Connect with us

छत्तीसगढ़

2200 स्क्वायर फीट से कम एग्रीकल्चर लैड की रजिस्ट्री नहीं:छत्तीसगढ़ में छोटे-छोटे टुकड़ों में जमीन बेचने और अवैध प्लांटिग पर लगेगी रोक

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में अब 2200 वर्गफीट (5 डिसमिल) से कम एग्रीकल्चर कृषि भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। इस मामले में मंगलवार को पंजीयन विभाग ने आदेश जारी किया है। यह बदलाव छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता विधेयक 2025 के पारित होने के बाद लागू हुआ है।

प्रदेश के पंजीयन महानिरीक्षक ने राज्य के सभी जिलों के पंजीयक और उप पंजीयकों को आदेश भेज दिया है कि, वे नए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए है।

क्या है नया नियम?

  • अब प्रदेश के शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में 5 डिसमिल (2200 वर्गफीट) से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री नहीं की जा सकेगी।
  • यह नियम पहले रमन सिंह सरकार के समय लागू था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने 2019 में इसे खत्म कर दिया था। अब फिर से इसे लागू कर दिया गया है।

अवैध प्लॉटिंग पर लगेगी रोक

विधानसभा के मानसून सत्र में पारित भू-राजस्व संहिता विधेयक 2025 का उद्देश्य अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाना है। छोटे-छोटे टुकड़ों में जमीन बेचने और अव्यवस्थित कॉलोनियों के निर्माण की समस्या पर अब लगाम लगेगी।

डिजिटल नक्शों को मिलेगी कानूनी मान्यता

नए कानून में जियो-रेफरेंस्ड मैप को भी शामिल किया गया है। इसका मतलब यह है कि डिजिटल नक्शों को अब कानूनी वैधता मिल जाएगी, जिससे ज़मीन के रिकॉर्ड और बंटवारे में पारदर्शिता आएगी।

वही अब ज़मीन के भू-स्वामी जीवनकाल में कभी भी अपने उत्तराधिकारी का नाम जोड़ सकते हैं। अगर भू-स्वामी की अचानक मृत्यु हो जाती है, तो उनके उत्तराधिकारी को स्वतः नामांतरण (म्यूटेशन) का अधिकार मिल जाएगा।

फ्लैट खरीदारों को ज़मीन पर भी अधिकार

कानून में बहुमंजिला इमारतों (अपार्टमेंट्स) को लेकर भी एक बड़ा सुधार हुआ है। अब कोई व्यक्ति फ्लैट खरीदेगा तो उसे उस प्रोजेक्ट की जमीन में भी फ्लैट के साइज के अनुपात में हिस्सा मिलेगा।

छोटे भूखंडों पर बसाहट रोकने का इंतजाम

2 एकड़ से अधिक क्षेत्र की ज़मीन को यदि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अप्रूव लेआउट में बदला जाता है, तो वह ज़मीन स्वतः डायवर्टेड मानी जाएगी। इससे अनियोजित कॉलोनियों और अवैध कब्जों पर रोक लगेगी।

हाउसिंग बोर्ड मकान अब फ्री होल्ड

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड से खरीदे गए मकान अब केवल लीज पर नहीं रहेंगे, बल्कि जमीन के साथ फ्री होल्ड मिलेंगे। इससे लोगों को पूर्ण स्वामित्व का अधिकार मिलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सड़क नहीं जानलेवा धूल का गुब्बार बनी सीपत-कुली-खमहरिया मार्ग, 15 से अधिक मौतों के बाद भी प्रशासन मौन

Published

on

युवा शक्ति संगठन और ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा जनदर्शन ज्ञापन, 7 दिनों में कार्रवाई न होने पर उग्र जन-आंदोलन व PIL की चेतावनी

कोरबा/बिलासपुर। सीपत-कुली-खमहरिया मार्ग पर रोजाना उड़ती भयंकर धूल, जर्जर सड़क और भारी वाहनों की अंधाधुंध आवाजाही, अब मासूम स्कूली बच्चों के जीवन और आम ग्रामीणों की सांसों पर भारी पड़ रही है। इस सड़क पर हो रही मौतों और प्रशासनिक निष्क्रियता के खिलाफ युवा शक्ति संगठन एवं क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों कुली, खमहरिया, कुकदा, मडई, ऊनी, लुतरा, बछौद एवं सीपत ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर बिलासपुर को जनदर्शन में एक कड़ा ज्ञापन सौंपा है ।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 7 दिवस के भीतर धूल नियंत्रण और सड़क निर्माण पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्र की पीड़ित जनता स्कूली बच्चे और जनप्रतिनिधि अहिंसक व लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जन-आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ।

प्रमुख मुद्दे और धरातल की खौफनाक सच्चाई

  1. धूल के गुब्बार से दम घुटता बचपन
  2. प्राथमिक शाला कुली की कक्षाओं के अंदर दिनभर धूल भर रही है, जिससे बच्चों के फेफड़े आंखों और त्वचा पर गंभीर असर पड़ रहा है। वहीं खमहरिया हायर सेकंडरी स्कूल के पास उड़ती धूल के कारण दृश्यता (Visibility) शून्य हो जाती है, जिससे बच्चों की जान का खतरा बना हुआ है ।
  3. 15 से अधिक निर्दोषों की मौत
  4. बीते कुछ समय में केवल ग्राम कुली में ही इस जर्जर सड़क व भारी वाहनों के कारण 15 से अधिक ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। हाल ही में दिनांक 06/09/2026 को इसी मार्ग पर एक 35 वर्षीया महिला ने अपनी जान गंवा दी ।
  5. रू.19.84 करोड़ का टेंडर स्वीकृत फिर भी निर्माण ठप
  6. PWD विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य स्वीकृत होने के बावजूद प्रारंभ नहीं कराया गया है, स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात में हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है ।
  7. ओवरलोडिंग और भ्रष्टाचार का खेल
  8. 25 टन क्षमता वाली ग्रामीण सड़क पर 55 टन भार की अनुमति देकर जनसुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। 18-पहिया वाहनों द्वारा हवा में पहिया उठाकर (Axle Lift) चलने से लीलागर नदी का पुल अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुका है ।
  9. प्रशासनिक संवेदनहीनता
  10. सीपत थाना प्रभारी (TI) और क्षेत्रीय तहसीलदार द्वारा स्थल निरीक्षण और सही रिपोर्टिंग न करने का आरोप है। अधिकारियों द्वारा रोज मर रहे लोग, यह कोई बड़ी बात नहीं, जैसी संवेदनहीन टिप्पणियां जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही हैं ।

ग्रामीणों व युवा शक्ति संगठन की प्रमुख माँगें

  1. नियमित जल छिड़काव:- कुली से खमहरिया मार्ग पर टैंकरों द्वारा रोजाना कम से कम 4-5 बार अनिवार्य जल छिड़काव आज ही से शुरू हो ।
  2. तत्काल सड़क निर्माण व नो-एंट्री:- स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ हो और स्कूली बच्चों के आवागमन के समय सुबह व शाम भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित नो-एंट्री किया जाए ।
  3. सख्त जांच व कानूनी कार्रवाई:- PDPP Act सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत ओवरलोड व नियमविरुद्ध वाहनों पर कार्रवाई हो तथा शराबी व बिना लाइसेंस चालकों की सघन जांच हो ।
  4. लापरवाह अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई:- कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने वाले PWD RTO माइनिंग अधिकारियों सीपत TI और तहसीलदार पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए ।
  5. मुआवजा:- 06/09/2026 की घटना में मृत महिला के परिजनों को तत्काल उचित शासकीय आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ।

आंदोलन एवं कानूनी जंग का ऐलान

युवा शक्ति संगठन के प्रतिनिधि अर्जुन वस्त्रकर ने कहा हम अपने बच्चों के फेफड़ों में जहर और सड़कों पर अपनों की लाशें और नहीं देख सकते। यदि 7 दिनों के भीतर जल छिड़काव और सड़क निर्माण पर काम शुरू नहीं हुआ, तो हम सड़कों पर उतरकर जन-प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही मानवाधिकार आयोग (NHRC) बाल संरक्षण आयोग एवं उच्च न्यायालय बिलासपुर में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा मीडिया विभाग की वर्चुअल बैठक संपन्न

Published

on

हेमंत पाणिग्रही ने दिए प्रभावी मीडिया मैनेजमेंट के टिप्स, प्रियंका गिरी ने आगामी अभियानों की मीडिया रणनीति पर दिया जोर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण मासिक वर्चुअल बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, मीडिया कवरेज की रणनीति और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

वर्चुअल बैठक में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश शाश्वत, प्रदेश महामंत्री शीतल नायक सहित प्रदेश सहसंयोजक, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ताओं ने सहभागिता की।

मीडिया विभाग की सक्रियता की हेमंत पाणिग्रही ने की सराहना

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने महिला मोर्चा के मीडिया विभाग के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा का मीडिया विभाग संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की दिशा में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को व्यापक जनसमर्थन और प्रभावी मीडिया कवरेज दिलाने के लिए मीडिया के साथ बेहतर समन्वय, समाचारों की प्रस्तुति में कसावट, तथ्यात्मकता और त्वरित संवाद बेहद आवश्यक है। उन्होंने प्रेस नोट को अधिक चुस्त, स्पष्ट, सटीक और समाचार माध्यमों के अनुरूप बनाने के साथ-साथ कार्यक्रमों की पूर्व सूचना, फॉलोअप और विजुअल कवरेज पर भी विशेष ध्यान देने के टिप्स दिए।

पाणिग्रही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष की यात्रा से जुड़े आयोजनों तथा आगामी जन्मदिवस के अवसर पर प्रस्तावित एक माह के कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में मीडिया की भूमिका को प्रारंभ से ही योजना का हिस्सा बनाकर बेहतर और प्रभावी कवरेज सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप देने पर चर्चा

बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रदेश संयोजक कमलेश शाश्वत ने अभियान को छत्तीसगढ़ में प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के संगठनात्मक क्रियान्वयन, कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला मोर्चा द्वारा ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और परिवारों तक पहुंच बनाई जाएगी। जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान महिलाओं द्वारा रंगोली तैयार की जाएगी। छत्तीसगढ़ महतारी की विशेष रंगोली भी देशभर में आयोजित होने वाली रंगोली गतिविधियों के साथ केंद्रीय आयोजन का हिस्सा बनेगी।

विभा अवस्थी ने उत्साह के साथ भागीदारी का किया आह्वान

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने मीडिया विभाग की सक्रियता की सराहना करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों में उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक समन्वित प्रयास जरूरी हैं।

प्रदेश महामंत्री शीतल नायक ने आगामी कार्ययोजना के जमीनी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने जिला एवं मंडल स्तर पर महिला मोर्चा की इकाइयों को सक्रिय एवं तैयार रहने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से संचालन हो सके।

प्रियंका गिरी के नेतृत्व में मीडिया विभाग की आगामी रणनीति

बैठक की आयोजक एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी ने प्रदेशभर से जुड़े मीडिया पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की मीडिया रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिला मोर्चा की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रियंका गिरी ने कहा कि महिला मोर्चा की प्रदेशभर में होने वाली गतिविधियों को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसके उद्देश्य, जनभागीदारी और सामाजिक प्रभाव को भी प्रभावी तरीके से सामने लाना जरूरी है। उन्होंने जिला मीडिया टीमों से स्थानीय स्तर पर मीडिया संस्थानों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने, समय पर प्रेस नोट एवं समाचार सामग्री उपलब्ध कराने तथा कार्यक्रमों के फोटो-वीडियो कवरेज को व्यवस्थित रूप से साझा करने पर जोर दिया।

उन्होंने प्रदेश की महिला मीडिया टीम द्वारा लगातार मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से आने वाले दिनों में महिला मोर्चा की गतिविधियों को और व्यापक मीडिया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर समन्वय एवं प्रभावी मीडिया प्रबंधन का भरोसा दिलाया।

जिलों की मीडिया टीमों ने रखे सुझाव

मासिक वर्चुअल बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी जिलों की मीडिया टीमों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिला मीडिया प्रभारियों एवं प्रवक्ताओं ने आगामी आंगन मिलन सहित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए।

बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों को संगठनात्मक मजबूती, बेहतर जनसंपर्क और प्रभावी मीडिया कवरेज के साथ प्रदेशभर में सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Continue Reading

खेल

“स्व ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता – मुकाबले अंतिम चरण में 

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा आज दिनांक  13 सितंबर, 2026 को सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में चल रही। “स्व. ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथमछत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026″ में पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 50), महिला एकल (आयु वर्ग 65) के अंतिम दौर के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं ।

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में  आयोजन  सचिव  विनयबैसवाड़े ने जानकारी की  प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़  के रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल संजय पिल्ले (आई.पी.एस.) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने किया तथा विशेष अतिथि  छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत्त सचिव एवं खेल विभूति पुरस्कार अवार्डी डा. भरत अग्रवाल,  प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की तकनीकि समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा एवं गरियाबंद जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा थे। इस अवसर पर  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शकील साजिद, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े उपस्थित थे। 

प्रतियोगिता में सभी वर्गों के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें अभी तक खेले गए मैचों के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है:-

पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-रजनीश ओबेराय (दुर्ग), गोल्डी भागवानी (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), श्रीश देव (रायपुर), निशांत क़ानूगा (रायपुर), चिरंजीत राय (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें रजनीश ओबेराय (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), निशांत क़ानूगा (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं।

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):- बी. रविकांत (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर) प्रमोद शार्दुल (धमतरी), राजेश लुनिया (रायपुर), रितेश मलहोत्रा (रायपुर),डी. साईं कृष्णा (बिलासपुर), राकेश यादव (रायपुर महानगर), संजय दुबे (दुर्ग) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें राजेश लुनिया (रायपुर),

 बी. रविकांत (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं | पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):- 

संजय लहेजा (बिलासपुर), अरविन्द कुमार शर्मा (रायपुर महानगर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), हनी अरोरा (बिलासपुर), योगेश प्रधान (रायपुर), एल. एस. साहू (दुर्ग), सुशांत बोरवंकर (रायपुर), संतोष बैद (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें संजय लहेजा (बिलासपुर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), अरविन्द कुमार शर्मा (रायपुर महानगर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|     पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):- पी.एन. मजुमदार (कोरिया), के. रविशंकर (बिलासपुर), अरुण बावरिया (रायपुर), एस. व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें  एस.व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर), के. रविशंकर (बिलासपुर),  पी.एन. मजुमदार (कोरिया)अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-  
राम सावले (दुर्ग), सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर), के.बी. सिंह (रायपुर), टी.के. डे (बिलासपुर), के.वेंकट प्रसाद (बिलासपुर), सुहाष पेंढारकर (दुर्ग), विनोद पटेरिया (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर), के.बी. सिंह (रायपुर), राम सोवले (दुर्ग) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं।

 पुरुष एकल (आयु वर्ग 75):-भरत अग्रवाल (रायपुर), एच. डी. चौधरी (राजनांदगांव), प्रदीप सूद (दुर्ग), जी. एल. अग्रवाल ( रायपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं 
महिला एकल (आयु वर्ग 40):- 

दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), डा. स्वाति बांठिया (रायपुर), मोनिका दीवान (बिलासपुर), निखत परवीन अंसारी (रायपुर), प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें  दिव्या आमदे (रायपुर महानगर),  प्रमिला देवांगन (रायपुर माहानगर),  डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं ।

महिला एकल (आयु वर्ग 50):-  प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर), गीता पंडित (रायपुर), सोनिका कौरा (दुर्ग), सुप्रिया सोम (बिलासपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं।

 महिला एकल (आयु वर्ग 65):- 

सुश्री ईरा पंत (रायपुर), गौरी डे (बिलासपुर), सरबरी मोइत्रा (बिलासपुर), सुमंत चतुर्वेदी (बिलासपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं |  

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे एवं सहायक मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय अंपायर हर्ष राजपूत, पुलकित यदु हैं। 

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677