Connect with us

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल संगठन के कायाकल्प अभियान के तहत् दर्री एवं जमनीपाली मंडल कांग्रेस कमेटी के तथा दर्री ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल 4 अगस्त 2025 को संगठन के कायाकल्प अभियान के तहत् दर्री एवं जमनीपाली मंडल कांग्रेस कमेटी के तथा दर्री ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ बैठक की ।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा विधानसभा के सभी ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के साथ – साथ जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कांग्रेस अनुसूचित विभाग, कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ में आशाजनक वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेतृत्व को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया । अग्रवाल ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में प्रतिबद्ध ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए जो विपरीत माहौल में भी चट्टान की तरह साथ खड़े रहे।

ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती से खड़ा करना हमारी जिम्मेदारी है । इनके लिए बूथ कमेटी के गठन के लिए मेहनत करनी होगी और बूथ स्तर पर जाकर गठन करना होगा । कोरबा ब्लॉक प्रभारी एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन ने कहा कि हमारे सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है । इन दिनों चुनाव में मतदाता सूची में हेरफेर का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसके बारे में राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं । जैन ने आगे कहा कि हमारे समर्थकों के नाम सूची से काट दिए जाते हैं या नाम हटाकर बगल के बूथ में जोड़ दिया जाता है जिससे मतदाता परेशान होकर वोट ही ना डाले ऐसे में हमें सचेत रहने की और समर्थकों को जागरूक करने की जरूरत है ।

दर्री ब्लॉक प्रभारी मुकेश राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जमीनी स्तर पर जाकर कर्मठ कार्यकर्ता और नए लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है । भरोसेमंद और कांग्रेसी विचारों से मजबूत लोगों को संगठन में स्थान देना होगा । ऐसे कर्मठ और जमीनी स्तर के मजबूत लोग पार्टी के लिए बहुत कारगर होते हैं ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि कई बार पार्टी की मजबूती के लिए जल्दबाजी में कई लोगों को शामिल कर लिया जाता है पर विचारधारा में कमजोर लोग मुश्किल समय मे नौ दो ग्यारह हो जाते हैं । इस पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल स्वयं निगरानी रख रहे हैं । मंडल कमेटी का गठन 30 जुलाई तक करना था लेकिन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का कहना है कि थोड़ा और समय लग जाए लेकिन कमेटी सही बने । यादव ने कहा कि कोरबा विधानसभा के चारों ब्लॉक प्रभारी अपने प्रभार ब्लॉक के मण्डल कमेटी के गठन और भविष्य के चुनाव परिणामों के लिए उत्तरदायी होंगे।

दर्री एवं जमनीपाली मंडल स्तर के बैठक में राजेन्द्र सिंह ठाकुर, आशीष अग्रवाल, सुरेन्द्र यादव, सिकंदर मेमन, शशि साहू (विक्की) इकबाल कुरैशी, सीमा कुर्रे, देवीदयाल तिवारी, विनोद अग्रवाल, छत्रपाल कुर्रे, गेंदराम साहू, डॉ.डी आर नेताम, विवेक श्रीवास, रामकुमार वर्मा, अनिल यादव, बलराम यादव, श्याम लाल भट्ट, रमेश नवरंग, क्रांति यादव, गोपाल यादव, सुरेश राठौर, जोसेफ मिंज, विनोद अग्रवाल, मस्तुल कंवर, रोपा तिर्की, बी. लकड़ा, बजरंग अग्रवाल, रामायण दास, रमेश दास गणेश राम भारिया, अंतराम प्रजापति, संजय अग्रवाल, अमर दास, पुराण दास, अशोक कंवर, भोला यादव,कुशल साहू, संगीता श्रीवास, हसीना बेगम, ललीता गभेल, पूजा श्रीवास, रोशन जायसवाल, बबलू खाण्डे, मनोज कश्यप, राजेश सिंह, बालक राम कुर्रे, कुंजराम राठौर, अघरित राम, मालिक राम, सुरेश पात्रे, वीरसाय धनुहार, संतोष श्रीवास, बी सी नामदेव, श्रीवण कुमार, मिनकेतन गबेल, साधराम नवरंग, जयपाल मसीह, मोनू ठाकुर, लक्ष्मी भट्ट, हेमलाल प्रजापति, तुलसी सिंह उइके, शिव भट्ट शंकर दास महंत, संतोष ठाकुर, बुधवार दास, खेमचंद्रा, विजय यादव, सरफुद्दीन आलम, छोटेलाल रजक, आशीष जलतारे, एफ मिंज, अथनास टोप्पो, बिनु तिर्की, होरीलाल भारिया, वृंदा कुमार प्रजापति, टेसु प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, लैमन प्रजापति, बसंत भारिया, सुनीता साहू, निशा यादव आदि उपस्थित थे ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रीवा हादसे पर कोरबा में भी आक्रोश : जैन संतों की सुरक्षा के लिए सकल जैन समाज ने निकाली मौन रैली, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। देश में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में आर्यिका माताजी संघ के साथ हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने सोमवार को जैन मंदिर बुधवारी से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रीवा, मप्र में विहार के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में आर्यिका माताजी संघ की साध्वियों का असामयिक निधन हो गया था। समाज ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के साथ एसआईटी या न्यायिक जांच करवाई जाए। घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है। लेकिन तपस्वी संतों की सुरक्षा के मामले में अब शासन-प्रशासन को जागना होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सकल जैन समाज के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि जैन संतों की सुरक्षा से जुड़े विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सकल जैन समाज के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप जैन, मूलचंद जैन, योगेश जैन, प्रकाश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, दिनेश जैन, दीपांशु जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि संत समाज की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।

पाइप और 100 मीटर केबल चोरी

चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बिक को भी जब्त कर लिया गया है

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Published

on

कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677