Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजपा में मूणत को मिल सकती है नई जिम्मेदारी:अभिषेक-नवीन समेत 4 नेता महामंत्री पद की रेस में, हेमंत या अनुराग बन सकते हैं मीडिया प्रभारी

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में जल्द ही बीजेपी संगठन का विस्तार हो जाएगा। लंबे समय से रुकी नियुक्तियों का आदेश 10 अगस्त को संभावित माना जा रहा है। जानकारी ये भी है कि नए आदेश में BJP कुछ पदों को कम कर सकती है। अभी प्रदेश संगठन महामंत्री के 4 पद हैं, इसमें एक पद कम किया जा सकता है। आने वाले दिनों में ये 3 हो जाएंगे।

इसके अलावा नए महामंत्री, महिला अध्यक्ष, भाजयुमो अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर नई नियुक्तियां होगी। संगठन में पद मिले इसलिए प्रदेश के नेताओं से लेकर राष्ट्रीय नेताओं और आरएसएस लॉबी तक एप्रोच लगाई गई है।

बीजेपी नेता अभिषेक सिंह और नवीन मार्कंडेय।

बीजेपी नेता अभिषेक सिंह और नवीन मार्कंडेय।

महामंत्री की रेस में इनका नाम सबसे आगे

प्रदेश भाजपा संगठन में दो नए नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की तैयारी है। मौजूदा महामंत्री संजय श्रीवास्तव नान अध्यक्ष और जगदीश रामू रोहरा को धमतरी नगर निगम महापौर बन गए हैं। जिससे अब ये पद खाली हैं।

इन पदों पर अब नए चेहरे नियुक्त होंगे। महामंत्री की रेस में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय, पूर्व विधायक रजनीश सिंह और अखिलेश सोनी का नाम चल रहा है। वहीं गुलशन ऋषि और अमरजीत दुआ को प्रदेश कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जा सकता है।

संगठन की बैठक के दौरान बीजेपी नेता।

संगठन की बैठक के दौरान बीजेपी नेता।

नई नियुक्ति पर संगठन कर चुका है विचार

BJP में नई नियुक्ति को लेकर संगठन ने पहले ही विचार कर लिया है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कुछ दिन पहले प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए थे। तब इस मुद्दे पर सीनियर नेताओं से चर्चा हो चुकी है।

वहीं छत्तीसगढ़ से दिल्ली प्रवास पर गए अध्यक्ष किरण सिंहदेव से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी इस संबंध में निर्देश मिले हैं।

बीजेपी नेता हेमंत पाणिग्रही और अनुराग अग्रवाल।

बीजेपी नेता हेमंत पाणिग्रही और अनुराग अग्रवाल।

6 प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे नियुक्त

संगठन में 6 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होंगे। इसमें दो महिला और 4 पुरुष पदाधिकारियों को नियुक्ति मिलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष के कुछ ही चेहरों में परिवर्तन होगा। उपाध्यक्ष के अलावा मीडिया प्रभारी का भी चेहरा बदलेगा।

मीडिया प्रभारी बनने की रेस में हेमंत पाणिग्रही और अनुराग अग्रवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है।

प्रदेश प्रवक्ताओं की भी बदलेगी टीम

छत्तीसगढ़ बीजेपी पार्टी के मुद्दों को मीडिया में अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए प्रवक्ताओं की टीम भी बदलेगी। बताया जा रहा है इस बार प्रवक्ताओं की संख्या कम होगी और पार्टी की बातें स्पष्ट रूप से रखने में माहिर होंगे, उन्हीं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

वर्तमान में बीजेपी प्रवक्ता के रूप में 10 प्रवक्ता है, उनकी संख्या को कम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री

7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठों के बनाए जाएंगे अध्यक्ष

भाजपा में 7 मोर्चों और 30 प्रकोष्ठों में भी मंडल व जिला स्तर पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति बाकी है, क्योंकि मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इन इकाइयों में भी बदलाव की मांग उठ रही है और कार्यकर्ता नई नियुक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

महिला मोर्चा अध्यक्ष का भी चेहरा बदलेगा

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी भी चर्चा में है। मौजूदा अध्यक्ष शालिनी राजपूत को सरकार द्वारा हस्तशिल्प विकास बोर्ड का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

ऐसे में अब इस पद पर किसी सक्रिय और प्रभावशाली महिला नेता को जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावनाएं बन रही हैं। भाजपा नेत्रियां भी इस पद को लेकर अपनी दावेदारी मजबूत कर रही हैं।

भाजयुमो अध्यक्ष का चेहरा भी बदलेगा

भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत का हटना तय है। उनकी बयानबाजी इसका कारण बताई जा रही है। भाजयुमो अध्यक्ष बनने की रेस में जातिगत समीकरण की चर्चा है। ओबीसी या जनरल समुदाय से आने वाले युवा और तेज नेता को ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending