Connect with us

कोरबा

विश्वकर्मा जयंती पर जयसिंह ने दी शुभकामनाएं

Published

on

श्रमदिवस पर श्रमवीरों को बधाई
कोरबा
। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर कोरबावासियों को शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि कोरबा जिला औद्योगिक जिला कहलाता है इसलिए कोरबा में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व होता है । यहां कारखाने, औद्योगिक संस्थानों में काम आने वाली मशीनों और औजारों की पूजा होती है ।
श्री अग्रवाल ने विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर सभी शिल्पियों और निर्माण में लगे कर्मयोगियों हो हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरबा के निर्माण में कोरबा के कर्मयोगियों का परिश्रम अमूल्य है । श्री अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि तथा दीघार्यु होने की कामना किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

कोरबा

पुलिस चौकी के बगल में चोरी:2 लाख का पान मसाला और सिगरेट पर किया हाथ साफ, CCTV खंगाल रही पुलिस

Published

on

कोरबा। कोरबा के सीएसईबी पुलिस चौकी के ठीक बगल में स्थित एक दुकान में चोरी हो गई। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने दुकान से लगभग 2 लाख रुपए का पान मसाला, सिगरेट और अन्य खाद्य सामग्री चुरा ली गई। दुकान संचालक अशोक ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर दुकान में सामान भरा गया था।

चोर सीएसईबी ग्राउंड की ओर से दुकान की छत पर चढ़े और शीट तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने दुकान में रखे महंगे पान मसाले, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामानों पर हाथ साफ किया। चोरी के बाद चोरों ने सीएसईबी ग्राउंड में बैठकर कुछ सामान खाया और फिर फरार हो गए।

महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए

दुकान संचालक अशोक कुमार ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने आए, तो ताला लगा था, लेकिन छत टूटी हुई थी। चोर छत के रास्ते अंदर घुसे थे और महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए।

CCTV खंगाल रही पुलिस

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पुलिस के द्वारा 17 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंट सहित कुल 30 वारंटियों व असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी एवं अड्डेबाजी करने वाले 22 व्यक्तियों के साथ कुल 52 बदमाशों को कल भेजा गया जेल

Published

on

“सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत होली पर्व पर सघन कार्यवाही

120 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही

अवैध महुआ शराब, वारंटियों एवं यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं पर बड़ी कार्यवाही

होली त्योहार के मद्देनज़र पिछले तीन दिनों के अंदर कुल 91 बदमाश अड्डे बाज़ उपद्रवी तत्वों को भेजा गया जेल

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 02.03.2026 को होली पर्व के मध्यनज़र शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया गया।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी एवं रात्रि में अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 22 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत 120 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 46 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई तथा उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 121 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। इसमें बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त 17 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंट सहित कुल 30 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील
सभी नागरिक होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677