Connect with us

कोरबा

भरोसे का दूसरा नाम है जीवन आशा अस्पताल

Published

on

हर रोग, हर मरीज के लिए एक समर्पित समाधान
कोरबा/जमनीपाली ।
जमनीपाली क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की जब भी बात होती है, तो एक नाम सबसे पहले सामने आता है-जीवन आशा अस्पताल। अत्याधुनिक सुविधाओं, कुशल चिकित्सकों और मरीज-केंद्रित सेवाओं की बदौलत यह अस्पताल अब क्षेत्र के लोगों के लिए न केवल एक इलाज का केंद्र है, बल्कि भरोसे और विश्वास का प्रतीक भी बन गया है।
सभी प्रमुख बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे
जीवन आशा अस्पताल में मरीजों को एक ही स्थान पर हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, मेडिसिन, डायलिसिस, फिजियोथेरेपी, और आपातकालीन सेवाएँ सहित लगभग सभी प्रमुख चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। 50 बिस्तरों वाले इस मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में हर रोग के लिए अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात हैं। सप्ताह के विभिन्न दिनों में रायपुर और कोरबा से आने वाले सुपर- स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी यहां परामर्श और उपचार प्रदान करती है, ताकि जटिल रोगों में भी मरीजों को स्थान बदलने की आवश्यकता न पड़े।
परिजनों के लिए भी संपूर्ण सुविधा
किसी भी मरीज के साथ उसका परिवार भी उसके उपचार के दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से जूझ रहा होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिजनों के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ टॉयलेट, और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया गया है।
उन्नत उपकरणों और सुविधाओं से लैस है चिकित्सा केंद्र

अस्पताल में मॉडल ऑपरेशन थिएटर, सेंट्रल आईसीयू, एनआईसीयू (नवजात शिशु गहन देखभाल इकाई),।लेबर ओटी, डिजिटल एक्स-रे, फुल-फ्लेज्ड पैथोलॉजी लैब, 24&7 इमरजेंसी, फार्मेसी और फिजियोथेरेपी यूनिट की सुविधा उपलब्ध है। यह सभी सुविधाएं इस अस्पताल को जमनीपाली ही नहीं, बल्कि पूरे कोरबा जिले में एक आधुनिक और भरोसेमंद अस्पताल के रूप में स्थापित करती हैं।
ट्रॉमा केयर से जीवन सुरक्षा
औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण जमनीपाली और आसपास की सड़कों पर दुर्घटनाओं की घटनाएं आम हैं। ऐसे में जीवन आशा अस्पताल की ट्रॉमा केयर यूनिट गंभीर घायलों के लिए त्वरित और जीवनरक्षक उपचार का केंद्र बन चुकी है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब समय पर इलाज से मरीजों की जान बचाई गई।
समर्पण और सेवा से बना है एनकेएच जीवन आशा
एनकेएच जीवन आशा अस्पताल समर्पण एवं सेवा से बुनकर बनाया गया है। अस्पताल ने न केवल शहर के लोगों का विश्वास जीता है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी पूरी तरह निर्वहन किया है। नि:शुल्क हेल्थ कैम्प, महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और स्कूल हेल्थ चेकअप जैसे आयोजन इस दिशा में अहम पहल हैं।
24 घंटे उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाएं
जीवन आशा अस्पताल में एमडी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, गायनेकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशिइन, एनेस्थेटिस्ट और फिजियोथेरेपिस्ट जैसे विशेषज्ञ डॉक्टर दिन-रात सेवा में लगे रहते हैं। इलाज के दौरान मरीज और उनके परिजन दोनों को पूरी जानकारी और सुविधा के साथ उपचार लाभ दिया जाता है।
शिकायत नहीं, समाधान हमारा संस्कार
जीवन आशा अस्पताल का प्रबंधन हर सुझाव और शिकायत को गंभीरता से लेता है। मरीजों के उपचार अनुभव को बेहतर बनाने के लिए निरंतर सुधार किए जाते हैं। यही कारण है कि अधिकांश मरीज और उनके परिजन अस्पताल से संतुष्ट और सकारात्मक नज़रिया लिए वापस घर जाते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending