Connect with us

छत्तीसगढ़

नशे में तहसील ऑफिस पहुंचा कानूनगो :लड़खड़ाते हुए गिरा, बात करने के भी हालत में नहीं था, तहसीलदार ने अस्पताल भिजवाया

Published

on

बलरामपुर (बिलासपुर),एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी कर्मचारी (कानूनगो) शराब पीकर तहसील कार्यालय पहुंचा। किसी तरह वह दफ्तर के अंदर तो पहुंचा गया, लेकिन नशे में जमीन पर ही गिर गया। वह बात करने के भी हालत में नहीं था। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। मामला रामानुजगंज तहसील कार्यालय का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी का नाम प्रवीण लकड़ा (36) है, जो कि तहसील कार्यालय में कानूनगो के पद पर पदस्थ है। वह बलरामपुर के वन विभाग के क्वार्टर में रहता है। दो महीने पहले उसका बलरामपुर तहसील कार्यालय से ट्रांसफर हुआ था।

अक्सर शराब पीकर आता है दफ्तर

कर्मचारियों ने बताया कि वह अक्सर शराब पीकर दफ्तर आता है। शुक्रवार दोपहर को भी कानूनगो प्रवीण लकड़ा शराब पीकर कार्यालय पहुंचा। किसी तरह वह अपने बाइक से उतरा और लड़खड़ाते हुए परिसर में एंट्री की। थोड़ी दूर चलने के बाद वह गिर गया।

तहसीलदार ने भिजवाया अस्पताल

मौके पर मौजूद लोगों उसे उठाकर एक कमरे में ले गए। जब इसकी जानकारी तहसीलदार मनोज पैकरा को मिली, तो उन्होंने उसे पास के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। साथ ही उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता ने बताया कि कानूनगो नशे में इतना धुत थे कि वे चल भी नहीं पा रहा था। वहीं, कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

क्या होता है कानूनगो?

कानूनगो राजस्व विभाग का एक क्षेत्रीय अधिकारी होता है, जो पटवारी या लेखपाल की ओर से तैयार किए गए भूमि और लगान संबंधी कागजातों की जांच करता है। वह पटवारी और तहसीलदार/नायब तहसीलदार के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करता है।

एक पर्यवेक्षक की भूमिका निभाता है। साथ ही और पटवारी के कार्यों का निरीक्षण करता है। कानूनगो को राजस्व निरीक्षक या रेवन्यू इंस्पेक्टर भी कहा जाता है और वह भूमि के कागजातों का संरक्षक भी होता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending