Connect with us

कोरबा

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के SPREE 2025 योजना पर जागरूकता हेतु बैठक का आयोजन

Published

on

कोरबा। कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल, डिंगनापुर, कोरबा के कॉन्फ्रेंस हॉल में SPREE 2025 योजना की विस्तृत जानकारी देने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) रायपुर के अधिकारीगण भूपेंद्र कुमार- क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. आर.एस. देवगन- चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. श्वेता मिश्रा -राज्य चिकित्सा अधिकारी, रत्नेश राजन्य- उप निदेशक, जितेन्द्र कुमार सिंह- शाखा प्रबंधक कोरबा तथा कोरबा जिले की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के नियोक्ता उपस्थित रहे।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ऐसे सभी नियोक्ताओं को ईएसआई SPREE 2025 योजना के बारे में जानकारी देना था, जो अभी तक कर्मचारी राज्य बीमा योजना में पंजीकृत नहीं हुए हैं।SPREE 2025 योजना के अंतर्गत ऐसे नियोक्ताओं को एक बार का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जो अभी तक SPREE अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं हैं या जिन्होंने अपने सभी पात्र कर्मचारियों का पंजीकरण नहीं कराया है।


SPREE 2025 योजना की महत्वपूर्ण बिन्दु
योजना की अवधि- 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक।
योजना के तहत पंजीकरण करने वाले नियोक्ताओं के लिए कवरेज से पूर्व की अवधि में कोई निरीक्षण या कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी ।
व्याप्ति (Coverage) नियोक्ता द्वारा घोषित तिथि से मानी जाएगी।
इस योजना के तहत नियोक्ता श्रम सुविधा पोर्टल, ESIC पोर्टल या MCA पोर्टल के माध्यम से स्वयं से बहुत ही आसानी के साथ ESIC में पंजीकरण कर सकते हंै।
इस बैठक में भुपेन्द्र कुमार, क्षेत्रिय निदेशक ने नियोक्ताओं को योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि यह योजना पूर्वव्यापी दंड के डर को समाप्त करती है एवं कहा कि नियोक्ता इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने कर्मचारियों को एक सुरक्षित और गरिमामय कार्य वातावरण प्रदान करें।
उक्त बैठक में कोरबा क्षेत्र के नियोक्ता संघ के आर. पी. तिवारी, उपाध्यक्ष- चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कोरबा, नरेंद्र अग्रवाल- महामंत्री चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कोरबा, श्रीकांत बुधिया- अध्यक्ष जिला उद्योग संघ, जे. पी. सिंह- सचिव कान्ट्रेक्टर्स यूनियन सीएसईबी, धनंजय सिंह- सचिव कान्ट्रेक्टर्स यूनियन सीएसईबी उपस्थित हुए एवं चर्चा में भाग लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपका एवं छुरी कला में विशेष शिविर कल

Published

on

कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आम नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 01 अक्टूबर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहें।
इसी क्रम में 02 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद दीपका कार्यालय एवं नगर पंचायत छुरीकला अंतर्गत बस स्टैंड छुरी के समीप शिविर आयोजित किए जाएंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठायें।

Continue Reading

कोरबा

कीचड़ भरे रास्ते से मिली राहत, डोंगानाला के बिरहोर परिवारों तक पहुँची पक्की सड़क

Published

on

पीएम जनमन के अंतर्गत लगभग 167.20 लाख रुपये की लागत से अटल चौक से जंगल पारा तक बना 2.38 किलोमीटर मार्ग
कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। विकासखंड पाली के दूरस्थ ग्राम डोंगानाला के जंगल पारा में रहने वाले बिरहोर परिवारों के लिए बारिश का मौसम बड़ी परेशानी लेकर आता था। अटल चौक से बस्ती तक जाने वाला कच्चा रास्ता कीचड़ से भर जाता था। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था और बच्चे स्कूल जाने से कतराते थे। अब प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत बनी पक्की सड़क ने उनकी रोजमर्रा की यात्रा आसान कर दी है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अटल चौक से जंगल पारा तक लगभग 2.38 किलोमीटर सड़क का निर्माण लगभग 167.20 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मार्ग में सीसी सड़क के साथ डामर सड़क भी बनाई गई है। इससे बस्ती में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लगभग 40 परिवारों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
बस्ती के सुनहर सिंह बिरहोर बताते हैं कि पक्की सड़क बनने से अब आने-जाने में आसानी होती है। गीता बाई के अनुसार उन्हें रास्ते में पहले जैसी परेशानी नहीं होती और बच्चे भी आसानी से स्कूल आ-जा सकते हैं। गाँव के किसान पुनो राम पटेल पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि बारिश में रास्ते पर घुटनों तक कीचड़ हो जाता था। अब पक्की सड़क बनने से उस परेशानी से राहत मिली है।
जंगल पारा के परिवारों के लिए यह सड़क स्कूल और आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने का सुगम रास्ता बन गई है। बारिश के दिनों में जिस मार्ग से गुजरना कठिन था, उसी पर अब ग्रामीण अधिक आसानी से आ-जा रहे हैं।

Continue Reading

कोरबा

धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

Published

on

उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती
कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान गुरुचरण मरार पहले परंपरागत तरीके से धान की खेती करते थे। वर्ष में एक ही फसल लेने के कारण खेती से होने वाली आय सीमित थी। सिंचाई का साधन नहीं था और कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर व अन्य मशीनें किराये पर लानी पड़ती थीं। ऐसे में छह सदस्यीय परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन होता था।
गांव के भ्रमण के दौरान उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने श्री मरार को विभागीय योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी, नगौई में आवेदन किया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उन्हें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, प्लास्टिक मल्चिंग तथा ग्राफ्टेड बैंगन रोपण के लिए कुल 46 हजार रुपये का विभागीय अनुदान मिला।
इन संसाधनों और विभागीय मार्गदर्शन की मदद से श्री मरार ने खेती के तरीके में बदलाव किया। अब वे वर्ष में दो से तीन फसलें लेते हैं और वर्तमान में भिंडी की खेती से भी आय अर्जित कर रहे हैं। विभाग को दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अनुमानित वार्षिक आय पहले लगभग 45 हजार रुपये थी, जो अब लगभग ढाई से तीन लाख रुपये तक पहुंच गई है। बढ़ी हुई आय से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है। वे गांव के अन्य किसानों को भी खेती से जुड़ी जानकारी देते हैं।
श्री मरार कहते हैं कि उद्यानिकी विभाग से योजनाओं की जानकारी मिलने पर उनका आधुनिक खेती के प्रति उत्साह बढ़ा। वे आगे भी विभागीय मार्गदर्शन लेकर खेती करना चाहते हैं और मिली सहायता के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677