कोरबा। कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल, डिंगनापुर, कोरबा के कॉन्फ्रेंस हॉल में SPREE 2025 योजना की विस्तृत जानकारी देने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) रायपुर के अधिकारीगण भूपेंद्र कुमार- क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. आर.एस. देवगन- चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. श्वेता मिश्रा -राज्य चिकित्सा अधिकारी, रत्नेश राजन्य- उप निदेशक, जितेन्द्र कुमार सिंह- शाखा प्रबंधक कोरबा तथा कोरबा जिले की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के नियोक्ता उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ऐसे सभी नियोक्ताओं को ईएसआई SPREE 2025 योजना के बारे में जानकारी देना था, जो अभी तक कर्मचारी राज्य बीमा योजना में पंजीकृत नहीं हुए हैं।SPREE 2025 योजना के अंतर्गत ऐसे नियोक्ताओं को एक बार का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जो अभी तक SPREE अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं हैं या जिन्होंने अपने सभी पात्र कर्मचारियों का पंजीकरण नहीं कराया है।
SPREE 2025 योजना की महत्वपूर्ण बिन्दु योजना की अवधि- 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक। योजना के तहत पंजीकरण करने वाले नियोक्ताओं के लिए कवरेज से पूर्व की अवधि में कोई निरीक्षण या कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी । व्याप्ति (Coverage) नियोक्ता द्वारा घोषित तिथि से मानी जाएगी। इस योजना के तहत नियोक्ता श्रम सुविधा पोर्टल, ESIC पोर्टल या MCA पोर्टल के माध्यम से स्वयं से बहुत ही आसानी के साथ ESIC में पंजीकरण कर सकते हंै। इस बैठक में भुपेन्द्र कुमार, क्षेत्रिय निदेशक ने नियोक्ताओं को योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि यह योजना पूर्वव्यापी दंड के डर को समाप्त करती है एवं कहा कि नियोक्ता इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने कर्मचारियों को एक सुरक्षित और गरिमामय कार्य वातावरण प्रदान करें। उक्त बैठक में कोरबा क्षेत्र के नियोक्ता संघ के आर. पी. तिवारी, उपाध्यक्ष- चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कोरबा, नरेंद्र अग्रवाल- महामंत्री चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कोरबा, श्रीकांत बुधिया- अध्यक्ष जिला उद्योग संघ, जे. पी. सिंह- सचिव कान्ट्रेक्टर्स यूनियन सीएसईबी, धनंजय सिंह- सचिव कान्ट्रेक्टर्स यूनियन सीएसईबी उपस्थित हुए एवं चर्चा में भाग लिया।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।