कोरबा
दलालों ने सरकारी जमीन रजिस्ट्री वाली बताकर बेचा:कोरबा में 19 कब्जाधारियों के अवैध निर्माण हटाए गए, नगर निगम और राजस्व विभाग ने की कार्रवाई
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दलालों ने राजस्व की जमीन को रजिस्ट्री वाली बताकर कई लोगों को बेच दिया। करीब 3 एकड़ जमीन बेची गई। शिकायत के बाद शुक्रवार को 19 कब्जाधारियों के अवैध निर्माण हटाए गए हैं। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के डिपरापारा है।
जानकारी के मुताबिक, सीताराम चौहान और राजू सिमोन पर करीब 1 एकड़ सरकारी भूमि को प्लॉट में बांटकर 50 रुपए के स्टांप पर करोड़ों रुपए में बेचने का आरोप है। इस मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से शिकायत की थी। जिस पर SDM को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
गुरुवार को नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 19 कब्जाधारियों के अवैध निर्माण हटाए। नगर निगम तोड़ू दस्ता प्रभारी विमल सिंह गोयल ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार, पटवारी जोन प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

जानिए पीड़ित खरीदारों ने क्या कहा?
इधर, पीड़ित खरीदारों का कहना है कि दलालों ने उन्हें रजिस्ट्री वाली जमीन बताकर बेची। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मकान कभी नहीं टूटेंगे। कार्रवाई के बाद जब पीड़ितों ने दलालों से संपर्क करने की कोशिश की तो वे न तो फोन पर मिले और न ही घर पर। पीड़ितों ने कहा कि उनकी जीवन भर की कमाई डूब गई है। अब वे या तो अपना पैसा वापस चाहते हैं या कानूनी कार्रवाई करेंगे।

कोरबा
मालगाड़ी से कोयला चोरी करते मजदूर को लगा करंट:कोरबा में गंभीर रूप से झुलसा, कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर, गैस खत्म होने पर कर रहा था चोरी
कोरबा। कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी के पास एक निजी पावर प्लांट के समीप एक मजदूर चलती मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट के आसपास अस्थायी रूप से रहने वाले बाहरी राज्यों के मजदूर अक्सर रसोई गैस जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करते हैं। बताया गया है कि गैस खत्म होने के कारण मजदूर खाना बनाने में परेशानी महसूस कर रहे थे।

झुलसा हुआ युवक
11 हजार वोल्ट हाई टेंशन लाइन से लगा करंट
इसी दौरान एक मजदूर ने पास से गुजर रही कोयला मालगाड़ी से कोयला निकालने का जोखिम भरा कदम उठाया। वह चलती मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर कोयला निकालने लगा, तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।
तार छूते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
मेडिकल कॉलेज, कोरबा रेफर किया गया
प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज, कोरबा रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, मजदूर लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल मजदूर की पहचान ओमप्रकाश ( 28-30) के रूप में की गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल मजदूर का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की पैनी नजर बनी हुई है।

कोरबा
कोरबा पहुंचने पर राष्ट्रीय वितरक महामंच के सदस्यों का हुआ स्वागत
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य अधिवेशन में भाग लेने आए राष्ट्रीय वितरक महामंच के सदस्यों का ऊर्जा नगरी कोरबा पहुंचने पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने कोरबा रेलवे स्टेशन पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय वितरक महामंच के अध्यक्ष रामरक्षा सिंह के नेतृत्व में कोरबा पहुंचे देश के अलग अलग प्रांतों के सदस्य दल में राष्ट्रीय वितरक महामंच के संरक्षक पंकज भट्ट चंडीगढ़, महासचिव राकेश सैनी मथुरा उत्तर प्रदेश, कोषाध्यक्ष यदुनाथ मंडल,उपाध्यक्ष अंकुर मंडल, साहुल सिंह अध्यक्ष समाचार पत्र विक्रेता समाज सेवक समिति धनबाद झारखंड, विमलेश कुमार, विनोद कुमार ठाकुर कार्यकारणी सदस्य गया जिला बिहार एवं राष्ट्रीय वितरक महामंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक मंडल सदस्य भागवत नारायण चौरसिया चंदौली जिला उत्तर प्रदेश शामिल रहे ।


कोरबा
सर्वेश्वर एनीकट के गेट की सॉफ्ट रॉड काटकर ले गए, पानी खाली
कोरबा। निगम की पेयजल योजना के लिए हसदेव नदी पर बने सर्वेश्वर एनीकट के गेट का सॉफ्ट रॉड को चोरों ने काटकर पार कर दिया। इसकी वजह से एनीकट का पानी बहने से आधा हिस्सा खाली हो गया। सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को इसकी मरम्मत कराई। इसके बाद बैराज से पानी छोड़ा गया।
एनीकट में 105 गेट लगे हैं। इनमें से 12 गेट के सॉफ्ट रॉड को चोरों ने पार कर दिया। यह गेट को खोलने और बंद करने का काम आता है। जांजगीर-चांपा जिले में कुदरी बैराज को भरने पानी की डिमांड आई। इसके लिए एनीकट के गेट को खोलना था। जब सिंचाई विभाग ईएडंम के अधिकारी पहुंचे तो पता चला कि रॉड चोरी हो गया है।

इसके बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ। हालांकि नगर में पानी आपूर्ति पर असर नहीं पड़ा। 500 मीटर ऊपर ही इंटेकवेल बना हुआ है। यहां से पंप के माध्यम से पानी को कोहड़िया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भेजा जाता है। गेट की मरम्मत के बाद दर्री बैराज का एक गेट खोलकर 2500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके पहले पंप हाउस क्षेत्र में नहर में बने लोहे के पुल को चोरों ने पार कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। यही नहीं, पहले इंटेकवेल के गेट को चोरों ने पार किया था। चोरों के दुस्साहस पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
^एनीकट गेट की मरम्मत करा ली है। अभी बैराज के एक गेट से नदी में पानी छोड़ रहे हैं। एनीकट को भरने भी पानी दिया जाएगा। इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। -पीके टोप्पो, एसडीओ, हसदेव दर्री बैराज

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
