छत्तीसगढ़
हरियाणा में CRPF जवान की गोली मारकर हत्या
छत्तीसगढ़ से 1 महीने की छुट्टी आया था; 3 दिन पहले बेटा पैदा हुआ, पत्नी अभी अस्पताल में
सोनीपत/रायपुर,एजेंसी। हरियाणा के सोनीपत में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे रविवार की देर रात में उसे घर से बुलाकर ले गए और गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो जवान उन्हें लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजन तुरंत उसे अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही सदर गोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव खेड़ी दमकन निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।
कृष्ण वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात था और एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया था। जवान 2 बच्चों का पिता था, जिनमें से एक बच्चे का जन्म 3 दिन पहले ही हुआ है। उसकी पत्नी अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि हाल ही में जवान हरिद्वार से कांवड़ लेने गया था, जहां कुछ युवकों से उसका झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उसकी हत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल, पुलिस ने खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया है।

खानपुर मेडिकल कॉलेज में आज मृतक जवान कृष्ण के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। मेडिकल कॉलेज में मौजूद जवान के पिता बलवान मोबाइल पर परिवार के लोगों को मामले की जानकारी देते हुए।
यहां सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला…
- 11 साल पहले लगी नौकरी, 7 साल पहले शादी हुई:
- पुलिस के मुताबिक कृष्ण करीबन 11 साल पहले सीआरपीएफ में नौकरी लगा था। 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। एक बच्चा करीब 6 साल का है, दूसरे बेटे का जन्म 3 दिन पहले ही हुआ है। अपनी पत्नी की डिलीवरी और अन्य काम को लेकर ही कृष्ण 16 जुलाई को 1 महीने की छुट्टी लेकर घर आया था। जवान का पूरा परिवार गांव में ही रहता है। कृष्ण का एक बड़ा भाई भी है।
- कांवड़ यात्रा लेकर हरिद्वार गया, युवकों से हुआ झगड़ा:
- ACP गोहाना ऋषिकांत के मुताबिक, सीआरपीएफ जवान कृष्ण 22 जुलाई को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। यात्रा के दौरान गांव के ही कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। बाद में विवाद बढ़ गया था, लेकिन इसके बाद सभी अपने घरों को लौट आए थे। कृष्ण ने शिवरात्रि पर गांव के ही शिवालय में जलाभिषेक भी किया था।
- रात में घर से बुलाकर ले गए, कई गोलियां मारी:
- पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांव के ही कुछ युवकों ने कृष्ण को रविवार की देर रात करीब 1 बजे उसे घर से बाहर बुलाया था। जैसे ही कृष्ण कुमार बाहर आया, उस पर गोलियां चला दीं और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ कृष्ण को उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- खानपुर मेडिकल कॉलेज में होगा पोस्टमॉर्टम:
- खेड़ी दमकन गांव में मर्डर की सूचना मिलते ही गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक छानबीन और कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर खानपुर पीजीआई भिजवाया। पुलिस ने गांव खेड़ी दमकन जाकर भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। साथ ही परिवार और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली।

खानपुर मेडिकल कॉलेज में मौजूद पुलिस कर्मी।
परिजनों ने बताए 3 युवकों के नाम, रिपोर्ट दर्ज
ACP गोहाना ऋषिकांत ने बताया कि वारदात रविवार रात को करीब 1 बजे के आसपास की है। कृष्ण के पिता बलवान ने गांव के ही तीन युवकों अजय, निशांत और आनंद पर हत्या के आरोप लगाए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान हुए झगड़े को ही वारदात को कारण बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चार टीम वारदात की छानबीन में लगी हैं, जिनमें दो सीआईए, एक एसीपी टीम और SHO की टीम शामिल है। जिन युवकों के नाम बताए गए है, वे फरार है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पत्नी अभी भी अस्पताल में ही भर्ती
परिवार के मुताबिक, 3 दिन पहले बेटे को जन्म देने के बाद कृष्ण की पत्नी अभी भी खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती है। रविवार को कृष्ण पूरा दिन उसके पास अस्पताल में ही था। परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए थे तो उन्होंने कृष्ण को आराम करने के लिए घर भेज दिया था। इसी वजह से कृष्ण घर आ गया था।
कोरबा
पाली में खिला ब्रह्म कमल
कोरबा/पाली। पाली नगर पंचायत पाली के दुर्गा पंडाल के समीप निवासी रमेश डिक्सेना के घर सोमवार देर रात दुर्लभ ब्रह्मकमल का फूल खिलने से पूरे मोहल्ले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बन गया। जैसे ही ब्रह्मकमल के खिलने की जानकारी परिवारजनों को मिली, सभी ने दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। परिवार के सदस्यों ने इसे भगवान की विशेष कृपा और शुभ संकेत बताते हुए स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।

ब्रह्मकमल के खिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग रमेश डिक्सेना के घर पहुंचने लगे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने श्रद्धापूर्वक ब्रह्मकमल के दर्शन किए तथा भगवान से परिवार और नगर की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। देर रात तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार ब्रह्मकमल का खिलना अत्यंत शुभ और आध्यात्मिक महत्व का प्रतीक माना जाता है। इसकी मनमोहक छटा और सुगंध ने सभी को आकर्षित किया। श्रद्धालुओं ने इसे ईश्वर की विशेष कृपा बताते हुए कहा कि ऐसे दुर्लभ और पवित्र दृश्य के दर्शन जीवन में विरले ही होते हैं।
छत्तीसगढ़
एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’
सात वर्षीय प्रतिभाशाली छात्रा ने शानदार मंचीय प्रस्तुति से जीता खिताब, 80 प्रतिभागियों के बीच बिखेरा प्रतिभा का जलवा
सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर। एवरग्रीन लेडी पत्रिका द्वारा आयोजित “मिस, मिसेज एवं किड्स टैलेंट प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए लगभग 80 प्रतिभागियों ने अपनी कला, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इन सभी प्रतिभागियों के बीच सात वर्षीय हरमन सलूजा ने अपनी उत्कृष्ट मंचीय प्रस्तुति, आत्मविश्वास और बहुमुखी प्रतिभा से निर्णायक मंडल एवं दर्शकों का दिल जीतते हुए प्रतिष्ठित “किड्स छत्तीसगढ़” का खिताब अपने नाम किया। उनके दमदार प्रदर्शन पर मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
राजेंद्र नगर निवासी आशीष सलूजा एवं चेतना सलूजा की सुपुत्री तथा ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की कक्षा दूसरी की छात्रा हरमन बचपन से ही अपनी प्रतिभा का परिचय देती आ रही हैं। तीन वर्ष पूर्व कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उनकी प्रस्तुति को भी व्यापक सराहना मिली थी। हाल ही में राजनांदगांव में आयोजित एक प्रतियोगिता में भी उन्होंने विजेता का खिताब हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

हरमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग ही उन्हें हर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. शीला शर्मा, डॉ. सुनील दत्त मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश पटेल, कौशल महानंद, शानवी शर्मा, डॉ. ज्योति सक्सेना, मंजूषा सिंह, मधु शर्मा एवं प्रणिता पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास हो सके। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अतिथियों ने एवरग्रीन लेडी पत्रिका की इस सराहनीय पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
कोरबा
“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान
“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न
कोरबा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप “माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में 14 जुलाई 2026 को कलेक्टोरेट कोरबा के सभाकक्ष में जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने “माय भारत युवा कार्यक्रम” को युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक अभिनव पहल बताते हुए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत यूथ वॉलंटियर्स के रूप में पंजीकृत करने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा और जनहितकारी गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को नई पहचान देने के साथ उन्हें समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा। कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों से इस अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्यक्रम के उद्देश्य, लक्ष्य एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया जाएगा तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि “माय भारत पोर्टल” पर पंजीयन करने वाले युवाओं को विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) कार्यक्रमों, इंटर्नशिप तथा अनुभव आधारित सीखने के अवसर भी प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त युवाओं को अपनी प्रोफाइल एवं सीवी तैयार करने की सुविधा मिलेगी, विभिन्न संस्थाओं एवं मेंटर्स से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा तथा पंजीकृत स्वयंसेवकों को वालंटियर प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, नगर पालिक निगम के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण किरण (आईएएस), अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला युवा अधिकारी सुश्री ईशा गौतम, माय भारत युवा कार्यक्रम की जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति के सदस्य, जिला स्तरीय अधिकारी, शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, एनएसएस एवं एनसीसी के प्रभारी अधिकारी तथा माय भारत यूथ वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
