छत्तीसगढ़
‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ पदयात्रा…छत्तीसगढ़ में 3 दिन रहेंगे पायलट:रैलियां करेंगे और मीटिंग लेंगे, रायगढ़-कोरबा-राजनांदगांव-दुर्ग में 16 से 18 सितंबर तक होगी पदयात्रा, रूट-चार्ट जारी
रायपुर,एजेंसी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 16 सितंबर से 3 दिन के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के जरिए रायगढ़ से भिलाई तक कांग्रेसियों के साथ पदयात्रा करेंगे। कई जिलों में मीटिंग भी लेंगे। कार्यक्रम को लेकर रूट चार्ट जारी किया गया है।
इससे पहले, बिलासपुर में 9 सितंबर को कांग्रेस ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा की थी, जिसमें सचिन पायलट की मौजूदगी में गुटबाजी नजर आई थी। पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा था कि, कार्यकर्ता चमचे नहीं है। TS सिंहदेव पर भूपेश ने इशारे-इशारे में कहा था कि, वोट चोरी से सरकार गई, मत बोलना काम नहीं किया। वहीं, अमरजीत से माइक छीन लिया गया था।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 16 सितंबर से 3 दिन के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे।
16 सितंबर से 18 सितंबर तक पदयात्रा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि, देशभर में मतदाता सूचियों में की गई गड़बड़ियों और चुनाव निष्पक्षता कराने की मांग है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस रायगढ़ से भिलाई तक 16 सितंबर से 18 सितंबर तक तीन दिवसीय ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत पदयात्रा करेगी।
इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होने आ रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत 16 सितंबर को रायगढ़ में हस्ताक्षर अभियान और सभा से होगी। इसी दिन कोरबा में मशाल रैली आयोजित की जाएगी। 17 सितंबर को तखतपुर, मुंगेली और बेमेतरा में पदयात्रा और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल होंगे
बैज ने बताया कि अभियान का समापन 18 सितंबर को राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में कार्यक्रमों के माध्यम से होगा। सचिन पायलट 16 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे झारसुगड़ा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। समापन कार्यक्रम में सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़
रायपुर : केबिनेट बैठक 26 मई को
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक मंगलवार , 26 मई को शाम 6.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
छत्तीसगढ़
रायपुर : नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
छत्तीसगढ़
“कुबेर का खजाना” प्रेरणादायी कार्यक्रम का होटल ड्रीम पॉइंट में हुआ आयोजन
जांजगीर-चांपा। डिडवानिया फाउंडेशन, चांपा द्वारा होटल ड्रीम पॉइंट में प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता श्रीमती राजेश्वरी मोदी (राज दीदी), मुंबई के सानिध्य में “कुबेर का खजाना” प्रेरणादायी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चांपा, जांजगीर, रायगढ़, सक्ती, अकलतरा, बाराद्वार, बिलासपुर, रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत नृत्य के साथ किया गया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में राज दीदी ने नारायण शास्त्र के अनुसार वाणी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति की वाणी ही उसके जीवन में सुख एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि दूसरों की बुराई करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका प्रभाव स्वयं के जीवन पर भी पड़ता है। वहीं आदरपूर्वक एवं सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करने से जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है।
राज दीदी ने उपस्थित जनों को सकारात्मक सोच, पारिवारिक सामंजस्य, आत्मविश्वास एवं जीवन में अच्छे संस्कारों के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायी विचारों से पूरा सभागार सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में “वरदान रेकी” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को रेकी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं जीवन उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डिडवानिया फाउंडेशन द्वारा बजरंगलाल डिडवानिया के विशेष मार्गदर्शन एवं श्रीमती विद्या डिडवानिया की प्रेरणा से संपन्न हुआ।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
