Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मवेशी तस्करों का ओडिशा कनेक्शन:मवेशियों को बूचड़खाना ले जाने गाड़ी उपलब्ध कराता था, 2 ट्रक, एक पिकअप जब्त

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मवेशी तस्करी करने वाले रायपुर के वाहन मालिक को पुलिस ने ओडिसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा में छिपकर मवेशी तस्करी के लिए गाड़ी उपलब्ध कराता था और तस्करों की मदद करता था। पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वालों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 2 दिन पहले पुलिस ने खूंटाघाट के पास नाकेबंदी कर 17 मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ा था। इसके साथ ही पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले कुरैशी गैंग के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद से पुलिस मवेशी तस्करों पर एंड टू एंड कार्रवाई करने का दावा किया था। वहीं, मवेशी तस्करी में शामिल फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

ओडिसा में छिपकर काम कर रहा था रायपुर का तस्कर

पुलिस ने 2 दिन के अंदर रायपुर के हसदा अभनपुर के रहने वाले तस्कर गुरुवेंद्र नागरची (29) को पकड़ा है। वह ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में छिपा हुआ था और वहीं से तस्करी का काम करता था।

साथियों को तस्करी के लिए गाड़ी उपलब्ध कराने के साथ ही पकड़े जाने पर उनकी मदद भी करता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तस्करी में उपयोग किए जाने वाले दो ट्रक और एक पिकअप ओडिशा के अलग-अलग इलाकों से जब्त किए हैं।

मवेशियों को उत्तरप्रदेश के बूचड़खाना ले जा रहे थे तस्कर

बीते 10 सितंबर को पाली से ट्रक में 17 मवेशी लोड कर तस्कर उत्तरप्रदेश के बूचड़खाना लेकर जा रहे थे। गौरक्षकों ने जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर खूंटाघाट के पास ट्रक को पकड़ लिया। मौके पर उत्तरप्रदेश के एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के फरार तस्करी की तलाश कर रही है।

जब्त ट्रक से मिला फरार आरोपी का क्लू

पाली से पीछा कर जिस ट्रक को पुलिस ने पकड़ा था, वह किसी और के नाम पर दर्ज था। जांच में पुलिस को पता चला कि गाड़ी का सौदा रायपुर जिले के अभनपुर के हसदा निवासी गुरुवेंद्र नागरची (29) के नाम पर हुआ है।

जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में छिपे होने की जानकारी मिली, तब उसी दिन पुलिस टीम वहां रवाना हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरोह के और सदस्यों की तलाश

कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मवेशी तस्करों का यह बड़ा गिरोह है। यह गिरोह रायपुर, बिलासपुर, कोरबा समेत आसपास के इलाकों से मवेशी उठाकर उत्तरप्रदेश में तस्करी करता है।

पुलिस ने मामले में चार तस्करों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने मवेशी तस्करों के खिलाफ एंड टू एंड कार्रवाई करने का दावा किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपका एवं छुरी कला में विशेष शिविर कल

Published

on

कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आम नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 01 अक्टूबर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहें।
इसी क्रम में 02 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद दीपका कार्यालय एवं नगर पंचायत छुरीकला अंतर्गत बस स्टैंड छुरी के समीप शिविर आयोजित किए जाएंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठायें।

Continue Reading

कोरबा

कीचड़ भरे रास्ते से मिली राहत, डोंगानाला के बिरहोर परिवारों तक पहुँची पक्की सड़क

Published

on

पीएम जनमन के अंतर्गत लगभग 167.20 लाख रुपये की लागत से अटल चौक से जंगल पारा तक बना 2.38 किलोमीटर मार्ग
कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। विकासखंड पाली के दूरस्थ ग्राम डोंगानाला के जंगल पारा में रहने वाले बिरहोर परिवारों के लिए बारिश का मौसम बड़ी परेशानी लेकर आता था। अटल चौक से बस्ती तक जाने वाला कच्चा रास्ता कीचड़ से भर जाता था। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था और बच्चे स्कूल जाने से कतराते थे। अब प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत बनी पक्की सड़क ने उनकी रोजमर्रा की यात्रा आसान कर दी है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अटल चौक से जंगल पारा तक लगभग 2.38 किलोमीटर सड़क का निर्माण लगभग 167.20 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मार्ग में सीसी सड़क के साथ डामर सड़क भी बनाई गई है। इससे बस्ती में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लगभग 40 परिवारों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
बस्ती के सुनहर सिंह बिरहोर बताते हैं कि पक्की सड़क बनने से अब आने-जाने में आसानी होती है। गीता बाई के अनुसार उन्हें रास्ते में पहले जैसी परेशानी नहीं होती और बच्चे भी आसानी से स्कूल आ-जा सकते हैं। गाँव के किसान पुनो राम पटेल पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि बारिश में रास्ते पर घुटनों तक कीचड़ हो जाता था। अब पक्की सड़क बनने से उस परेशानी से राहत मिली है।
जंगल पारा के परिवारों के लिए यह सड़क स्कूल और आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने का सुगम रास्ता बन गई है। बारिश के दिनों में जिस मार्ग से गुजरना कठिन था, उसी पर अब ग्रामीण अधिक आसानी से आ-जा रहे हैं।

Continue Reading

कोरबा

धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

Published

on

उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती
कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान गुरुचरण मरार पहले परंपरागत तरीके से धान की खेती करते थे। वर्ष में एक ही फसल लेने के कारण खेती से होने वाली आय सीमित थी। सिंचाई का साधन नहीं था और कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर व अन्य मशीनें किराये पर लानी पड़ती थीं। ऐसे में छह सदस्यीय परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन होता था।
गांव के भ्रमण के दौरान उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने श्री मरार को विभागीय योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी, नगौई में आवेदन किया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उन्हें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, प्लास्टिक मल्चिंग तथा ग्राफ्टेड बैंगन रोपण के लिए कुल 46 हजार रुपये का विभागीय अनुदान मिला।
इन संसाधनों और विभागीय मार्गदर्शन की मदद से श्री मरार ने खेती के तरीके में बदलाव किया। अब वे वर्ष में दो से तीन फसलें लेते हैं और वर्तमान में भिंडी की खेती से भी आय अर्जित कर रहे हैं। विभाग को दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अनुमानित वार्षिक आय पहले लगभग 45 हजार रुपये थी, जो अब लगभग ढाई से तीन लाख रुपये तक पहुंच गई है। बढ़ी हुई आय से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है। वे गांव के अन्य किसानों को भी खेती से जुड़ी जानकारी देते हैं।
श्री मरार कहते हैं कि उद्यानिकी विभाग से योजनाओं की जानकारी मिलने पर उनका आधुनिक खेती के प्रति उत्साह बढ़ा। वे आगे भी विभागीय मार्गदर्शन लेकर खेती करना चाहते हैं और मिली सहायता के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677