दीपका
श्रीराम फाइनेंस कोरबा शाखा ने 856 मेधावी विद्यार्थियों को दी स्कॉलरशिप व प्रमाण। देखे पूरी खबर….
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा :– शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को संवारने के उद्देश्य से श्रीराम फाइनेंस कोरबा ब्रांच ने सेवा संकल्प मिशन के तहत एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से असाधारण अंक प्राप्त करने वाले 856 छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप और सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
समारोह का संचालन संदीप राय और हरिहर दास ने किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी है और श्रीराम फाइनेंस सदैव समाज में शिक्षा और प्रतिभा के उत्थान के लिए तत्पर रहेगा।
संस्था के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल न सिर्फ बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होने का आत्मविश्वास भी देगी। उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं।इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरों पर सम्मान और खुशी की चमक साफ झलक रही थी।
कोरबा
दीपका नगर पालिका में भ्रष्टाचार और सरकारी संपत्ति पर कब्जे का आरोप, नेता प्रतिपक्ष हर्षित देवी राजपूत ने कलेक्टर से की शिकायत
जनता के पैसे का निजी इस्तेमाल, पार्षदों ने अपने घरों में करा लिए बोरवेल
वार्ड क्रमांक 10 का बस स्टैंड बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, माफियाओं ने जमाया अवैध कब्जा
नेता प्रतिपक्ष ने दी चेतावनी- जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हर्षित देवी राजपूत ने क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, जनहित की अनदेखी और शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग को लेकर जिला कलेक्टर को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने वर्तमान व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है ।

पार्षद निधि की भारी लूट, जनता के पैसे से निजी घरों में बोरवेल
नेता प्रतिपक्ष हर्षित देवी राजपूत ने साक्ष्यों के साथ शिकायत करते हुए बताया कि नगर पालिका दीपका के वार्ड क्रमांक 04, 05 और 18 में जनता की सहूलियत के लिए स्वीकृत पार्षद निधि का खुल्लम-खुल्ला दुरुपयोग किया जा रहा है, सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाले बोरवेल (नलकूप) को पार्षदों द्वारा अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए निजी घरों में करवा लिया गया है ।
नेता प्रतिपक्ष हर्षित देवी राजपूत ने कहा कि जब जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही है, तब जनता के टैक्स के पैसे से पार्षद अपने घरों को चमका रहे हैं। इस बंदरबांट को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
20 साल से बंद पड़ा बस स्टैंड बना कबाड़ और कोल माफियाओं का गढ़
दूसरे गंभीर मामले में नेता प्रतिपक्ष ने वार्ड क्रमांक 10 स्थित बस स्टैंड की दुर्दशा पर प्रशासन को घेरा, उन्होंने बताया कि यह बस स्टैंड पिछले 20 वर्षों से निष्क्रिय पड़ा है, जिससे जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस निष्क्रियता का फायदा उठाकर कोल एवं कबाड़ माफियाओं ने बस स्टैंड परिसर और वहां निर्मित दुकानों पर अवैध कब्जा कर लिया है। वर्तमान में यह पूरा परिसर शराबियों और असामाजिक गतिविधियों का मुख्य अड्डा बन चुका है। दुःखद बात यह है कि नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बने बैठे हैं ।
कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज, जांच की मांग
दोनों ही मामलों की लिखित शिकायत आज दिनांक 08 जून 2026 को कलेक्टर कार्यालय कोरबा में दर्ज करा दी गई है, जिसकी पावती पत्र क्रमांक 25 है। नेता प्रतिपक्ष हर्षित देवी राजपूत ने कलेक्टर से मांग की है कि वे स्वयं या उच्च अधिकारियों की टीम भेजकर इन स्थलों का भौतिक निरीक्षण (Spot Inspection) कराएं और दोषियों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कराएं ।
उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन ने इस पर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वे जनता के हक के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगी ।


कोरबा
दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दीपका में जश्न का माहौल, ऋषि सिदार के जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
जनता ने विकास पर लगाई मुहर, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार की रिकॉर्ड जीत
कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में संपन्न उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय दर्ज करते हुए एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल किया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ऋषि सिदार ने भारी जनसमर्थन प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े मतों के अंतर से पराजित करते हुए पार्षद पद पर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा भारत माता और भाजपा के जयघोष के साथ विजय का जश्न मनाया।

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय अभियान जारी, उपचुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ

गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी। वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में मिली यह प्रचंड जीत संगठन की बढ़ती मजबूती और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण मानी जा रही है। भाजपा नेताओं ने वार्ड की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए विकास एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।
जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में मिली यह ऐतिहासिक जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क किया तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई। भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता ने विश्वास जताया, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस अवसर पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। इस गौरवपूर्ण विजय के उपलक्ष्य में आयोजित विजय उत्सव एवं आभार कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी योगेश जैन, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, संतोषी दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोरबा
दीपका नगर पालिका, बजट के अभाव में विकास का पहिया जाम, कांग्रेस नेता विशाल शुक्ला ने घेरा
डेढ़ साल बाद भी नहीं पेश हुआ बजट, प्रशासनिक विफलता का आरोप
अध्यक्ष मद की राशि भी धूल खा रही, विकास कार्य पूरी तरह ठप – विशाल शुक्ला
मानसून से पहले नालियों की सफाई न होने पर दी चेतावनी, कहा— जनता की परेशानियों के जवाबदेह होंगे अध्यक्ष
कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका में बजट को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस के नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी विशाल शुक्ला ने दीपका नगर सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत और परिषद पर नगर के विकास की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है ।

बजट नहीं तो विकास कैसा?
विशाल शुक्ला ने तल्ख लहजे में कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष को पद संभाले एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन विडंबना यह है कि अब तक वार्षिक बजट परिषद के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल किया कि बिना बजट के विकास की दिशा और प्राथमिकताएं कैसे तय होंगी? बजट बैठक न होना पार्षदों और जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है ।
अध्यक्ष मद का उपयोग न होना कार्यक्षमता पर प्रश्नचिह्न
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि एक ओर शहर विकास की बाट जोह रहा है, वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष मद की राशि डेढ़ वर्षों से बिना उपयोग के यथावत पड़ी हुई है। उन्होंने कहा अध्यक्ष मद का खाली रहना यह साबित करता है कि वर्तमान नेतृत्व के पास नगर के समग्र विकास की न तो कोई मंशा है और न ही कोई स्पष्ट रूपरेखा ।
जल संकट और आगामी मानसून की चिंता
शुक्ला ने नगर की बदहाल व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में नगरवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे, लेकिन पालिका ने कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। अब जबकि मानसून सिर पर है, शहर की नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था भगवान भरोसे है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि पहली बारिश में गंदा पानी लोगों के घरों में घुसा तो इसके लिए नगर पालिका प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा ।
मांग और चेतावनी
विशाल शुक्ला ने नगर पालिका परिषद से मांग की है कि:-
तत्काल बजट बैठक आयोजित कर आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक किया जाए ।
लंबित विकास कार्यों की स्पष्ट रूपरेखा जनता के सामने रखी जाए ।
अध्यक्ष मद और अन्य विकास निधियों का उपयोग जनहित के कार्यों में तुरंत शुरू हो ।
उन्होंने अंत में चेतावनी देते हुए कहा कि बिना बजट के विकास की बातें केवल कागजी दावे हैं। नगर पालिका को जनता के प्रति जवाबदेह बनना होगा, अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
