Connect with us

छत्तीसगढ़

रायगढ़ के वाटरफॉल में भी हादसे का इंतजार

Published

on

30 फीट ऊपर पहाड़ों पर चढ़ रहे युवक, लोगों की लग रही भीड़, सुरक्षा के इंतजाम नहीं

रायगढ़,एजेंसी।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में परसदा रोड पर वाटरफॉल है। जिसमें बारिश के समय लोगों की काफी भीड़ होती है, लेकिन यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में बलौदाबाजार जिले की तरह यहां भी कोई घटना घटित न हो जाए।

शहर से करीब 12 किमी की दूरी पर परसदा गांव हैं और ठीक उसके सामने पहाड़ों पर वाटरफॉल है। जिसकी खूबसूरती बारिश के दिनों में बढ़ जाती है। बारिश का पानी तेज बहाव के साथ इस वाटरफॉल में 30-40 फीट ऊपर से गिरता है।

इसे देखकर शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लोग यहां नहाने और फोटो खिंचाने पहुंचते हैं। रविवार को परसदा वाटरफॉल में काफी लोगों की भीड़ थी। ऐसे में यहां का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कई युवक पहाड़ों पर चढ़े हुए और ओर चढ़ते नजर आ रहे हैं।

साथ ही कुछ युवक पास के पेड़ पर ऊपर चढ़कर कूदने की तैयारी में हैं। वहीं नीचे कई लोग पानी में नहा रहे हैं। ऐसे में अगर पहाड़ों से पैर फिसलता है या उंचाई से कूदते हैं, तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पहाड़ पर चढ़कर कूदने और सेल्फी लेने के लिए युवक खड़े हैं।

पहाड़ पर चढ़कर कूदने और सेल्फी लेने के लिए युवक खड़े हैं।

नहीं है कोई इंतजाम गोविंद डे का कहना है कि परसदा वाटरफॉल में बारिश के शुरू होते ही इस तरह की स्थिति निर्मित हो जाती है। महिलाएं और बच्चे भी यहां पहुंचते हैं।

कई लोग झरना के पास से ऊपर चढ़ते हैं और इससे कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है। यही नहीं शराबियों का भी जमावड़ा यहां लगा होता है। यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।

गिरे तो बचना मुश्किल है

शहर में रहने वाले शहबाज हुसैन ने बताया कि वाटरफॉल में बहुत लोग नहाने, सेल्फी लेने के लिए पहुंचते हैं। ऊपर से कूदते भी हैं, जो कि बहुत खतरनाक है। अगर कोई यहां से गिरे तो बचना मुश्किल है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। ताकि कोई घटना घटित न हो।

यहां हो चुकी घटना

बता दें कि 26 जुलाई को बलौदाबाजार के सिरपुर के छेरकापुर गांव में से धसगुड़ वाटरफॉल में एक युवक 40 फीट की उंचाई से छलांग लगाने वाला था कि उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह नीचे गिर गया। इससे उसके हाथ, पैर में काफी चोट पहुंची और इसका वीडियो भी सामने आया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 07 नवंबर 2026 (शनिवार) को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन के कैश कक्ष में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार सहित वित्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

धनतेरस पर महिला ने चुराया सोने का हार:रायपुर के सराफा दुकान में ग्राहक बनकर आई थी, साड़ी में छुपाकर ले गई

Published

on

रायपुर, एजेंसी। धनतेरस पर रायपुर में सदर बाजार हलवाई लाइन स्थित आनंद ज्वेलर्स से महिला ठग ने सोने का हार पार कर दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महिला दुकान में ग्राहक बनकर आई थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दुकान संचालक आनंद पारख के मुताबिक, महिला ने बेहद शातिर तरीके से दुकान के कर्मचारियों का ध्यान भटकाया और काउंटर पर रखे सोने के हार पर हाथ साफ कर दिया। महिला ने हार अपने पास छिपा लिया और वहां से रफूचक्कर हो गई।

​सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

जब दुकान के कर्मचारियों ने स्टॉक का मिलान किया और सोने का हार गायब पाया, तो उनके होश उड़ गए। इसके तुरंत बाद दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि किस तरह साड़ी पहनी एक महिला बड़े आराम से काउंटर के पास खड़ी होकर हार चुरा रही है।

आनंद ज्वेलर्स से महिला ठग ने सोने का हार पार कर दिया।

आनंद ज्वेलर्स से महिला ठग ने सोने का हार पार कर दिया।

तलाश में जुटी ​पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जिससे महिला के आने-जाने के रास्ते का पता चल सके।

त्योहारों के सीजन से ठीक पहले इस तरह दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना ने सराफा व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशहाली और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने माता लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677