छत्तीसगढ़
अंग्रेजी शराब पीते ही 2 युवक बेहोश…आधे घंटे में मौत:सक्ती में जहरीली शराब की आशंका,पहले बिलासपुर-जांजगीर में 9 लोगों की जा चुकी है जान
सक्ती । छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सोमवार को शराब पीने से 2 युवक की जान चली गई। शराब पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के आधे घंटे के अंदर दोनों की मौत हो गई। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।
प्रदेश में एक साल के भीतर करीब 9 लोगों की मौत हो चुकी है। बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि जांजगीर-चांपा में अंग्रेजी शराब और महुआ शराब मिलाकर पीने से 2 दोस्त की जान गई थी।
केस- 1
पहला मामला सक्ती जिले के करही गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मनोज कश्यप और सूरज यादव दोपहर करीब 12 बजे दोनों युवक बेहोशी की हालत में मिले। आसपास के लोगों ने परिजन को इसकी जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए दोनों को फौरन सारंगढ़ के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के आधे घंटे की भीतर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही सारंगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

ये तस्वीर मृतक युवक की है। जिसने शराब पिया था। (फाइल फोटो)
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और जीरो में मर्ग कायम कर केस की डायरी बिर्रा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवकों ने आखिर कहां से शराब खरीदी थी।

यही शराब की बोतल युवकों के पास से बरामद की गई है।
केस- 2
दूसरा मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी का है। जहां फरवरी को जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, रामू उल्टी कर रहा था, जिससे खून निकल रहा था। खून का थक्का जैसे काला-काला उल्टी के साथ आ रहा था।
परिजन उसको अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद 2 लोगों की जान गई। बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन एक दिन बाद ही एक साथ 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। तब महुआ शराब पीने से मौत की जानकारी हुई थी।
केस- 3
तीसरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना इलाके का है। जहां जनवरी को बुडगहन में शराब पीने के बाद 2 दोस्तों की मौत हाे गई थी। जानकारी के मुताबिक, शिवा बंजारे (19 साल), रूपेश सांडे (27 साल) और सुखसागर सतनामी (28 साल) तीनों ने शनिवार रात शराब पीने का प्लान बनाया।
तीनों ने मिलकर गांव के एक ठेके से गोवा शराब और गांव के एक व्यक्ति से महुआ शराब भी ली। तीन दोस्त शनिवार की शाम को भी शराब पी चुके थे। इसके बाद फिर से तीनों गांव के नगर पुल के पास जुटे। यहां तीनों ने अपना-अपना पेग बनाया। इसी बीच सुखसागर सतनामी के मोबाइल की घंटी बज गई।

ऐसे में सुखसागर फोन अटैंड करने कुछ दूर चला गया। सुखसागर के दूर जाने के बाद बंजारे और सांडे ने शराब पीना जारी रखा। जब सुखसागर वापस आया तो दोनों दोस्तों ने कहा कि उन्हें ठीक नहीं लग रहा है। सुखसागर दोनों को घर छोड़ आया। रात में दोनों की तबीयत और बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजन सीएचसी अस्पताल बलौदा लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कोरबा
कोरबा : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन
उद्योग मंत्री ने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक, रिसदा से रिसदी, दर्री बैराज से बरमपुर चौक सहित हरदी बाजार-तरदा-इमलीछापर मार्ग के निर्माण का किया भूमिपूजन
सुशासन तिहार के बीच जिलेवासियों को मिली बड़ी सौगात

कोरबा। कोरबा जिले के स्थापना दिवस और सुशासन तिहार के अवसर पर आज जिलेवासियों को बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दर्री बैराज के मेजर ध्यानचंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 29 करोड़ 42 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक (सीमेंट कंक्रीटीकरण, लंबाई 2.84 किमी), रिसदा चौक से रिसदी चौक (लंबाई 2.90 किमी), 83 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से दर्री बैराज से बरमपुर चौक (सीमेंट कांक्रीटीकरण, लंबाई 7.96 किमी) तथा 230 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक की लागत से हरदी बाजार -तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर (कुल लंबाई 27.19 किमी, शेष निर्माण 13.74 किमी) सीमेंट कंक्रीट मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज शुभ दिन है कि कोरबा वासियों की बहुप्रतीक्षित सड़कों की माँग पूरी हो रही है। भूमिपूजन के साथ ही सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और जिले में सड़कों का जाल बिछने के साथ आवागमन बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया था और आज भूमिपूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मंत्री श्री देवांगन ने जिले के विकास और बेहतर आवागमन के लिए सड़कों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन मार्गों के बनने से यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन सुगम होगा तथा कई मार्गों की दूरी भी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगरीय निकाय मंत्री के सहयोग से जिले के विकास को नई गति मिल रही है।
उन्होंने बताया कि डीएमएफ राशि से जिले में अधोसंरचना से जुड़े अनेक कार्यकृसड़क, पुल-पुलिया, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन, स्वास्थ्य केंद्र भवनकृस्वीकृत किए गए हैं। साथ ही मानदेय आधारित शिक्षकों की नियुक्ति, स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती, प्रतिभावान विद्यार्थियों को कोचिंग, स्कूली विद्यार्थियों को नाश्ता प्रदान करने जैसी योजनाएँ भी संचालित हैं। शहर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 36 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश को विकास की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश को आर्थिक मजबूती मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ गरीब कल्याण हेतु अनेक योजनाएँ चल रही हैं। डीएमएफ का अधिकार जिलों को देकर खनन प्रभावित क्षेत्रों को विकास से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए किसानों से सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी, तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपये, रामलला दर्शन योजना, तथा प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्री एवं अधिकारी सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री लगातार चौपाल लगाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री देवांगन कोरबा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए न केवल संकल्पित हैं, बल्कि उसे धरातल पर उतार भी रहे हैं। सभी 67 वार्डों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि जिले की किसी भी सड़क पर कहीं भी गड्ढा न रहे। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से जिलेवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि आज जिले के लिए अत्यंत खुशी और सौभाग्य का दिन है। यह केवल सड़क का भूमिपूजन नहीं, बल्कि बेहतर आवागमन एवं मजबूत भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि डीएमएफ की 30 प्रतिशत राशि आवागमन सुधारने में व्यय की जा रही है। कलेक्टर कुणाल दुदावत की भी यह सोच है कि जिले की सभी सड़कें सर्वाेत्तम स्थिति में रहें और यहाँ से बाहर निकलने वाले यात्रियों को भी उत्कृष्ट मार्ग उपलब्ध हों।
लोक निर्माण विभाग के ईई जी आर जांगड़े ने स्वीकृत सड़को की जानकारी दी और सभी निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर पार्षद अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन, सीमा कँवर, राधा महंत, कल्याणी यादव, प्रीति शर्मा, अजय चंद्रा, राजकुमार साहू, सम्मत रतन सिंह कँवर,एसडीएम सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
रायपुर : केबिनेट बैठक 26 मई को
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक मंगलवार , 26 मई को शाम 6.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
छत्तीसगढ़
रायपुर : नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
