया सम्मान
सम्मान पाकर अभिभूत हुए मीसाबंदी
कोरबा । आपातकाल के 50वी वर्षगांठ के अवसर पर आज 25 जून को जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट में मीसा बंदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने आपातकाल के दौरान मीसा के तहत जेल गए स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को शॉल, श्रीफल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वसंत ने कहा कि मीसा बंदियों ने आपातकाल के कठिन समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने मीसा बंदियों से आपातकाल के दौरान घटी घटनाओं के विषय में भी जाना। मीसा बन्दी मूरित राम साहू ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि आपातकाल के समय वे कॉलेज में छात्रनेता थे।


इस दौरान रैली निकालने पर उन्हें जेल जाना पड़ा और 16 माह तक जेल में ही रहे। मीसा बन्दी स्व एल एन कड़वे की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला कड़वे ने आपातकाल में घटी व्यथा को बताया। इस दौरान अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, मीसाबंदी परिवार के सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


कोरबा
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर को तीर्थ धाम यात्रा से लौटे टीपी नगर में भव्य स्वागत
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर के तीर्थ धाम यात्रा से लौटने पर टीपी नगर सेंटर में वितरकों द्वारा उनका माला एवं श्रीफल भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वितरकों ने उनका आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं भी दीं।
कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने परिवार सहित पशुपतिनाथ, वाराणसी, गया जी सहित अनेक प्रमुख तीर्थ धामों की यात्रा की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आध्यात्मिक रूप से अत्यंत सुखद एवं संतोषजनक रही और विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन से उन्हें मानसिक शांति प्राप्त हुई। यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक परंपराओं एवं संस्कृतियों का भी अनुभव किया।

टीपी नगर सेंटर में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, सचिव जय सिंह नेताम, संयोजक तपेश्वर राठौर, सह सचिव राय सिंह कंवर, रामा, राजकुमार पटेल, अनिल गिरी दिलीप यादव तथा कृष्ण कुमार निर्मलकर सहित अन्य वितरक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने कोषाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके अनुभवों को सुना और भविष्य में संघ की गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई। स्वागत कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कोरबा
पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन
कोरबा। जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरिकला, ब्लॉक-कटघोरा में किया जा रहा है।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म गूगल लिंक https://forms.gle/CvqXuqgnmtGgzUTp7 के माध्यम से भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि साक्षात्कार का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। साक्षात्कार के समय आवेदकों को अपने पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की एक स्व-प्रमाणित प्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।
भर्ती के लिए उपलब्ध पदों में स्नातकोत्तर शिक्षक के अंतर्गत अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान और गणित विषय शामिल हैं। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान और शारीरिक शिक्षा के पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त नर्स (महिला), काउंसलर (महिला) और आतिथ्य एवं पर्यटन प्रशिक्षक के पदों पर भी नियुक्तियां की जानी हैं।
विभिन्न पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता, वेतन, सेवा शर्तें और विस्तृत जानकारी के लिए जिला प्रशासन कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर उपलब्ध लिंक का अवलोकन किया जा सकता है। नियोजन केवल उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर ही सुनिश्चित किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मो.नं. 7869096888 पर संपर्क किया जा सकता है।
कोरबा
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश:कलेक्टर की संवेदनशील पहल, दिव्यांग बालक को तत्काल व्हील चेयर कराया गया उपलब्ध
शिविर के माध्यम से आमजनों को बिजली बिल सुधार की समस्याओं से राहत दिलाने के निर्देश
राशन वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर टी आर भारद्वाज सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में सरईसिंगार के निवासी प्रकाश चन्द्र साहू द्वारा अपने 14 वर्षीय दिव्यांग पुत्र यश कुमार साहू के लिए पेंशन व व्हील चेयर हेतु आवेदन प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने प्रकरण को सवेंदनशीलता से लेते हुए उप संचालक समाज कल्याण को तत्काल यश कुमार को व्हील चेयर प्रदान करने के निर्देश दिए, उन्होंने यश के बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया साथ ही दिव्यांग पेंशन सहित विभाग में संचालित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक प्रकाश चन्द्र को उनके पुत्र यश कुमार के लिए व्हील चेयर प्रदान किया गया एवं अन्य विभागीय योजनाओं से शीघ्र ही लाभान्वित करने आशांवित किया गया।

जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से आए संतोष कुमार, सामरत यादव सहित अन्य नागरिकों ने बिजली बिल में त्रुटियों के सुधार के सम्बंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्युत विभाग के अधिकारी को शिविर आयोजित कर राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार आमजनों को राहत पहचाने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर के सम्बंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

ग्राम खोड्डल की महिलाओं द्वारा गांव के उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत प्रस्तुत की गई। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य अधिकारी को तत्काल जांच दल गठित कर प्रकरण की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत सत्य पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
’विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश’

जनदर्शन में अवैध कब्जा पर रोक प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा मजदूरी भुगतान, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा, सीमांकन एवं मानदेय भुगतान संबंधी कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
