छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़-पुलिस ने कांवड़ियों के भेष में शातिर ठगों को पकड़ा:कोलकाता-झारखंड से 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 से ज्यादा चोरी के मोबाइल से करोड़ों किए पार
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने कांवड़ियों के भेष में जाकर शातिर ठगों को पकड़ा है। पुलिस ने कोलकाता और झारखंड के साहेबगंज की गलियों से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीते तीन महीनों में सब्जी बाजारों से 80 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी किए।
फिर ये ठग इन मोबाइल फोन का पासवर्ड क्रैक कर बैंक अकाउंट और UPI की मदद से करोड़ों रुपए पार कर दिए। फ्रॉड कितने करोड़ का किया गया है, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।
रायपुर के सब्जी बाजार में चोरी से हुआ खुलासा
दरअसल, रायपुर के सब्जी बाजारों में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। खासकर गुढ़ियारी स्थित पहाड़ी चौक के सब्जी बाजार में ऐसी वारदातें बढ़ गई थीं। एक मामले में, सब्जी खरीदने आए एक युवक की शर्ट की जेब से उसका मोबाइल चोरी हो गया। ठगों ने मोबाइल से फोन-पे ऐप के जरिए 99 हजार रुपए उड़ा लिए। इसी केस में पुलिस में 6 लोगों को अरेस्ट किया था।
पासवर्ड क्रैक करने टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद
इसी तरह तेलीबांधा थाना क्षेत्र में गोविंद राम वाधवानी ने 22 जून को शिकायत दर्ज करवाई की कि सब्जी लेने के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। गुढ़ियारी और तेलीबांधा थाने की पुलिस मोबाइल चोरी केस की जांच करते हुए उस गिरोह तक पहुंची है, जो रायपुर ही नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों के सब्जी बाजारों में इस तरह से चोरी को अंजाम दे रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी पासवर्ड क्रैक करने में माहिर थे। वे टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से मोबाइल ओपन कर पैसे ट्रांसफर करते थे।
तेलीबांधा केस में हुए 4 आरोपी गिरफ्तार
थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने फोन-पे से भेजी गई रकम से संबंधित अकाउंट की जानकारी जुटाई। जानकारी मिली कि पैसे पश्चिम बंगाल ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज से 3 और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सावन महीने होने की वजह से आरोपियों को शक न हो इस वजह से पुलिस ने कांवड़ियों के भेष में रेड मारी।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि देवा उर्फ देव कुमार महतो ने कन्हैया कुमार मंडल, विष्णु कुमार मंडल और अन्य दो लोगों को मोबाइल चोरी का काम दिया था। वे रायपुर के रामनगर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। देवा इस काम के बदले 25000 रुपए महीने देता था।
आरोपी फिर चोरी के मोबाइल फोन से पीड़ित के बैंक में जमा रकम को ऑनलाइन फोन-पे और पेटीएम के माध्यम से कई बैंकों में ट्रांसफर कर देते थे। फिर कोलकाता निवासी आरोपी ओमप्रकाश ठाकुर पैसे को ATM से निकाल लेता था।

गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
आरोपियों के फोन में मिला करोड़ों का ट्रांजैक्शन
SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल और चोरी के फोन में करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है। साथ ही आरोपियों के मूवमेंट आसपास के राज्यों में भी मिले हैं। पुलिस इस मामले में अन्य राज्यों से संपर्क कर आगे की जांच कर रही है।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 नग मोबाइल फोन और 2 नग सिम कार्ड (दूसरे के नाम पर आवंटित) जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड (दूसरे के नाम पर आवंटित) जब्त किया गया है। आरोपियों के मोबाइल फोन में लगभग 40-50 क्यू आर कोड मिले हैं।
1. देवा उर्फ देव कुमार महतो पिता रतन लाला महतो उम्र 28 साल निवासी पोस्ट महाराजपुर, थाना तालझाड़ी जिला साहेबगंज झारखंड।
2. कन्हैया कुमार मंडल पिता स्व सुधीर मंडल उम्र 22 साल निवासी मीना बाजार पोस्ट महाराजपुर थाना तालझाड़ी जिला साहेबगंज झारखंड।
3. विष्णु कुमार मंडल पिता संजय मंडल उम्र 22 साल निवासी मीना बाजार पोस्ट महाराजपुर थाना तालझाड़ी जिला साहेबगंज झारखंड।
4. ओम प्रकाश ठाकुर पिता लक्षमेश्वर ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी न्यू एशिया मार्केट कोलकाता पश्चिम बंगाल।
कोरबा
भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन, कांग्रेस की पार्षदों ने थामा कमल
दीपका उपचुनाव में भाजपा का दमदार जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस को बड़ा झटका
कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में व्यापक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वार्डवासियों से संपर्क कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड में भाजपा के पक्ष में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। नागरिकों ने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

पूर्व एवं वर्तमान कांग्रेस के पार्षदों ने थामा कमल

इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका तब लगा, जब पूर्व कांग्रेस पार्षद श्रीदेवी नायर एवं वर्तमान पार्षद श्रीमती शांति देवी राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन से प्रभावित होकर भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा नेताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा प्रवेश से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। जनसंपर्क अभियान में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, वरिष्ठ नेता एवं उपचुनाव प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, जिला संगठन सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष व दीपका मंडल के प्रभारी योगेश जैन, लकी नंदा, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षगण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वार्ड के सम्मानित मतदाताओं का उत्साह और भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास निश्चित रूप से पार्टी की विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा।
छत्तीसगढ़
कवर्धा : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा
धान की फर्जी खरीदी मामले में समिति प्रबंधक व ऑपरेटर पर थ्प्त् की तैयारी
कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों में जांच तेज

कवर्धा। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था की सघन जांच लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य विभाग द्वारा धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में जांच के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। प्रारंभिक जांच में लगभग 1200 क्विंटल धान, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 37 लाख रुपए है, का कागजों में अवैध खरीदी किया जाना पाया गया है। मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि शासन की खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान समिति प्रबंधक ललित सेंगर एवं ऑपरेटर राजकुमार ठाकुर की उपस्थिति में धान के बोरे का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान एक बोरे का वजन मात्र 24.800 किलोग्राम पाया गया, जबकि निर्धारित मानक के अनुसार वजन अधिक होना चाहिए था। इससे धान खरीदी, तौल एवं भंडारण प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी की पुष्टि हुई।
जांच टीम द्वारा रिकॉर्ड एवं भौतिक भंडारण का मिलान करने पर दस्तावेजों और वास्तविक उपलब्धता में अंतर पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन तैयार किया है। मामले में समिति प्रबंधक ललित सेंगर तथा ऑपरेटर राजकुमार ठाकुर के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जांच दल में खाद्य अधिकारी चन्द्रशेखर देवांगन, सहायक खाद्य अधिकारी दलेश्वर साहू, खाद्य निरीक्षक अमित द्विवेदी, अनामिका ठाकुर, निधि वर्मा, सहकारिता निरीक्षक प्रवेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन द्वारा जिले के अन्य उपार्जन केंद्रों में भी जांच अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
छत्तीसगढ़
रायपुर : श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका
ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 तक
नीट यूजी (NEET UG) के जरिए मिलेगा प्रवेश, श्रम विभाग ने पात्र छात्रों से की आवेदन की अपील
रायपुर। छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा (MBBS/ BDS) के क्षेत्र में करियर बनाने का एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित की हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई थी , जिसे बढ़ाकर 21 जून 2026 तक निर्धारित की गई है।

NEET UG के माध्यम से मिलेगा प्रवेश
श्रमायुक्त कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन आरक्षित सीटों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन नीट यूजी (NEET) परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। जो भी विद्यार्थी इस पात्रता के दायरे में आते हैं, वे बिना देरी किए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट ESIC Official Website पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
योजना का मुख्य उद्देश्य
श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष आरक्षण नीति का मुख्य उद्देश्य संगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा के बेहतर अवसर देना है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर या सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र भी बिना किसी वित्तीय बाधा के डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण जानकारियां
कुल आरक्षित सीटें 700 (देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेजों में), चयन का आधार नीट यूजी (NEET UG) मेरिट के आधार पर, आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.inका अवलोकन किया जा सकता है।
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर
किसी भी प्रकार की शंका या विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी और अभिभावक टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी ESIC शाखा या राज्य स्तरीय क्षेत्रीय कार्यालय से भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है। श्रमायुक्त कार्यालय ने प्रदेश के सभी श्रमिक साथियों से विशेष अपील की है कि वे समय रहते इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी अपने योग्य व इच्छुक बच्चों तक पहुंचाएं और अंतिम तिथि से पहले अधिक से अधिक आवेदन करवाकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
