Connect with us

छत्तीसगढ़

मंत्री राजवाड़े ने खेत में कुर्सी पर बैठकर की रोपाई:खुद सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कांग्रेस बोली-इन्हें रोपा लगाने के लिए किसने पुश किया?

Published

on

सरगुजा/सूरजपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खेत में कुर्सी पर बैठकर रोपा लगा रही है। जिसकी तस्वीर खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिस पर कांग्रेस ने कहा कि, इन्हें रोपा लगाने के लिए किसने पुश किया?

दरअसल, छत्तीसगढ़ में नेताओं का खुद को किसान बताते हुए खेतों में काम करने का फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का ट्रेंड कुछ साल से चल रहा है। जिसमें मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी शामिल हैं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को अपने खेतों में पहुंचीं। उन्होंने रोपाई के लिए पहले बीड़ा उखाड़ा और फिर तैयार खेत में धान की रोपाई भी की।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट किया फोटो

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खेतों में काम करते अपना फोटो सोशल मीडिया अकाउंट से खुद पोस्ट किया है। सरगुजिहा भाषा में अपने पोस्ट में लक्ष्मी राजवाड़े ने लिखा है कि, आज सभी कामकाज की भीड़ से बाहर निकलकर खेत में पहुंची। धान का थरहा उखाड़ते समय लंबे समय बाद मिट्टी की सुगंध मिली।

मंत्री ने पोस्ट में लिखा है कि, अब वह दिन याद आता है, जब हम लोग पूरे परिवार के साथ खेतों में उतरकर रोपा लगाते थे। धान सिर्फ फसल नहीं, हमारी अस्मिता है।

कांग्रेस ने मंत्री के फोटो पर कसा तंज

कांग्रेस ने मंत्री के फोटो पर कसा तंज

कुर्सी बैठकर रोपा लगाने का फोटो वायरल

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े किसान परिवार से आती हैं। उनका मायके और ससुराल दोनों पक्ष परंपरागत किसान परिवार हैं। वे खुद खेती किसानी से जुड़ी हैं। मंत्री बनने के बाद उनका कुर्सी में बैठकर रोपा लगाने का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और कमेंट्स की झड़ी भी लग गई है।

कांग्रेस ने फोटो शेयर कर कसा तंज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का फोटो शेयर करते हुए तंज कसा है। कांग्रेस ने लिखा है कि, गांव की बूढ़ी अम्मा जब खेत में जाएगी, तो क्या कुर्सी और कैमरा के साथ रोपा लगाएगी। इन्हें रोपा लगाने के लिए किसने पुश किया?

मंत्री नेताम ने शेयर किया पत्नी का वीडियो

मंत्री नेताम ने शेयर किया पत्नी का वीडियो

मंत्री नेताम ने पत्नी का वीडियो किया शेयर

इसके पहले सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपनी पत्नी पुष्पा नेताम का खेत में काम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मंत्री नेताम की पत्नी पुष्पा नेताम अविभाजित सरगुजा और बलरामपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही हैं। वे खेतों में मजदूरों के साथ खेत से घास की निंदाई करती नजर आ रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending