Connect with us

कोरबा

एसईसीएल में विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 75 श्रमवीरों को सम्मानित किया गया

Published

on

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का भी हुआ शुभारंभ, कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

बिलासपुर। एसईसीएल में आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 75 कोयला खनिक श्रमवीरों को सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी समारोह एसईसीएल वसंत विहार स्थित रवीन्द्र भवन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शहरी एवं आवासन कार्य राज्य मंत्री तथा सांसद (बिलासपुर) तोखन साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक (बेलतरा) सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने की।

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति, श्रमसंघ प्रतिनिधि, सिस्टा/ओबीसी/एससी-एसटी/एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य, विभागाध्यक्षगण, क्षेत्रों से आए कामगार साथी एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एसईसीएल द्वारा शुरू किए गए विश्वकर्मा अवार्ड्स की पहल की सराहना की और कहा देश को ऊर्जावान बनाए रखने में इन श्रमवीरों का अहम योगदान है।

विशिष्ट अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में खनिकों का श्रम और समर्पण अनुपम है, इसलिए वे सच्चे श्रमयोगी हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने कहा कि आज एसईसीएल के सच्चे विश्वकर्मों हमारे खनिक श्रमवीरों को सम्मानित कर पूरा एसईसीएल परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

आगमन पर सभी अतिथियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इसके पश्चात् एसईसीएल की खदानों में ऑपरेशन, मेंटेनेंस, सुपरवाइजरी आदि कार्यों में संलग्न 75 नियमित एवं संविदा कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि द्वारा आज से शुरू हो रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सभी को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

विश्वकर्मा जयंती अवसर पर एसईसीएल द्वारा श्रमिकों के सम्मान में मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों में “एसईसीएल-17: विश्वकर्मा सेवा संकल्प अभियान” आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत मुख्यालय एवं सभी संचालन क्षेत्रों में श्रमिक कल्याण हेतु 17 विविध गतिविधियों का संचालन किया गया। इनमें स्वास्थ्य शिविर, सतर्कता शपथ, रक्तदान, वित्तीय जागरूकता शिविर, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, सुरक्षा जागरूकता, डिजिटल साक्षरता तथा नशामुक्ति जैसे विषयों पर विशेष कार्यक्रम शामिल रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रामनवमी की शुभकामनाएं दी पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने

Published

on

कोरबा। कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संचालक, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के डायरेक्टर, द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स एमडि 3233 के पूर्व वाईस चेयरमेन एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कोरबा सहित पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

लायन अग्रवाल ने रामनवमी पर शुभता का संदेश देते हुए कहा है कि रामनवमी वह एतिहासिक दिन है, जब समाज में आदर्श स्थापना एवं जनता के प्रति राजा के कर्त्तव्यों का संदेश देने के लिए भगवान बिष्णु ने सातवें अवतार के रूप में भगवान राम के रूप में इस धरा पर अवतरित हुए और किस तरह भगवान राम ने अपने माता-पिता के वचनों को पूरा करने के लिए सत्ता त्याग कर 14 वर्ष वनवास काटा। राम त्याग, परोपकार और मानव कल्याण के प्रतीक थे। भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए था और वे भारत की संस्कृति थे। भगवान राम का जन्म ही समस्त चर-अचर और विश्व कल्याण के लिए था। रामनवमी उस महापर्व का नाम है, जब हम भगवान राम के आदर्शों का कुछ अंश अपने जीवन में उतारें और क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुसार समाज निर्माण में अपना योगदान दें। इसी में ही रामनवमी की सार्थकता है।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांग महोत्सव: प्रतिभा, सम्मान और समावेशन का उत्सव 9 एवं 10 मई को बिलासपुर में

Published

on

कोरबा/बिलासपुर। बिलासपुर में आगामी 9 और 10 मई को दिव्यांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव समाज में समावेशन और संवेदनशीलता का एक सशक्त उदाहरण बनने जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमता और उनके बहुमूल्य योगदान को पहचानना तथा उन्हें सम्मानित करना है।

दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ. गजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसमें संगीत, नृत्य, खेल, कला सहित कई विधाओं में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी क्षमताओं का परिचय देंगे। यह महोत्सव न केवल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिव्यांगजनों को समाज में एक गरिमामय स्थान मिले और उनकी क्षमताओं को सही पहचान मिल सके। समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव में भाग लेने और दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में समावेशी सोच को बढ़ावा मिलता है और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि परिषद् का लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। दिव्यांग महोत्सव के माध्यम से हम उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता को पूरे देश के सामने लाएंगे। यह आयोजन एक नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेवा कार्यों को अब और व्यापक स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। परिषद् हर उस दिव्यांग तक पहुंचेगी, जिसे सहयोग और मंच की आवश्यकता है।
दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ गजेंद्र तिवारी ने बताया कि दिव्यांग महोत्सव एक ऐसा आयोजन है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की प्रतिभा, क्षमता और योगदान को पहचानता है और उनका सम्मान करता है। इस महोत्सव में दिव्यांगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जैसे कि संगीत- नृत्य, खेल, कला और अलग-अलग विधाओं में भाग ले सकते हैं।
यह महोत्सव दिव्यांगों को अपने आप को व्यक्त करने और अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। यह आयोजन न केवल दिव्यांगों के लिए है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाने और दिव्यांगों की प्रतिभा को पहचानने का एक अवसर भी है। यह महोत्सव निश्चित रूप से प्रतिभा, सम्मान और समानता का एक प्रेरणादायक संगम साबित होगा।

Continue Reading

कोरबा

पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल जी एमपी सीजी इमर्जिंग अवार्ड से सम्मानित

Published

on

समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हुए सम्मानित
उपमुख्य मंत्री अरूण साव, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, अटल श्रीवास्तव, पूजा विधानी, जी न्युज एमपी सीजी के एडिटर सहित लब्ध प्रतिष्ठित अतिथि रहे उपस्थित
कोरबा/बिलासपुर। देश के लब्ध प्रतिष्ठित न्युज चैनल जी न्युज एमपी सीजी द्वारा 25 मार्च 2026 को बिलासपुर में जी न्युज राईज-इमर्जिंग अवार्ड समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के उन समाज सेवकों एवं राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है और आज भी दे रहे हैं।

कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं समाज सेवा के जरिये कोरबा लायनवाद को विश्व शिखर पर पहुंचाने वाले एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के माध्यम से उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शिक्षा को वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचाने एवं ग्रामीण निर्धन बच्चों को कम फीस या नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से स्वर्णीम भविष्य देने वाले विद्यालय के डायरेक्टर तथा लायंस क्लब गुरूकुल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट रचनात्मक कार्य करने वाले क्लब के संरक्षक एवं द इंटननेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स एमडि 3233 के पूर्व वाईस चेयरमेन, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को कोरबा से चयनित किया गया और 25 मार्च को बिलासपुर के कोर्टयार्ड बाय मेरियट के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में अतिथियों के हाथ जी न्युज एमपी सीजी राईज-इमर्जिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। अतिथियों उपमुख्यमंत्री अरूण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, अटल श्रीवास्तव एवं बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं जी न्युज एमपी सीजी के एडिटर मोहित सिन्हा के हाथों यह अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर जी न्युज एमपी सीजी के स्टेट हेड रूपेश गुप्ता, कोरबा ब्युरो हेड नीलम पोडवार भी उपस्थित थे।
समारोह के संचालक ने भरी सभा में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल की समाज सेवा के क्षेत्रों में उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दिया और उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया। शिक्षा का अलख जगाने वाले डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का एक मात्र 7 स्टार रेटिंग सीबीएसई विद्यालय खोलकर ग्रामीण/निर्धन विद्यार्थियों के लिए स्वर्णीम भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने विद्यालय से निकलने वाले प्रतिभावान बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की है, ताकि मड़वारानी एवं आसपास के निर्धन ग्रामीण बच्चों की उच्च शिक्षा पर आर्थिक बाधा न आए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677