Connect with us

कोरबा

साय केबिनेट में लखन का कद बढ़ने के बाद पहली बार कोरबा आगमन पर जगह-जगह स्वागत

Published

on

कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन का ऐतिहासिक स्वागत, भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य समारोह

प्रदेश भाजपा संगठन में मंत्री बनने के बाद ऋतु का भी अभिनंदन

कोरबा।छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कोरबा जिले के विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के साथ-साथ आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम विभाग का दायित्व मिलने पर जिलेभर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। जिले की सीमाओं से लेकर जिला मुख्यालय तक हर स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। फूलमालाओं, बैंड-बाजों और आतिशबाजी से पूरा शहर भाजपा के रंग में सराबोर हो गया।

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश संगठन में सुश्री ऋतु चौरसिया को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भी भाजपा जिला कार्यालय, टीपी नगर, कोरबा में उनका सम्मान किया गया।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

पाली रोड, कटघोरा चौक, छुरी बस स्टैंड, एनटीपीसी जमनिपाली गेट, कोसाबाड़ी, बालको, सर्वमंगला नगर और टीपी नगर चौक में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। हर पड़ाव पर फूल बरसाए गए, आतिशबाजी की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए उत्सव का माहौल बना दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिले की सीमाओं से लेकर जिला मुख्यालय तक हर स्थान पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंत में टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्री लखनलाल देवांगन और प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया का पारंपरिक रूप से शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजु देवी राजपूत, भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश निकिता जायसवाल, जोगेश लाम्बा, अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन प्रफुल तिवारी, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, राजेश राठौर, दिलेन्द्र यादव, ज्योति वर्मा, किशन साव, बृजेश यादव, लक्की नंदा और अजय चंद्र, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा , सरजू अजय, राजेश लहरे , पार्षद गण, भाजपा जिले के कार्यकर्ता, सभी मोर्चा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि लखनलाल देवांगन को मंत्रिमंडल में और ऋतु चौरसिया को संगठन में जिम्मेदारी मिलना पूरे कोरबा जिले के लिए गौरव का विषय है। यह अवसर संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। आने वाले समय में जिले के विकास और संगठन की मजबूती को नई दिशा मिलेगी।

नगर निगम कोरबा की महापौर संजु देवी राजपूत ने कहा कि लखनलाल देवांगन ने पार्षद से लेकर मंत्री बनने तक का लंबा और संघर्षमय सफर तय किया है। उनका यह कद कोरबा की जनता के विश्वास का प्रतीक है। मंत्री पद पर रहते हुए वे जिले की विकास योजनाओं को और मजबूती देंगे।

संगठन और जनता के आशीर्वाद का परिणाम-मंत्री लखनलाल देवांगन

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार उन पर विश्वास जताया है, उसके लिए वे प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है, वही करती है और अब तक अपने सभी वादों को पूरा किया है। एक साधारण कार्यकर्ता और पार्षद से मंत्री पद तक पहुँचना संगठन और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कोरबा सहित पूरे प्रदेश के विकास में योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक और श्रम नीतियों को जनता तक पहुँचाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उद्योग और श्रमिकों के उत्थान के लिए योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। आबकारी विभाग में पारदर्शिता और सख्ती लाकर जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है।

कार्यकर्ताओं का उत्साह

स्वागत समारोह में जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में शामिल होकर नेताओं का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। फूलों की वर्षा, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। हर गली और चौक पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और यह स्वागत ऐतिहासिक बन गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 18 रेंजरों को प्रमोशन, बने सहायक वन संरक्षक

Published

on

रायपुर/कोरबा। CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को प्रमोशन दिया है।

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति दी है। इन अधिकारियों को वन क्षेत्रपाल (Forest Ranger) से सहायक वन संरक्षक यानी ACF (Assistant Conservator of Forests) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। विभाग ने 7 सितंबर 2026 को इसका आदेश जारी किया।

18 रेंजरों को मिला प्रमोशन

जारी आदेश के अनुसार 18 अधिकारियों की पदोन्नति (CG Forest Department Pramotion) की गई है। इनमें विभिन्न वन मंडलों में तैनात वन क्षेत्रपाल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन्हें सहायक वन संरक्षक (CG Forest Department Pramotion) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

किन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

पदोन्नति पाने वालों में राममूर्ति घघेल, मृत्युंजय शर्मा, जोगेश्वर भट, राजेंद्र कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीरथराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और ऋषि माधुरी सिंह शामिल हैं।

Continue Reading

कोरबा

1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 08 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 918.1, कोरबा 1384.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 1148.2, करतला 1132.9, बरपाली 895.6, कटघोरा 1001.2, दीपका 1090.6, दर्री 1119.6, पाली 1017.3, हरदीबाजार 797.8, पोंड़ी उपरोड़ा 976.8, और पसान तहसील में 856.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading

कोरबा

ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Published

on

ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी लिया जायजा, डायवर्सन और सड़क निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा, 08 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों एवं अन्य वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उचित डायवर्सन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के प्रभावित हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए जहां आवश्यक हो, तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुल पर सड़क की स्थिति तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिसदा-बेलगिरी पुल पर आवागमन को सुचारू बनाने तथा पुल के आसपास बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बजरंग चौक परसाभाठा क्षेत्र में भी आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क निर्माण के दौरान बेहतर डायवर्सन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या, एसडीओ राकेश द्विवेदी सहित नगर निगम, सेतु लोक निर्माण विभाग एवं बालको के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677