कोरबा। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा “मोर तिरंगा – मोर अभिमान” के अंतर्गत कोरबा जिले के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आशीर्वाद प्वाइंट में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला संगठन के प्रभारी गोपाल साहू के कुशल मार्गदर्शन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर रहे। उनके ओजस्वी और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण वक्तव्यों ने समूचे सभागार को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।
मुख्य उद्देश्य और कार्यक्रम
कार्यशाला का उद्देश्य ‘मोर तिरंगा यात्रा’ के माध्यम से जन-जन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना, युवाओं को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना और देश के प्रति समर्पण एवं तिरंगे के सम्मान को मजबूत करना था। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 10 अगस्त से 15 अगस्त तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
घर-घर तिरंगा अभियान
तिरंगा यात्रा का संचालन
महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व माल्यार्पण
14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में मनाना
मुख्य वक्ताओं के प्रेरणादायक उद्बोधन
लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री)
“जो हृदय देशप्रेम से नहीं भरा, जिसमें तिरंगे का सम्मान नहीं – वह हृदय पत्थर है।” देवांगन जी ने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा और देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संकल्प भरने का एक पवित्र अभियान है। “हमें गांव-गांव, गली-गली जाकर तिरंगे की शान का संदेश देना है और संविधान की मर्यादा को जन-जन तक पहुंचाना है।”
विश्व विजय सिंह तोमर (राज्य युवा आयोग अध्यक्ष)
“जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं – वह हृदय नहीं, पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।” तोमर जी ने विद्यार्थी परिषद के दिनों को याद करते हुए कहा कि भारत माता के प्रति समर्पण ही युवा शक्ति की पहचान है। “तिरंगा हमारी आत्मा है, यह हमें जोड़ता है, प्रेरित करता है और एक राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान बनाता है।”
गोपाल मोदी (जिला अध्यक्ष)
“यह कार्यशाला संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रप्रेम का संगम है।” उन्होंने कहा कि कोरबा जिला प्रदेश के लिए उदाहरण बनेगा और हर गांव, हर वार्ड तक तिरंगे के सम्मान को पहुंचाया जाएगा।
गोपाल साहू (जिला प्रभारी)
“हर कार्यकर्ता तिरंगे की गरिमा का प्रहरी है। हमें इस अभियान को हर वर्ग, हर क्षेत्र तक ले जाना है।” उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल उत्सव नहीं, बल्कि जन-जागरण का आंदोलन है।
उपस्थित विशिष्टजन एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे : नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, छुरीकला नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन, जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, दिलेंद्र यादव, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे, हितानंद अग्रवाल, परविंदर सिंह, किशन साहू, ईश्वर साहू, ओमप्रकाश साहू, नरेंद्र बिजवाड़, अभिषेक गर्ग, राजू प्रजापति, श्रीमती ज्योति वर्मा, पंकज सोनी, चंद्र, (पिछड़ा मोर्चा) जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह प्रभारी पवन सिंह, IT सेल प्रदेश सदस्य नवदीप नंदा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, जनपद सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यशाला का सार
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मोर तिरंगा यात्रा के सफल संचालन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए और यह सुनिश्चित किया गया कि इस राष्ट्रीय अभियान में हर वर्ग, हर जनपद, हर गांव और शहर की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। यह आयोजन कोरबा जिले को राष्ट्रप्रेम, संगठनात्मक एकता और जनभागीदारी के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करता है।
कोरबा। देश में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में आर्यिका माताजी संघ के साथ हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने सोमवार को जैन मंदिर बुधवारी से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रीवा, मप्र में विहार के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में आर्यिका माताजी संघ की साध्वियों का असामयिक निधन हो गया था। समाज ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के साथ एसआईटी या न्यायिक जांच करवाई जाए। घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है। लेकिन तपस्वी संतों की सुरक्षा के मामले में अब शासन-प्रशासन को जागना होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सकल जैन समाज के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि जैन संतों की सुरक्षा से जुड़े विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। सकल जैन समाज के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप जैन, मूलचंद जैन, योगेश जैन, प्रकाश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, दिनेश जैन, दीपांशु जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि संत समाज की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।
कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।
चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।
पाइप और 100 मीटर केबल चोरी
चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है। सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है। अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।