रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई। किसी ने पति-पत्नी और उनके 2 बच्चों को कुल्हाड़ी से मारकर बाड़ी में एक ही गड्ढे में दफनाया गया। 11 सितंबर (गुरुवार) को चारों की लाश मिली। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
आखिर चारों की हत्या क्यों की गई ये मामला अभी तक सुलझा नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। संदेहियों से भी पूछताछ की जा रही है। यह वारदात संपत्ति विवाद और जमीन मुआवजे के पैसों को लेकर भी अंजाम दी गई हो सकती है।
पुलिस पड़ोस के लोगों और कुछ संदेहियों से इस एंगल से भी पूछताछ कर रही है। वहीं आज शुक्रवार को बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ संजीव शुक्ला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया।
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।
राजीवनगर गांव में मृतक का वह घर जहां चारों की लाश मिली।
शुक्रवार को बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ संजीव शुक्ला जायजा लेने गांव पहुंचे।
मृतक को मुआवजे के पैसे मिलने वाले थे
घरघोड़ा के ग्राम चांटीगुड़ा निवासी बुधराम उरांव (40) अपना गांव छोड़कर पत्नी सहोद्रा उरांव (35), बेटा अरविंद (12), बेटी शिवांशी (6) के साथ खरसिया के ग्राम ठुसेकेला में रहकर मजदूरी करता था। उसकी बड़ी बेटी बुआ के यहां कोतरलिया में रहकर पढ़ाई करती है।
उसके पैतृक गांव में उसके नाम जमीन है। उसका कुछ हिस्सा किसी प्लांट में निकला है। उसे मुआवजे की एक किस्त मिल चुकी थी, और शेष राशि मिलना बाकी था। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि कहीं मुआवजे के पैसे को लेकर ही यह हत्या न की गई हो।
पुलिस की टीम, फॉरेंसिंक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
बगल के कमरे को खोदने का प्रयास
जानकारी के मुताबिक, जिस कमरे में चारों की लाश मिली है। ठीक उसके बगल के कमरे भी खुदे हुए मिले हैं, पुलिस ने इससे अंदाजा लगाया है कि किसी ने इस कमरे को भी खोदने का प्रयास किया था, लेकिन खोद नहीं पाया जिसके बाद लाश को बाड़ी में दफनाया गया।
घर के लोगों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं होने पर गुरुवार सुबह गांववालों को फोन लगाकर बात कराने को कहा गया। तब हादसे की जानकारी हुई। हत्या की वजह संपत्ति विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी खरसिया चौकी प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस की टीम, फॉरेसिंक और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। घर के पीछे बाड़ी जहां बदबू आ रही थी वहां खोदा गया।
जहां एक की गड्ढे में पति-पत्नी और दोनों बच्चों का शव मिला। बाड़ी में गिली मिट्टी होने से तकरीबन 1 से 2 फीट आसानी से गड्ढा कर उन्हें दफना दिया गया और ऊपर से पैरा डाल दिया गया था।
6 साल की शिवांगी की भी हत्या कर दी गई है। उसकी लाश बाड़ी में दफन मिली।
2 बच्चों को भी कुल्हाड़ी से मारकर बाड़ी में दफना दिया गया, ये तस्वीर अरविंद की है।
नींद में हत्या का शक, कमरे में कुल्हाड़ी, हंसिया, रॉड मिले
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मृतकों के शरीर पर प्रतिरोध के कोई निशान नहीं मिले हैं। इससे आशंका है कि चारों की हत्या नींद में ही कर दी गई। घटनास्थल से कुल्हाड़ी, हंसिया, गैंती, 2 फावड़ा और रॉड भी मिले हैं।
हंसिया-रॉड में खून के दाग थे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें मारने के लिए इनका भी उपयोग किया गया है और मर्डर करने वाले 1 से ज्यादा लोग हो सकते हैं।
पुलिस डॉग मृतक के भतीजे के घर के सामने जाकर रुकी।
स्निफर डॉग भतीजे के घर के सामने रुकी
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची। खोजी डॉग रूबी घटनास्थल पर मिली कुल्हाड़ी को सूंघकर पहले गांव के रास्ते मृतक की भतीजे के घर के पास बैठी।
फिर गांव के तालाब के पचरी पहुंची। उसके बाद उसी मार्ग से एनएच मार्ग से बोतल्दा रॉक गार्डन जाने वाले मार्ग तक पहुंची।
पुलिस ने कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। स्निफर डॉग उसे स्मेल करता हुआ।
मेन गेट अंदर से बंद था
मृतक बुधराम का घर 2-3 दिनों से बंद था और तेज दुर्गंध आ रही थी। लेकिन घर का गेट अंदर से लॉक था। वहीं, बाड़ी तक पहुंचने का रास्ता घर से ही जाता है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारे पीछे की ओर से रात में अंदर आकर हत्या कर भाग गए होंगे।
संदेहियों से पूछताछ जारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि ठुसेकेला राजीव नगर में हुए हत्या के मामले में अभी कोई कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल में जांच कर रही है। ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पुलिस पहुंच सके। मामले में कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।
कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।
मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए। छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव
गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!
एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।