Connect with us

कोरबा

नेशनल-हाईवे पार करते दिखा 46 हाथियों का झुंड:कोरबा के 85 गांव में सायरन से अलर्ट, ऐप से निगरानी कर रहा वन विभाग

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में बंजारी गांव के पास नेशनल हाईवे-130 पर हाथियों का झुंड सड़क पार करता नजर आया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो बुधवार (6 अगस्त) की शाम का है। वीडियो में 46 हाथी एक साथ नजर आ रहे है, इनमें बेबी ऐलीफेंट भी शामिल है। मामला कटघोरा वन मंडल क्षेत्र का है।

जब हाथियों का झुंड रोड क्रॉस कर रहा था तब सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए रुक गया। इस झुंड को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। वहीं वन विभाग ऐप के जरिए हाथियों की निगरानी कर रहा। सायरन सिस्टम से गांव वालों को अलर्ट किया जा रहा।

जब हाथी सड़क पार कर रहे थे तब राहगीरों ने वीडियो बना लिया।

जब हाथी सड़क पार कर रहे थे तब राहगीरों ने वीडियो बना लिया।

वर्तमान में कटघोरा वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी है।

वर्तमान में कटघोरा वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी है।

ऐप से निगरानी कर रहा वन विभाग

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।

कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि एतमानगर और आसपास के क्षेत्रों में यह झुंड पिछले कई दिनों से घूम रहा है। इन पर निगरानी रखने के लिए विशेष ऐप का सहारा लिया जा रहा है।

85 गांवों में लगा सायरन सिस्टम

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 85 गांवों में सजग सायरन सिस्टम लगाया गया है। यह सिस्टम हाथियों की आमद पर तुरंत अलर्ट जारी करता है। इसके अलावा ‘हाथी मित्र दल’ का गठन भी किया गया है।

इसमें वन विभाग के कर्मचारी, ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हैं। ये हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और लोगों को समय-समय पर सतर्क करते हैं। कटघोरा वन मंडल इन दिनों जंगली हाथियों का हॉटस्पॉट बन गया है।

मुनादी कर लोगों को अलर्ट कर रहे

डीएफओ झा ने यह भी बताया कि हाथी इस क्षेत्र में काफी लंबे समय से विचरण कर रहे हैं। मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए विशेष नजर रखी जा रही है। ग्रामीण और वन विभाग की मदद से हाथियों को जंगल की ओर भेजा गया है। आसपास के गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवक से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित

कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट

दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।घटना के कुछ समय बाद आरोपीगण पुनः रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में प्रार्थी के हाथ में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी के अपने सकुनत पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BW 0830 को विधिवत जब्त किया गया।

आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान राठौर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है तथा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था और उसके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।वर्तमान घटना में पुनः आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने तथा उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गुंडा बदमाश प्रकरण तैयार कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व आपराधिक गतिविधियों एवं वर्तमान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 12.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस की स्पष्ट नीति — अपराध एवं आपराधिक प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई
कोरबा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading

कोरबा

गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर बने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मनोज राठौर को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा से मनोज राठौर को यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।

मनोज राठौर की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे सूचना के अधिकार अधिनियम के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनोज राठौर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

मनोज राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनहित और संगठन के उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समर्पण का प्रतीक : नारायण चंदेल

Published

on

कोरबा। भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा समूचे देश में चलाये जाने वाले विशेष “सेवा संकल्प अभियान” के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नारायण चंदेल ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक जन अभियान है। इस अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी’, ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इसी विशेष अवसर को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष सेवा पखवाड़े को व्यापक स्वरूप प्रदान करते हुए एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, समर्पण और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता इसी सेवा भाव को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाएंगे।

17 सितम्बर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, कोरबा में व्यापक तैयारियां – गोपाल मोदी

जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से आरंभ हो रहे “सेवा संकल्प अभियान”, जो निरंतर एक माह 17 अक्टूबर तक समूचे देश में चलाया जायेगा इसी के तहत कोरबा जिले मे बड़े पैमाने पर इस महा अभियान की तैयारी की जा रही है।

पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी , महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत , प्रदेश कार्य समिति सदस्य जागेश लांबा , प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, एमआईसी मेंबर नरेंद्र देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, मंत्री चंचला राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677