Connect with us

कोरबा

(कोरबा) एम.पी. नगर विस्तार में रिक्त जमीनों को गंदगी से मुक्त करने बनेगें मिनी गार्डन

Published

on

  • लोगों को मिलेगी सुविधा
  • छोटी दुकानें बनाकर कामर्शियल लेन बनाने की कार्ययोजना पर होगा कार्य
  • सी.एण्ड डी. वेस्ट व उद्यान से जुड़ी समस्याओं पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के पं. रविशंकर नगर जोनांतर्गत आने वाले महाराणा प्रताप नगर विस्तार में स्थित सामुदायिक भवन के पास व एक अन्य स्थान पर स्थित रिक्त जमीनों को गंदगी मुक्त किए जाने व वहॉं के निवासियों की मांग व सुविधा के मद्देनजर मिनी गार्डन का निर्माण किया जाएगा तथा पूर्व में स्थापित उद्यानों की व्यवस्थाएं सुधारी जाएगी। इसी प्रकार घंटाघर मुड़ापार रोड पर रिक्त भूमि में छोटी दुकानों का निर्माण कर कामर्शियल लेन बनाए जाने की कार्ययोजना पर भी कार्य किया जाएगा, साथ ही बरसात के बाद जीर्ण सड़कों का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य भी होगा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने एम.पी. नगर में भ्रमण के दौरान उक्ताशय के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
  • आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपने नियमित प्रातः भ्रमण के दौरान अधिकारियों की टीम के साथ महाराणा प्रतापनगर आवासीय क्षेत्र में डोर-टू-डोर भ्रमण कर वहॉं की साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, सी.एण्ड डी. वेस्ट एवं उद्यान आदि से जुड़ी विविध समस्याओं का अवलोकन किया। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने वहां के नागरिकों की मांग एवं खाली पड़ी रिक्त जमीनों को गंदगी से मुक्त करने हेतु 02 स्थानों पर मिनी गार्डन का निर्माण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार घंटाघर से मुड़ापार की ओर जाने वाली सड़क के किनारे रिक्त जमीन में समय-समय पर होने वाले अतिक्रमण, अवैध कब्जों व अस्थाई दखल की समस्या को दूर करने हेतु वहॉं पर छोटी दुकानों का निर्माण एवं इन दुकानों को छोटे व्यवसायियों को आबंटित कर एक कामर्शियल लेन बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार एम.पी. नगर मुख्य मार्ग पर बना ली गई अवैध गुमठियों व अवैध कब्जों के स्थान पर दुकान बनाकर छोटे व्यवसायियों को आबंटित किए जाने की योजना पर भी कार्य करने को कहा। भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर प्रकाश चन्द्रा, स्वास्थ्य अधिकारी संजय तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव, उप जोन प्रभारी अविनाश जायसवाल, सहायक अभियंता गोयल सिंह विमल, आकाश अग्रवाल, किरण साहू, रामप्रसाद मिर्री आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
  • एम.पी. नगर मुख्य उद्यान के सामने होगा सौदंर्यीकरण
    उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप नगर मुख्य उद्यान के सामने पूर्व में दर्जनों अवैध गुमठियॉं बन गई थी व अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसे वहॉं के नागरिकों की मांग पर निगम प्रशासन द्वारा हटाया गया था, अब उक्त स्थल पर सौदंर्यीकरण कर उसे आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त स्थल का निरीक्षण करते हुए उद्यान की बाउण्ड्रीवाल व मुख्य मार्ग के बीच के स्थल को ग्रील, टाईल्स व ग्रीनरी से सुरक्षित करते हुए थीम आधारित पेंटिंग के माध्यम से वहॉं का सौदंर्यीकरण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
  • कबाड़ डम्प कर फैलाई गंदगी, अब होगी कार्यवाही
    एम.पी. नगर स्थित अटल आवास में मुख्य मार्ग के किनारे कबाड़ डम्प कर कबाड़ी द्वारा वहॉं गंदगी फैलाई गई है, जिसे निगम अमले द्वारा कई बार कड़ी समझाईश दी गई तथा कबाड़ डम्प करने से मना किया गया, परंतु कबाड़ व्यवसायी द्वारा निरंतर वहॉं गंदगी की जा रही है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए अवैध रूप से चलाई जा रही, कबाड़ की दुकान को सील करने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार घंटाघर से मुड़ापार रोड से अंदर अटल आवास की ओर जाने वाली सड़क पर कबाड़ व्यवसायी द्वारा गंदगी की जा रही हे, इसे भी क्लीयर कराने व समुचित कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को दिए।
  • सी.एण्ड डी. वेस्ट की डम्पिंग पर करें कार्यवाही
    भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने पाया कि उक्त आवासीय क्षेत्र में अनेक स्थलों पर नए भवनों का निर्माण किया जा रहा है तथा उनके द्वारा सड़क पर ही सी.एण्ड डी. वेस्ट व भवन निर्माण सामग्री डम्प कर दी गई है, जिससे सड़कों में आवागमन बाधित हो रहा है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्मित किए जा रहे भवनों की अनुज्ञा निगम से प्राप्त की गई है या नहीं, इसका परीक्षण कराएं, यदि बिना अनुमति प्राप्त किए भवन निर्माण हो रहा है तो नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होने निर्देशित करते हुए कहा कि सी.एण्ड डी. वेस्ट व भवन निर्माण सामग्री को सड़क पर डम्प करने वालों पर अर्थदण्ड आरोपित करें तथा सी.एण्ड डी. वेस्ट व सामग्रियों को सड़क से हटवाएं।
  • डोर-टू-डोर पहुंचकर ली सफाई कार्यो की जानकारी
    आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त आवासीय क्षेत्र का डोर-टू-डोर भ्रमण कर वहॉं की गृहणियों व नागरिकों से निगम के सफाई कार्यो की जानकारी ली तथा उनसे पूछा कि नियमित रूप से सफाई होती है या नहीं, कचरा लेने के लिए स्वच्छता दीदियॉं समय पर आती है या नहीं, इस पर वहॉं के रहवासियों ने बताया कि नियमित सफाई होती है तथा निर्धारित समय प्रातः 08 बजे कचरा लेने के लिए स्वच्छता दीदियॉं आती हैं, इस पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने गृहणियों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता दीदियों को सूखा व गीला कचरा पृथक-पृथक रूप से दें, जिससे कचरे के प्रबंधन में आसानी होगी। सफाई कार्या के निरीक्षण के दौरान कुछ कामगार निर्धारित ड्रेस में नहीं मिले, आयुक्त श्री पाण्डेय ने कड़ी हिदायत देते हुए सभी सफाई कामगारों को निर्धारित ड्रेस पहनकर ही काम पर आने के निर्देश दिए।
  • 03 सप्ताह में निर्माण पूर्ण कर संचालित कराएं कांजीघर
    आयुक्त आशुतोष पाण्डेय जमनीपाली में निर्मित कराए जा रहे कांजी हाउस के निर्माण कार्य का अवलोकन किया, कार्यप्रगति का जायजा लिया, उन्होने कांजीहाउस के निर्माण कार्य में गति लाते हुए 03 सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने व समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराते हुए कांजी हाउस का संचालन प्रारंभ किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर तपन तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी आदि के साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

22-23 जुलाई को बिलासपुर-रायपुर-कोरबा रूट की 8 ट्रेनें कैंसिल:भाटापारा-हथबंध के बीच तीसरी लाइन का काम, छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) काम किया जाएगा। इसके चलते 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। जिससे यात्रियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी।

रेलवे प्रशासन का दावा है कि बिलासपुर रेलवे जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इस काम को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, इससे यात्रियों को सुविधाएं मिल सके। इस कड़ी में तीसरी लाइन का कार्य भी चल रहा है।

इसके तहत रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23 जुलाई को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी

22 जुलाई को 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त और यहीं से प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

जुड़वा नवजातों की मौत पर अस्पताल के बाहर हंगामा:कोरबा में इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने 14 बिंदुओं पर जांच की मांग की

Published

on

कोरबा। कोरबा शहर के आयुष्मान हॉस्पिटल में जन्म के बाद भर्ती जुड़वा नवजातों की पीलिया से मौत के बाद परिजनों ने सोमवार को अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद दोनों नवजात पीलिया से पीड़ित हो गए थे। शनिवार रात एक नवजात की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था। रविवार शाम दूसरे नवजात ने भी दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

दोनों बच्चों की मौत से नाराज परिजन सोमवार को आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की।

14 बिंदुओं पर जांच की मांग

पीड़ित पक्ष के संदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की योग्यता की भी जांच होनी चाहिए। परिजनों ने पूरे मामले की 14 बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

शाम को नायब तहसीलदार दीपक पटेल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए अस्पताल प्रबंधन पर समय पर सही जानकारी नहीं देने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

जांच टीम गठित होगी

नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि परिजनों से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उनके निर्देश पर जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में 9 लाख की लकड़ी बरामद:इमारती लकड़ी चोरी-परिवहन मामले में आरोपी गिरफ्तार, क्रेन भी जब्त, राजस्व भूमि से काटे गए थे 7 पेड़

Published

on

कोरबा। कोरबा पुलिस ने इमारती लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी और उसे ले जाने में इस्तेमाल की गई एक क्रेन जब्त की है। जब्त लकड़ी की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने शिकायत में बताया था कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के पास राजस्व भूमि से बिना अनुमति के 7 पेड़ काटकर उनकी लकड़ी अवैध रूप से ले जाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एएसपी लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक पहुंची थी लकड़ी

तकनीकी साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि अवैध लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक ले जाया गया था। इसके बाद प्रदेश स्तर की संयुक्त जांच टीम ने कार्रवाई कर 20.169 घन मीटर लकड़ी और परिवहन में इस्तेमाल की गई क्रेन जब्त कर ली।

एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने इस मामले में सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 673/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 316(5) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है। लकड़ी के असली स्रोत, परिवहन में शामिल अन्य लोगों और किसी संगठित गिरोह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अवैध कटाई की जानकारी तुरंत दें

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे मामले की जांच वैज्ञानिक और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं शासकीय या वन भूमि से अवैध कटाई, लकड़ी का परिवहन या भंडारण होता दिखाई दे, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677