कोरबा
इंडियन कॉफी हाऊस में भव्यता के साथ मनाया गया ओणम
कोरबा। आज कोरबा शहर के टीपी नगर स्थित इंडियन कॉफी हाऊस में ओणम पर्व हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। यह पर्व दक्षिण भारत के समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर फूलों की मनमोहक रंगोली सजाई गई थी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने सबसे बड़े इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस उत्सव में उन्नीकृष्णन, विनोद वैशाख, राजेश निगल, अरूण, विष्णु, जरीन सहित इंडियन कॉफी हाऊस के समस्त कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस उत्सव का आनंद लिया। नए कपड़े, स्वादिष्ट व्यंजन और परंपरागत नृत्य-संगीत ने उत्सव को रोमांचित कर दिया।
ओणम को दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु आदि राज्यों में मनाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय पर्व माना जाता है, जिसे यहां पर लोग बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं. ओणम को थिरु-ओणम या थिरुवोनम के नाम से भी जाना जाता है। मलयालम भाषा में थिरु शब्द का अर्थ पवित्र होता है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार यह पर्व चिंगम माह में और तमिल कैलेंडर में अवनी माह में मनाया जाता है। इस साल ओणम का पावन पर्व आज 05 सितंबर 2025 को मनाया गया।
ओणम पर्व का महत्व
ओणम का पावन पर्व अगस्त से सितंबर महीने के बीच में मनाया जाता है। इस दिन यहां पर घरों को फूलों और रंगोली आदि से सजाया जाता है। दक्षिण भारत में मान्यता है कि ओणम के दिन राजा महाबलि पाताल लोक से पृथ्वी पर अपनी प्रजा को आशीर्वाद देने के लिए आते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन श्रीहरि यानि भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था। यही कारण है कि इस दिन दोनों ही देवताओं की विशेष पूजा का विधान है।
ओणम पर्व: एक नजर में
ओणम पर्व के दिन दक्षिण भारतीय प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करते हैं और नये वस्त्र पहन कर अपने पूजा स्थान को पारंपरिक फूलों और रंगोली आदि से सजाते हैं। इसके बाद ऊंचे मंच पर भगवान थ्रिक्ककारा अप्पन की मूर्ति या चित्र को रख कर विधि-विधान से फल-फूल चढ़ाते हैं और भगवान को पायसम और अन्य चीजों का भोग लगाते हैं। इसके बाद धूप-दीप दिखा कर श्री हरि के मंत्रों या फिर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करते हैं। पूजा के अंत में भगवान की आरती और सभी को प्रसाद बांटकर खुद भी ग्रहण कर खुशियां मनाते हैं।
ओणम की पौराणिक कथा
हिंदू मान्यता के अनुसार ओणम का पावन पर्व दानवीर राजा बली के सम्मान में मनाया जाता है। मान्यता है कि एक बार असुरों के राजा बली श्री हरि विष्णु के भक्त थे, लेकिन उन्हें अपने पराक्रम का बहुत अभिमान था, जिसे तोड़ने के लिए श्री हरि ने वामन अवतार लिया और उनसे तीन पग धरती मांग ली। तब राजा बली ने अभिमान में कहा आपने तो बहुत छोटी चीज मांगली, ले लीजिए।
इसके बाद जब भगवान विष्णु ने एक पग से पूरी धरती और स्वर्गलोक को नाप लिया। इसके बाद वे राजा से बोले की तीसरा पग कहां रखूं, तब राजा बलि ने अपना सिर आगे कर दिया। जिससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने राजा बली को अमरता का वरदान देकर पाताल लोक का राजा बना दिया। मान्यता है कि हर साल ओणम के दिन राजा बलि पृथ्वी पर अपनी जनता से मिलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं, जिनके स्वागत में यह पावन पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।

कोरबा
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।
कोरबा
क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा
कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।
कोरबा
लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल
कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
